Monday, 25 August 2025

Upgrade to a Škoda: Exchange Carnival with big benefits begins this August across key cities



 By 121 News
Chandigarh, August 25, 2025:–Škoda Auto India rolls out a special Exchange Carnival this August across its expanding network of showrooms, offering customers a seamless experience while upgrading to a Škoda. As part of the initiative, the brand is hosting an extensive Exchange Carnival featuring free evaluation of existing vehicles, special exchange bonuses on old car trade-ins, and spot booking benefits on the Škoda Auto India model range.
 
Ashish Gupta, Brand Director, Škoda Auto India, said that the Exchange Carnival is a testament to our customer-first philosophy and our commitment to delivering a premium ownership experience. By leveraging our strong dealer network and organizing large-scale events in key markets, we are ensuring that customers across the country have convenient and engaging avenues to upgrade to the Škoda family. This initiative not only showcases our award-winning product portfolio but also reinforces the value, trust, and service excellence that come with owning a Škoda.
 
With a view to making the Exchange Carnival widely accessible and effective, Škoda Auto India is also executing a targeted customer outreach programme. This nationwide initiative reinforces the brand's ongoing commitment to inviting more customers into the Škoda family.
 
In addition to the ongoing offers across India, these Mega Exchange Events will be held at centralised venues in Mumbai, New Delhi, Hyderabad, Chennai, Bengaluru, and Pune. The Exchange Carnival is being held in Bengaluru on 23rd and 24th August, followed by other locations in the coming weeks.
 
Closer to customers
Škoda Auto India continues to strengthen its footprint with over 305 customer touchpoints in 176 cities, offering a robust portfolio of vehicles, including the Kylaq, Slavia, Kushaq, and Kodiaq. With programmes like the Exchange Carnival, the brand aims to deepen its customer connect and enhance accessibility as it continues its growth momentum in India.

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की मासिक बैठक संपन्न: आपदा राहत, संगठनात्मक चुनाव और आगामी योजनाओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

By 121 News
Chandigarh, August 25, 2025:- सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की मासिक बैठक सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 15 डी, चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोशिएशन के अध्यक्ष फकीर चंद चौहान ने कीl इस बैठक में ट्राईसिटी से बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया l     

        बैठक की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं में दिवंगतों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मौन रखकर की गई।

बैठक में अपने अध्यक्षीय भाषण में फक़ीर चंद चौहान ने एसोशिएशन के सदस्यों  को आपसी तालमेल और सिरमौरी संस्कृति के अनुकूल कार्य करने की बात कही l 

 अध्यक्ष फकीर चंद चौहान एवं महासचिव जतिन ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि एसोशिएशन की मजबूती के साथ साथ कालेज यूनिवर्सिटी मे पढ़ने वाले हमारे सिरमौरी छात्र छात्रायें अपने शिक्षा के क्षेत्र मे और जो अन्य सदस्य चंडीगढ़ मे निजी कारोबर कर रहे हैं वे अपने अपने क्षेत्रों मे  कड़ी मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन करें l

                 सबसे पहले आपदा-पीड़ितों के लिए आपदा राहत  राशी एकत्रित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई  और इस काम को मूर्त रूप देने के लिए राजेश शर्मा और जतिन ठाकुर को सात सदसीय  कमेटी बनाने को अधिकृत किया गया, जो ट्राईसिटी स्तर पर प्रभावी राहत राशी-संग्रह और वितरण की व्यवस्था हेतु समन्वित प्रयास करेगी।   

    पिछले वर्ष के वार्षिक समारोह "एक शाम सिरमौर के नाम" के आय-व्यय की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई और सदस्यों ने वित्तीय पारदर्शिता को सुदृढ़ करने संबंधी सुझाव दर्ज कराए।

