Thursday 28 May 2020

श्रमिकों को चना, पानी की बोतल, बिस्कुट और मास्क वितरित किए

By 121 News
Chandigarh May 28, 2020:-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में श्रमिक स्पेशल ट्रेन हेतु बनाई गई समिति के सदस्य पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली एवं पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी द्वारा सी सी ई टी, सेक्टर 26 में चंडीगढ़ से अपने गंतव्य जाने वाले श्रमिकों को चना, पानी की बोतल, बिस्कुट और मास्क वितरित किये। 

यहाँ यह उल्लेखनीय है की विगत 10 मई, जबसे चंडीगढ़ से श्रमिकों को उत्तर प्रदेश और बिहार में निशुल्क अपने पैतृक स्थान भेजा जा रहा है तभी से भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन श्रमिकों को सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।   आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 2 क्विंटल चने, 700 पानी की बोतलें, बिस्कुट तथा 1000 मास्क वितरित किये गए। 

रामवीर भट्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आदेशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी श्रमिकों की यथासंभव सहायता की जा रही है।   इससे पूर्व भी पार्टी द्वारा समय समय पर श्रमिकों की सुरक्षा हेतु कार्यरत पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को भी पानी की बोत्तलें, चने और मास्क वितरित किये जाते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment