Wednesday 12 August 2020

भासपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जनता की भलाई के लिए सदैव व निरंतर प्रयासरत रहेगी: रणबीर सिंह

By 121 News
Chandigarh August 12, 2020:-भारतीय सबलोग पार्टी-युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जार्ज और राजनारायण के ध्वज वाहक के रूप में उनका सियासी सफर भारतीय राजनीति को अवश्य ही नए आयाम देगा।
          रणबीर सिंह ने आगे कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि विपरीत परिस्थितियों में अकेला चलने वाला इंसान ही अच्छे भविष्य का निर्माण करता है।झूठे व्यक्ति की ऊंची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप तो करा सकती है, लेकिन उसका मौन झूठे व्यक्ति की जड़ें तक हिला देता है।
             भारतीय सबलोग पार्टी-युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्व सांसद जहानाबाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में जनता की भलाई के लिए सदैव व निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होने समाज मे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के गिरते हुए स्तर को उठाने के लिए निर्भय होकर जनता की आवाज को उठाती रहेगी।

No comments:

Post a Comment