पर्यावरणीय विषयों पर चर्चा के दौरान यह रेखांकित किया गया कि विकास के साथ साथ प्रकृति मे संतुलन  बनाये रखना भी उतना ही आवश्यक है जितना विकास l अनियंत्रित विकास और प्राकृतिक संसाधनों के अतिदोहन से हर वर्ष आपदाओं का जोखिम बढ़ रहा है। इस संदर्भ में जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए और सरकारों पर दबाव बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी।

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए, यह निर्णय लिया गया कि अगली मासिक बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा, ताकि नए और उर्जवान सदस्यों को भी काम करने का अवसर मिले l    

     ट्राईसिटी में आए नए साथियों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख वक्ताओं और उपस्थित पदाधिकारियों में संस्थापक सदस्य अधिवक्ता  दिनेश चौहान,  संरक्षक मयंक शर्मा, महासचिव जतिन ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, यूथ विंग अध्यक्ष किरणेश चौहान, रज़त, गौरव राफटा,  प्रियांश व अन्य सदस्य शामिल रहे। 

बैठक के समापन पर अध्यक्ष फकीर चंद चौहान ने सदस्यों को संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए कार्य करने की बात कही । 

यह पुनः रेखांकित किया गया कि एसोसिएशन सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाएगी तथा वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय कर समुदाय-हित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से किया जा सके। 

एसोसिएशन ने युवाओं को शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।  

      अगली बैठक 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके एजेंडा में कार्यकारिणी चुनाव और विभिन्न अभियानों की  वस्तु-स्थिति रिपोर्ट शामिल होगी।

     बैठक समाप्ति पर महासचिव जतिन ठाकुर ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया /

वक्त के सत्गुरु को उनकी कृपा के बिना समझ पाना असम्भव

By 121 News
Chandigarh, August 25, 2025:- वक्त के सत्गुरु को भी इन्सान किसी तप-त्याग, अपनी बुद्धि, ताकत, धन-दौलत आदि से उनके वास्तविक स्वरूप को नहीं समझ सकता जब तक उस पर सतगुरु की कृपा नहीं हो जाती, ये उद्गार आज यहां चण्डीगढ़ ज़ोन के संत निरंकारी सत्संग भवन मनीमाजरा में हुए महिला निरंकारी सन्त समागम में जालन्धर से आए प्रचारक श्रीमति सपना सदाना जी ने हज़ारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए ।

आज आम इन्सान कहता है कि मेरे पास परमात्मा की भक्ति के लिए समय नहीं है इस बिन्दु पर चर्चा करते हुए श्रीमति सदाना जी ने कहा कि परमात्मा तो हर समय आठों पहर हमारे आसपास विराजमान होते हैं यह कण-कण में ज़र्रे-ज़र्रे में विद्यमान है यदि इस का एहसास करते हुए हम अपना कोई भी काम करते हैं तो वह कार्य सेवा बन जाता है, जैसे सन्तों ने लिखा भी है कि हत्थ कार वल दिल यार वल, हाथ पांव से काम कर चित निरंजन नाल । ठीक इसी प्रकार हमें भी जो सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने ब्रहमज्ञान प्रदान कर इस परमपिता परमात्मा के दर्शन करवाए हैं हमें इसके एहसास में रह कर ही काम करना है फिर इसकी भक्ति के लिए कोई अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं होती ।

इससे पूर्व यहां उपस्थित अनेक महिलायों ने गीत, कविता, स्पीच आदि द्वारा सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा दी जा रही शिक्षाओं को जीवन में अपनाने से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए बताया कि जब से हमारे उपर वक्त के सत्गुरू की कृपा हुई है हमारा जीवन अब स्वर्गम्यी हो जाता है। 

इस अवसर पर यहां के ज़ोनल इन्चार्ज  ओ.पी. निरंकारी ने जालन्धर से आए सपना सदाना जी का सारी साधसंगत की ओर से धन्यवाद किया । यहां के मुखी अमरजीत सिहं  ने भी यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

