Monday 24 August 2020

राजनीति में यु़वाओं की भागीदारी देश हित में बहुत जरूरी : रणबीर छिकारा

By 121 News
Chandigarh August 24, 2020:- गांव खाबड़ाकलां में भारतीय सबलोग पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह छिकारा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की राजनीति में युवाओं की भागीदारी देश हित में बहुत जरूरी है। किसी भी राष्ट्र का युवा उस राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होता है। उसके खून में अह्म फैसलें लेने की क्षमता होती है। आज भारतीय लोकतंत्र का गिरते हुए स्तर को कोई बचा सकता है तो भारत का युवा ही बचा सकता। आज भारत की लोकतंत्र की व्यवस्था जिस प्रकार से गिरती जा रही है। इससे यह बढ़ा चिंता का विषय है। देश में कमजोर विपक्ष होने के कारण वर्तमान सरकार मनमाने फैंसले, नियम कानून को तोड़कर दबाव के साथ लागू कर रही है। जो जनता हित में कतई उचित नही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार सरकारी महकमों का निजीकरण कर रही है। जिससे देश में बेरोजगारी पैदा होगी। केन्द्र सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर लोगों का रोजगार छिन्ने का काम कर रही है।

भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने रेलवे जैसे महत्वपूर्ण विभाग का भी निजीकरण करना अनुचित है। रेलवे गरीब लोगों के लिए यात्रा का एक मात्र साधन है। वहीं रेलवे देश में माल वाहन के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभाने का काम भी कर रही है। इसके निजीकरण से देश में गरीबों के लिए रोजी रोटी का गहरा संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सबलोग पार्टी निजीकरण की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि सरकार रेलवे जैसे विभाग का निजीकरण बन्द करें, वहीं सरकार इस फैंसले को तत्काल प्रभाव से वापिस लें।

इस अवसर पर संगठन सचिव शीशपाल बैनीवाल, प्रदेश अध्यक्ष रोशनी जाखड़, अशोक कुमार शर्मा, विकास मलिक और पाल दुहन इत्यादि भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment