Tuesday 4 August 2020

भाजपा चंडीगढ़ किसान मोर्चा चंडीगढ़ ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया

By 121 News

Chandigarh August 04, 2020:- भाजपा चंडीगढ़ किसान मोर्चा चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "घर-घर जल" मिशन को गांव दड़बा मे सफलतापूर्वक लागु होने पर पुरे गांव वासियों की तरफ से भाजपा नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया।

इस बाबत जानकारी देते हुए धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अब लाल डोरे के बाहर बने मकानों को पानी का कनेक्शन मिल सकेगा। जो लोग पानी जैसी मूलभूत सुविधा से जूझ रहे थे, उनको राहत मिलेगी और वो भी आवश्यकता अनुसार पानी का उपयोग कर सकेंगे। लाभान्वित लोगों ने तहे दिल से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। वहीं धर्मेंद्र सैनी ने ये कहा कि भाजपा सदा से ही जन योजनाओं को लागू कर सकने मे कामयाब रही है। जिसका एक स्पष्ट प्रमाण आप सब के समक्ष है। इसके एक के अतिरिक्त भी बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाओ को प्रभावशाली ढंग से लागु किया है। जिसका लाभ सभी लोग समान रूप से उठा रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह सैनी ने नई शिक्षा- नीति की तारीफ़ करते हुए कहा कि ये नयी शिक्षा- नीति यकीनी तौर पर छात्रों के लिए मददगार साबित होगी। ये रोजगार पूरक होगी। हम प्रधानमंत्री को बहुत- बहुत शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं

No comments:

Post a Comment