Sunday, 24 August 2025

गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी, सेक्टर 20 में धार्मिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

By 121 News
Chandigarh, August 24, 2025:-श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी, सेक्टर 20 में धार्मिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरबाणी की कथा विचार पंथ प्रसिद्ध ज्ञानी भाई साहिब भाई जसवंत सिंह जी परवाना द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि स्मरण कराई गई कि श्री गुरु अर्जुन देव जी ने गुरुओं की वाणियों को संकलित कर भाई गुरदास जी की लिखत के माध्यम से श्री आदि ग्रंथ का संपादन करवाया और इसका पहला प्रकाश 1 सितंबर 1604 ई. को श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर में बाबा बुढ़ा जी की हज़ूरी में किया गया था। रस भरे कीर्तन की सेवा भाई नवनीत सिंह जी, हज़ूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर ने निभाई। संगतों ने गुरु घर में हाज़िरी भरी और अटूट लंगर भी वरता। संगतों ने गुरबाणी के उपदेशों को अपने जीवन में अमल करने का संकल्प लिया और गुरु साहिब के आगे नतमस्तक होकर सरबत के भले के लिए अरदास की। प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवक गुरइंदर बीर सिंह जी, सचिव स. हुकम सिंह जी, मोहनदर सिंह जी, गुरप्रीत सिंह जी, हरमीत सिंह जी, बलजिंदर सिंह जी, सुखजिंदर सिंह जी, जगदीश सिंह जी, निरंजन सिंह जी, प्रितपाल सिंह जी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। गुरइंदर बीर सिंह जी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी और समस्त साध संगत का धन्यवाद किया, जिनके आशीर्वाद से यह सभी कार्य पूर्ण हुए।

Chandigarh Premier League Unveils Official Jerseys ahead of 2025 Season

By 121 News
Chandigarh, August 24, 2025:- The much-awaited Chandigarh Premier League (CPL) 2025 took another step closer to kick-off with the grand unveiling of the official jerseys for all participating teams at a glittering ceremony held in Hotel Hyatt Centric on Sunday.

The event was presided by Sanjay Tandon, President, Union Territory Cricket Association (UTCA) in the presence of Prenra Puri, Secreatrary, UT Sports and Dr Mahinder Singh, Joint Director, Sports alongside team owners and dignitaries from the sports fraternity. With the league set to begin on August 28, 2025 at Cricket Stadium Sector 16, the jersey launch marked an exciting prelude to what promises to be one of the city's biggest cricketing spectacles.

Each of the six franchise-owned teams - Altruistians, Chandigarh Kings, Dr Morepen Dazzlers, Capital Strikers, Talanoa Tigers and Panchkula Bashers showcased their distinctive jersey designs, reflecting vibrant colours and unique motifs symbolizing the spirit and passion of Chandigarh cricket. 

Speaking at the launch, Sanjay Tandon expressed his excitement that the Chandigarh Premier League is more than just cricket, it's a celebration of local talent and community spirit. The jersey unveiling adds colour, energy and identity to our teams.

With the jerseys now revealed and squads announced, Chandigarh is ready to witness 33 thrilling encounters and culminate in the grand finale on September 13, 2025. Prior to that His Excellency, the Governor of Punjab and UT Administrator Gulab Chand Kataria will formally inaugurate the league on August 26. 

