Tuesday 10 November 2020

अजीत सिंह को पुनः बी.एम.एस प्रधान चुनने का हुआ विरोध

By 121 News
Chandigarh Nov. 10, 2020:-भारतीय मजदूर संघ चण्डीगढ में दोबारा अजीत सिंह को प्रधान बनाकर थोपे जाने का विरोध करते हुए भारतीय मजदूर संघ चण्डीगढ के प्रभारी बद्री प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र , महासचिव तरनदीप सिंह ,उपाध्यक्ष एच एस भट्टी, उपाध्यक्ष बबलु बिरला, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह , कर्मजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, बिपिन शेर व कई अन्य वरिष्ठ कर्मचारी नेता भारतीय मजदूर संघ की बैठक का बहिष्कार करके बाहर आ गये। साथ ही इन सभी नेताओं ने सर्व कर्मचारी संघ बनाने का एलान किया।सभी कर्मचारी नेताओं ने सर्वसम्मति से अगली कार्यकारिणी बनने तक  डॉ.धर्मेन्द्र, प्रभारी बद्री प्रसाद और तरनदीप सिंह को नये संगठन बनने तक सर्व कर्मचारी संघ का काम करने की जिम्मेदारी सौंपी। 
डॉ.धर्मेन्द्र ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ चण्डीगढ के कर्मचारियों  का ऐसा संगठन होगा जिसमें सभी रेग्युलर कर्मचारी, कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी, गेस्ट फेकल्टी, पार्ट टाइम, डेलीवेज और वर्कचार्ज, आउटसोर्सिंग आदि पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे।सर्व कर्मचारी संघ अपने इस समर्पित और क्रियाशील नेतृत्व के बल पर चंडीगढ़ में समस्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुखर होगा और न्याय दिलाने का सफल प्रयास करेगा। क्योंकि चंडीगढ़ में कुछ वर्षों से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के उच्च पदों पर कुछ ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें वास्तव में कर्मचारी हितों से कोई लेना-देना नहीं इसलिए आज यह समस्त कर्मचारियों की वास्तविकता हो गई है कि हम सभी सर्व कर्मचारी संघ के झंडे को एक साथ मिलकर बुलंदी के साथ उठाएं और अपने समस्त कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करें।इस विरोध को देखते हुए पहले से ही विवादों से घिरे प्रधान अजीत सिंह के लिए कर्मचारी हित में नाकाम रहने पर अब चंडीगढ़ के समस्त कर्मचारियों में विश्वास बनाना कठिन होगा और राह आसान नहीं होगी ।

No comments:

Post a Comment