Thursday, 26 May 2022

ट्रूक ने इंस्टेंट पेयरिंग क्वॉलिटी और डेडिकेटेड गेमिंग मोड के साथ लॉन्‍च किया एफ 1 ईयरबड्स

By 121 News
Chandigarh May 26, 2022:- ट्रूक के इयरबड्स की लॉन्चिंग से देश में संगीत के दीवानों को जश्न मानाने का खास मौका मिल गया है। ट्रूक उच्च गुणवत्ता के ऑडियो स्टीरियो, वायरलेस हेडफोन, ईयरफोन्स तथा साउंड प्रोफेशनल्स और संगीत के दीवानों की खास पंसद के ऑडियो उपकरण बनाने वाला भारत में तेजी से आगे बढ़ता ऑडियो ब्रैंड है। कंपनी ने आज एफ1 ईयरबड्स को 1299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया, जिसका इन्तजार लोग काफी समय से कर रहे थे। इसकी कीमत आईएनआर 1299 है, लेकिन ग्राहक इसे लॉन्च होने के दिन आईएनआर 899 के विशेष उदघाटन मूल्य पर खरीद सकते हैं।  
इस नए प्रॉडक्ट की लॉन्चिंग ट्रूक की साउंडवेयर और श्रव्य उपकरणों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ब्रैंड के रूप में उभरने की महत्वाकांक्षा से मेल खती है। कंपनी अपनी  श्रेणी में जबर्दस्त प्रॉडक्ट्स के ऑफर यूजर्स को उपलब्ध कराती है, जिसमें ताकत, प्रदर्शन और किफायत का बेहतरीन संगम दिखाई देता है। नए प्रॉडक्ट की लॉन्चिंग के अवसर पर ट्रूक इंडिया के सीईओ, पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह देखकर उन्हें बेहद खुशी होती है कि बहुत कम समय में ही ट्रूक भारत का सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बन गया है। हम ट्रूक में तकनीक, परफॉर्मेंस को उभारने और यूजर की संतुष्टि के लिए लगातार अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस बार हमने काफी बेहतरीन ढंग से तीनों गुणों का संगम एक इकलौते प्रॉडक्ट में पेश किया है, जिससे हमारे यूजर्स का संगीत और ऑडियो सुनने का आनंद और बढ़ जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि नए एफ1 ईयरबड्स न केवल हमारे देश के लाखों उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएंगे, बल्कि यह इस दिशा में नए आविष्कारों का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।

शूलिनी यूनिवर्सिटी का रोम-कॉम म्यूजिकल प्रोडक्शन टैगोर थिएटर को रोशन करेगा

By 121 News
Chandigarh May 26, 2022:- ट्राइसिटी के रंगमंच और कला प्रेमी आज प्रतिष्ठित टैगोर थिएटर में फिर से मिले और पंचलाइट-एक रोम-कॉम म्यूजिकल प्रोडक्शन का आनंद लिया। ये संगीतमय प्रस्तुति शूलिनी यूनिवर्सिटी की नई प्रोडक्शन है।

अंकुर सक्सेना बशर द्वारा निर्देशित और शूलिनी क्रिएटिव स्टूडियो के बैनर तले शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अतुल खोसला और वाइस प्रेसिडेंट अवनी खोसला द्वारा निर्मित, पंचलाइट उत्तर भारत के एक छोटे से गांव की कहानी बताती है, जहां अभी भी बिजली नहीं है, और इसके लोग अंधेरे में रहते हैं। वे अपने ही छोटे-मोटे कामों में व्यस्त रहते हैं और अपने ही दुखों और खुशियों के साथ जी रहे हैं। 

शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर विशाल आनंद ने कहा कि शूलिनी ने हमेशा ही अपने स्टूडेंट्स को विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने में विश्वास रखा है। इस तरह से उनकी कलात्मक प्रतिभा को भी निखारने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे उनके दिल और दिमाग को नए विचारों और आइडिया देने की क्षमता मिलती है।
 