उत्तराखंड युवा मंच ने अपने 33वें वृक्षारोपण समारोह में उत्तरांचल रामलीला कमेटी के सहयोग से 120 पौधे रोपे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By 121 News
Chandigarh, August 24, 2025:- उत्तराखंड युवा मंच (रजि.) चण्डीगढ़ द्वारा 33वां वृक्षारोपण समारोह सफलतापूर्वक रामलीला मैदान, सेक्टर 40, चण्डीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 120 पौधे रोपे गए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरप्रीत कौर बबला, महापौर, नगर निगम, गुरबक्स रावत, एरिया पार्षद, गढ़वाल सभा, कुमाऊ सभा व उत्तराखंड की समस्त सभाओं ने इस कार्यकम में  शिरकत की। मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच पिछले 32 सालों से हर वर्ष पौधारोपण का कार्यक्रम चंडीगढ़ के साथ साथ उत्तराखंड में भी करने जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर व उत्तरांचल रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा औषधीय पौधे को रोपित करके किया गया। इसके बाद मंच के पदाधिकारियों और उपस्थित जनों ने क्रमवार पौधारोपण किया। लगाए गए पौधों में नीम, अशोक, पीपल, अर्जुन और तुलसी सहित अन्य प्रजातियाँ शामिल थीं, जो वातावरण के अनुकूल मानी जाती हैं।

 मंच के सदस्य नवीन, प्रदीप कुमार, राकेश, अरविंद रावत ने कहा कि यह पहल शहर को हराभरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड युवा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा में संलग्न है। इसकी स्थापना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंडवासियों की एकता, आस्था और सहयोग भावना का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मंच के महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच समय-समय पर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान करता है, साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन करता है।

योगी देवनाथ महामंडलेश्वर 1008 विलेज दरिया चंडीगढ़ को जान से मारने की मिली धमकी

By 121 News
Chandigarh, August 24, 2025:-खालिस्तान द्वारा भारत का तिरंगा जलाए जाने पर योगी देवनाथ वाल्मीकि समाज के संत के आपत्ती दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी मिलने के कारण योगी देवनाथ वाल्मीकि समाज संत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। नहीं तो उन्हें अगर कुछ होता है, तो उसका जिम्मेदार चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन होगा।

फोटोग्राफर्स फैमिली ग्रुप’ ने अपना चौथा वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ किया आयोजित

By 121 News
Chandigarh, August 24, 2025:- 'फोटोग्राफर्स फैमिली ग्रुप', जिसे चंडीगढ़ के प्रमुख वेडिंग फोटोग्राफर्स ने आपसी पारिवारिक मेल-जोल और रिश्तों की डोर को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किया था, ने आज अपना चौथा वार्षिक उत्सव (4th Annual Celebration Dinner Party) बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होटल ली क्राउन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में आयोजित किया।

इस वार्षिक गेट-टुगेदर का मुख्य उद्देश्य ग्रुप से जुड़े परिवारों को एक मंच पर लाना, आपसी परिचय और सौहार्द को बढ़ाना तथा प्रेम और अपनत्व की भावना को और प्रगाढ़ करना रहा।

इस अवसर पर चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) के नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रेजिडेंट सरोज सिंह चौहान, महासचिव सुनील शर्मा और संयुक्त सचिव जस्सी सिंह अपने परिवार सहित शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि ये तीनों माननीय पदाधिकारी 'फोटोग्राफर्स फैमिली ग्रुप' के भी सक्रिय सदस्य हैं।

फैमिली ग्रुप के सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और मालाएँ भेंट कर इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि –
"यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे फोटोग्राफर्स फैमिली ग्रुप के लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह सफलता हम सबकी साझा उपलब्धि है।"

कार्यक्रम के दौरान सभी परिवारों ने आनंदपूर्वक शाम का आनंद लिया और एक-दूसरे से हंसी-मज़ाक, बातचीत और सौहार्द्र के साथ यादगार लम्हें साझा किए।

चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में टूटी हुई सडकों और सडकों में गढढों को लेकर भाजपा के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन 

By 121 News
Chandigarh, August 24, 2025:-चंडीगढ़ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में टूटी हुई सडकों और सडकों में गढढों को लेकर भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और भाजपानीत नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चंडीगढ़ कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने बताया कि कांग्रेस के साथियों ने आज सेकटर  19/27 के लाईट पवाइंट के पास सडकों में हुए गढढों में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल उलटा करके लगाया। 
 
