Sunday 26 April 2020

जूस डिस्ट्रीब्यूटर ने खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था को भेंट किये जूस के 02 टेम्पो

By 121 News
Chandigarh April 25, 2020:-वैश्विक  महामारी कोविड 19 के खिलाफ जंग लड़ने में देश की मदद कर रहे कर्मवीर योद्धाओं की सहायता हेतु चंडीगढ़ में रियल जूस के डिस्ट्रीब्यूटर ने खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था चंडीगढ़ के प्रेजिडेंट कृपाल सिंह को 02 टेम्पो जूस के भेंट किये।
कृपाल सिंह के अनुसार रियाल जूस के डिस्ट्रीब्यूटर का मानना है कि देश मे कोरोना वायरस जैसी संकट की इस आपदा को हराने में यहाँ सरकार तो पूरी तरह से प्रयासरत है ही, वहीं डॉक्टर, नर्स, पुलिस, और सफाईकर्मी कर्मवीर योद्धाओं की तरह दिन रात डटे हुए है, तो उनकी सहायतार्थ व फ्रेशनेस के लिए वो ये जूस जत्थे को भेंट करते है।

No comments:

Post a Comment