अंकुर ने बताया कि हमें अपने वर्तमान को समझने के लिए अभिनय करने और अपने अतीत की कहानियों को बताने की जरूरत है। पंचलाइट एक ऐसी कहानी है जो चीजों के 'अंतर' की पड़ताल करती है। एक गांव जो संक्रमण में है, आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक वहां नहीं पहुंचा है। अंकुर, जो एक थेस्पियन, डायरेक्टर, वॉयस कोच, परफॉर्मेंस आर्टिस्ट, कवि और नाटककार सहित विभिन्न कलाओं में माहिर हैं। वे वर्तमान में शूलिनी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के तौर पर स्टूडेंट्स को इन कलाओं से परिचित करवा रहे हैं। 

इस शानदार मास्टरपीस के निर्माता, अतुल खोसला ने बताया कि पंचलाइट का कथानक वास्तव में पेचीदा है। ग्रामीणों की मासूमियत और सरलता को उन अंधविश्वासों के माध्यम से देखा जा सकता है जो पंचलाइट (लैम्प-लालटेन) को घेरते हैं और उनके संघर्षों और कार्यों के चित्रण के माध्यम से जब वे आधुनिक तकनीक के अधीन होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस नाटक के माध्यम से, हम भाग्यशाली हैं कि हम उन प्रतिभाशाली कलाकारों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने में सफल रहे हैं जिन्होंने पंचलाइट में अद्भुत काम किया है। मैं आभारी हूं कि उनकी प्रतिभा को पहचाना गया और दर्शकों ने इस नाटक को देखने का भरपूर आनंद लिया।

पंचलाइट की कहानी फणीश्वर नाथ (मंडल) रेणु द्वारा लिखी गई है, जिन्हें प्रेमचंद के बाद के युग में आधुनिक हिंदी साहित्य के सबसे सफल और प्रभावशाली लेखकों में से एक माना जाता है। जबकि इसको एक बेहतरीन नाट्य प्रस्तुति के तौर पर तैयार करने का पूरा श्रेय भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और गीतकार रंजीत कपूर को जाता है।

अवनी खोसला ने कहा कि इस नाटक में दुनिया की सबसे बेहतरीन विशेषताएं हैं-एक दिलचस्प कहानी से लेकर एक प्रतिभाशाली स्टार कास्ट तक, पंचलाइट कला का एक संपूर्ण मेल है। मैं इस उत्कृष्ट कृति का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं और इस शानदार सफलता के लिए मैं पंचलाइट की पूरी टीम को दिल से बधाई देती हूं।

इस नाटक के गीतों का निर्माण प्रसन्न सोनी और अंकुर बशर ने किया है, और वीडियो डॉक्यूमेंटशन और फोटोग्राफी को प्रियांश, बिशाल, बरखा और रितुल ने संभाला है।

श्रीमती आशु खोसला और विशाल आनंद इस नाटक के मेंटर्स थे और श्रीमती पूनम नंदा इस नाटक के लिए प्रमुख मार्गदर्शक थीं।

पंचलाइट में वसुंधरा, आशुतोष, कलसंग भूटिया, अविषेक मंडल, कौस्तुभी, ख्याति, खुशी, समहिता, करण पंवार, प्रभास, रूहानी, वैदेही, अपराजिता, अरिशा, काशवी, पलक, नंदिनी, शुभ, बिशाल बोरा, कार्तिक, भरत रौनक, शौर्य जोशी, दीपक तिवारी, कविता, अंकित शर्मा, और राघविन की महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिकाएं हैं।

Wednesday, 25 May 2022

लैंडर्स ने रिलीज किया अपना पार्टी एंथम, 'काम कोई ना'