काऊंसलर गुरप्रीत गाबी ने बताया कि भाजपा के गलत नीतियों के कारण आज नगर निगम कंगाल हो चुका है। 
नगर निगम को मिलने वाले फंड को भाजपा ने 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट में खराब किया। 
फ्रांस की कंपनी के साथ सौदा किया, लेकिन अभी तक लोगों को न तो चंडीगढ़ के लोगों को 24 घंटे पानी मिला और ही साफ पानी मिला। 

अगर चंडीगढ़ में सड़कों की हालत ऐसी ही रही तो अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ की जनता कमल के फूल को धूल चटाने का काम करेगी।
इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नगर निगम पार्षद गुरप्रीत गाबी, कांग्रेस महासचिव वसीम मीर, बिक्रम जीत सिंह हैप्पी, सचिव इमरान मंसूरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना, युवा कांग्रेस पूर्व उपाधयक्ष संदीप कुमार,  संजीव बिरला, पूर्व जिला प्रधान प्रदीप कुमार,  युवा कांग्रेस के जिला प्रधान प्राकुल कशयप, जिला प्रधान धीरज गुप्ता, कांग्रेस के वार्ड प्रधान नरेश पंडित, हरभजन सिंह , आशु अतरी, हरबंस सिंह, अमन सलैच, नरेंद्र सिंह रिंकू, राम मेहर इंदौरा, वेद प्रकाश मेहरा, मंजूर खान आदि उपस्थित थे।

Saturday, 23 August 2025

“भावाज्जलि एवं विविध” का हुआ लोकार्पण, पुरानी पीढ़ी को समर्पित अनमोल कृति

By 121 News
Chandigarh, August 23, 2025:-साहित्य और संस्कृति की गंगा-यमुना धारा से सराबोर चंडीगढ़ के गढ़वाल भवन में शनिवार को एक गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य दिनेश शास्त्री की काव्य रचना "भावाज्जलि एवं विविध" का भव्य विमोचन हुआ। काव्य संग्रह का यह लोकार्पण न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए एक उत्सव बन गया बल्कि समाज की पुरानी पीढ़ी के संघर्ष और वात्सल्य को नए स्वर देने का एक अनूठा प्रयास भी सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. जगदीश प्रसाद सेमवाल (सेवानिवृत्त निदेशक, जीरकपुर) ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और जब कोई रचना हमारी जड़ों से जुड़ी होती है तो वह भविष्य की पीढ़ियों को भी प्रेरित करती है।

मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अनुसूया प्रसाद नौटियाल (खरड़) ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए काव्य संग्रह की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिनेश शास्त्री की यह कृति हमारी संस्कृति की गहराई को दर्शाती है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने में सहायक होगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ. विष्णु दत्त पांडेय (अमरावती, पंचकूला) ने इसे साहित्य की दुनिया में एक मूल्यवान योगदान बताया। वहीं भाजपा नेता एवं चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि समाज को अपनी पुरानी पीढ़ी के संघर्षों को याद रखना चाहिए, क्योंकि उन्हीं के पसीने और त्याग से वर्तमान का आधार निर्मित हुआ है।

आयोजन में गढ़वाल सभा (रजि.) चंडीगढ़ के अध्यक्ष शंकर सिंह पंवार, केदार बंदी ब्राह्मण सभा (रजि.) चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर शर्मा, आचार्य बृजमोहन सेमवाल तथा आचार्य अरुण सेमवाल सहित अनेक विद्वान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विद्वान डॉ. अनिरुद्ध भट्ट ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। उनकी ओजस्वी वाणी ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिंद बाबा संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन से किया गया। इसके बाद अवनी भट्ट व भूमि भट्ट ने सरस्वती वंदना की।
काव्य संग्रह "भावाज्जलि एवं विविध" की विशेषता यह है कि यह हमारी पुरानी पीढ़ी को समर्पित है। इसमें उनके संघर्ष, त्याग, वात्सल्य और जीवन मूल्यों का जीवंत चित्रण किया गया है। आचार्य दिनेश शास्त्री ने इस रचना के माध्यम से उस पीढ़ी को श्रद्धांजलि दी है जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संस्कारों की मशाल जलाए रखी।

