Tuesday 28 April 2020

मशीनों को ऑलिंग करने के लिए फैक्टरी खोलने की दी जाए 02 दिन की इजाजत: मशीनरी हो सकती है कंडम: दीपक शर्मा

By 121 News
Chandigarh April 28, 2020:-चंडीगढ़ इंडस्ट्री से इंडस्ट्रियलस व इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन के उपप्रधान दीपक शर्मा ने मेल के द्वारा चंडीगढ़ एडवाइजर मनोज परिंदा व प्रशासक बीपी बदनोर जी को चंडीगढ़ इंडस्ट्री से संबंधित एक समस्या से अवगत कराया।
 दीपक शर्मा ने मेल के द्वारा चंडीगढ़ एडवाइजर प्रशासक को बताया की आज लगभग 40 दिन दिन से लॉक डाउन (कर्फ्यू) के कारण चंडीगढ़ की इंडस्ट्री बंद पडीं है। और आगे भी अभी इंडस्ट्री खुले के चांस कम है।दीपक शर्मा ने बताया फेक्ट्रियो में बहुत महंगी मशीनरी है जैसे सीएनसी बीएमसी लेजर लेजर कटिंग और बहुत अलग अलग तरह की मशीनें है जिनकी कीमत करोड़ों में है जिसके द्वारा अलग-अलग तरह के सामान बनाया जाता हैं। और ऐसी मशीनरी को 10 से 15 दिन में ऑलिंग की जरूरत पड़ती है। जो कि नहीं हो पा रही है। जिसके कारण करोड़ों की मशीनें खराब हो सकती हैं। उन्होंने कहा की उद्योगपतियों को 2 दिन फैक्ट्री खोल कर ऑलिंग की इजाजत दी जानी चहिये। मशीनों को ऑलिंग करने के लिए केवल मालिक और एक वर्कर का पास बनाकर दिया जाना चाहिए। जिससे उद्योगपति मशीनों को ऑलिंग करके मशीनों के खराब होने के भारी नुकसान से बच सकते हैं।
दीपक शर्मा ने बताया यदि खड़ी-खड़ी मशीनें खराब हो गई तो फेक्टरी मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं। और जिससे आने वाले समय में औद्योगिक वर्ग पर भी प्रभाव पड़ना निश्चित है।

No comments:

Post a Comment