By 121 News
Chandigarh May 25, 2022:-  पंजाबी मुंडे, द लैंडर्स का पार्टी एंथम, 'काम कोई ना' कोइनेज रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज किया गया। इस गाने को दावी सिंह ने गाया है, जिसे मणि लोंगिया ने लिखा है और इसे किसी और ने नहीं बल्कि स्टार बॉय म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है। अपने आकर्षक बीट्स और एनर्जेटिक लिरिक्स के साथ, लैंडर्स ने 'काम कोई ना' के साथ सुनिश्चित किया है कि आपको अपनी बोरिंग डेली लाइफ से एक मिनट का ब्रेक देगा!
यह गाना स्पॉटिफाई व एप्पल म्यूजिक समेत सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है और आप म्यूजिक वीडियो को कोइनेज रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
बॉर्न स्टार फिल्म्स द्वारा दुबई की खूबसूरत लोकेशंस पर गाना शूट किया गया है। इस गाने की सिनेमैटोग्राफी अपनी टॉप क्लास और आसाधारण पार्टियों के लिए पहचाने जाने वाले दुबई शहर के दृश्यों का सही विवरण करती है। 'काम कोई ना' आपकी प्लेलिस्ट में एकदम सही जोड़ है। अपबीट लिरिक्स, खुशमिजाज और एनर्जेटिक बीट्स दर्शकों को तुरंत पार्टी के मूड में ढाल देगी।
पार्टी प्लेलिस्ट के लिए एक और धमाकेदार गाना पेश करते हुए द लैंडर्स ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि 'काम कोई ना' युवाओं के लिए अल्टीमेट पार्टी एंथम होगा। हमारे पिछले गानों पर हमें जो प्यार मिला है, वह अभूतपूर्व है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक इसी तरह हम पर अपना प्यार बरसाते रहेंगे। हमें यकीन है कि 'काम कोई ना' हर पार्टी की जान बनेगा और इसके लिरिक्स दर्शकों को गाने से बांधे रखेंगे!"
संगीत के प्रति प्रेम के साथ कॉलेज के तीन दोस्तों द्वारा 2016 में शुरू हुआ, द लैंडर्स तीन प्रतिष्ठित कलाकारों सुख, दावी और गुरी की तिकड़ी है। उनकी प्रतिभा को पिछले कुछ वर्षों में मिली अभूतपूर्व सफलता के साथ पुरस्कृत किया गया। 2017 में, तीनों को पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवार्ड्स की चार श्रेणियों में नामांकित किया गया था। उद्योग में सबसे लोकप्रिय तिकड़ी में से एक, लैंडर्स ने गुस्ताखियां, डाउनलोड, रूल ओवर, हाय पटलो और फ़िकर कोई ना जैसी हिट गाने दिए हैं, जिन्हें 47 मिलियन से अधिक हिट मिल चुके हैं।


स्वास्थ्य,सामाजिक,धार्मिक,पत्रकारिता,शिक्षा के क्षेत्र की महान विभूतियों को किया 'हिमाचल रत्न' से सन्मानित