इस लोकार्पण समारोह ने साहित्यिक जगत को एक नई दिशा दी है। उपस्थित सभी अतिथियों ने माना कि यह काव्य संग्रह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और समाज में सांस्कृतिक चेतना को प्रज्वलित करेगा।

Hero Asia Cup 2025 Trophy Unveiled in Chandigarh: Hockey Chandigarh Felicitates Bronze Medalist Team

By 121 News
Chandigarh, August 23, 2025:— Hockey Chandigarh organized a grand ceremony at Hotel Hyatt Centric, Sector 17, to unveil the Hero Asia Cup Men's Hockey 2025 Trophy. The event was marked by enthusiasm as Chandigarh got the honor of welcoming the prestigious trophy ahead of the tournament scheduled in Rajgir, Bihar, from August 29 to September 7, 2025.

Bollywood actor Jimmy Shergill and Punjab MP Malvinder Singh Kang were the special guests of the occasion. Both dignitaries jointly unveiled the trophy and extended their best wishes to Team India for the upcoming championship.

Speaking at the event, Jimmy Shergill said that Hockey is a heritage deeply tied to our national sporting spirit. Such tournaments inspire the youth to take up sports and bring pride to India.
MP Malvinder Singh Kang added that events like the Asia Cup are not just about sports but also promote unity and brotherhood. It is a matter of pride that India is hosting this mega event.

On this occasion, Hockey Chandigarh President Karan Gilhotra welcomed the dignitaries and lauded the contribution of players who continue to bring glory to the city. He emphasized that Chandigarh, known as the nursery of Indian hockey, would strive to reach new heights through such initiatives.

The ceremony also celebrated another proud achievement — the Chandigarh Men's Hockey Team, which won the Bronze Medal in the 1st Hockey India Masters Games 2025. The team was felicitated with shawls and mementos in recognition of their remarkable performance and for bringing laurels to the City Beautiful.

Prominent office-bearers of Hockey Chandigarh, including Dr. P.J. Singh (Senior Vice President), Prof. Sudesh Gupta, Anil Vohra, Satinder Sharma, Sarvesh Sharma, Simardeep Kaur, Ajay Singh, Paramjit Sekhon, G.S. Gill, Amolak Singh, Rajinder Gandhi, T.P. Singh, Avtar Singh, and Gurminder Singh, were also present. Dr. P.J. Singh expressed gratitude to the special guests and assured continuous efforts for the promotion of hockey, India's national game.

The 12th edition of the Hero Asia Cup will feature India, Pakistan, Japan, Korea, China, and Malaysia, along with two teams qualifying through the AHF Cup. The tournament is expected to be a milestone for Indian sports infrastructure and give Bihar a prominent place on the international hockey map. Notably, Rajgir successfully hosted the Women's Asian Champions Trophy in November 2024, where India emerged victorious.

गोगा जाहर पीर जी की शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

By 121 News
Chandigarh, August 22, 2025:-रामदरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ गोगा जाहर पीर जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ चंडीगढ़ के माननीय सांसद और लोकप्रिय नेता मनीष तिवारी ने ज्योति प्रचंड करके किया। रामदरबार के बंटी भगत जी को पहली बार इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत करने का मौका मिला, जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल छा गया।
​गोगा जाहर पीर जी रतजगा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रामदरबार के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांसद मनीष तिवारी ने इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और एकता को मजबूत करते हैं।
​कार्यक्रम में पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने भी अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई। उन्होंने सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इस शोभा यात्रा ने रामदरबार में धार्मिक सौहार्द और सामुदायिक भाईचारे की मिसाल पेश की।