By 121 News
Chandigarh May 25, 2022:-
पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) की ओर से हिमाचल प्रवासी सयुंक्त मोर्चा के सहयोग से चंडीगढ़ में जारी तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रीमद भगवत कथा के समापन के बाद एक सन्मान समारोह के साथ साथ संस्कृत संध्या का भी आयोजन किया गया। यहां सेक्टर -23 चंडीगढ़ श्री मुनि मंदिर प्रांगण में  इस वार्षिक कार्यक्रम की आयोजक संस्था पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) दिल्ली अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर, पंजाब,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि  इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के मापन पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रवचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ओर श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्यथिति के रूप में छोटी काशी मंडी देवभूमि हिमाचल प्रदेश से देवी माता श्री नैण तुंगा जी अपने हारियानों- देवलुओं सहित देव वाद्य यंत्रों बाजे-गाजे के साथ विराजमान रहे। उन्होंने बताया की देव वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ तीन दिन लगातार दोपहर को प्रसाद स्वरूप हिमाचली धाम की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम के अंतिम दिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया ,जिसमे कई कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बनाये रखा और हिमाचली सांस्कृतिक कार्यक्रम मे हिमाचली सुप्रसिद्ध लोक गायिका ऋचा शर्मा व अन्य कलाकारों द्वारा शानदार हिमाचली संस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही हिमाचल कला मंच दिल्ली के कलाकार सन्नी चौधरी ने कांगड़ी झमाकड़ा, हिमाचली गिद्धा व हिमाचली नाटी की बेहतरीन  प्रस्तुति देकर हिमाचली संस्कृति का चंडीगढ़ में खूब रंग जमाया। हिमाचल प्रदेश की अनेकों सम्मानित हस्तियां जिनमे डाक्टर, शिक्षक, धार्मिक गुरु,पत्रकार शामिल है को सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण नेक और सराहनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2022 - 2023 के लिए 'हिमांचल रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के वरिष्ठ सयोजंक जगदेव पटियाल की देख रेख में इस कार्यक्रम में देश भर के पत्रकार शामिल हुए और इसके साथ ही पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया ( पीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री राकेश प्रजापति , राजस्थान अध्यक्ष सन्नी आत्रेय  और मध्यप्रदेश, उतर प्रदेश,दिल्ली ,हरियाणा,पंजाब,जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। पीपीआई की मुख्य सयोजंक राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से हमारी जन्मभूमी हिमाचल प्रदेश को ही समर्पित रहे और आज इस कार्यक्रम की अंतिम दिन भी 'हिमाचली धाम' का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जस्टिस एमएस नरयाल बतौर कुख़्य अतिथि उपस्थित हुए और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की चांसलर सतनाम सिंह संधू बतौर विशेष महिमान की तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे।
बॉक्स- इनको दिया गया सन्मान 
सव्वस्थ्य के क्षेत्र में -
प्रोफेसर अशोक अत्र  ,डॉ वरिंद्र गर्ग ,डॉ ए.के..शर्मा, डॉ पंकज जम्वाल ,डॉ रोहित डडवाल, गांधी राम राणा, पृथ्वी राज गुजर और डॉ. सचिन वर्मा।  
शिक्षा के क्षेत्र-
डॉ तपन बहल, एस.एस.डोगरा, सुरेंद्र कुमार, रमेश सोहड़ और अनिल कुमार। 
सामाजिक सेवा क्षेत्र- 
न्याधीश एमएस नरयाल, रणबीर सिंह चौधरी, के.आर. वर्मा, राजेंद्र राजन, किशोरी लाल शर्मा, जय पाल चौधरी, यशोदा देवी, एच.एस. गौतम, गुरदीप सिंह, ओ.पी.जम्वाल और चेतराम शर्मा।
धार्मिक कार्यों के क्षेत्र से-
 दीप चंद, तरसेम चंद शर्मा, वासुदेव शर्मा, पृथी सिंह प्रजापति और अश्वनी शर्मा महंत बाबा बालक नाथ मंदिर।

Sohana Becomes First Private Hospital to Offer Free Mammography at Their doorstep to Tricity Women Cancer

By 121 News
Mohali, May 25, 2022:- One woman gets diagnosed with breast cancer every 4 minutes in India, and one woman dies of breast cancer every 13 minutes, making it the most prevalent cancer among Indian women. Early detection can not only improve the outcome but can remarkably cut down the costs of treatment and Sohana Hospital Mohali has become the first private hospital in the region to launch a digital Mammography bus at their premises. The state-of-the-art mobile mammography bus is equipped with the web-based reporting system of ALLENGERS making the diagnosis, reporting and sending reports to patients online easy. This system is upgraded to artificial intelligence based detection system.
Sohana Hospital wants to make screening for breast cancer easily accessible to women aged 40 and above in tricity at the convenience of their doorstep. The inauguration was done by Bhai Davinder Singh, Chairman of Shri Guru Harkrishan Sahib (E) Eye Hospital Trust, Sohana. Also present on the occasion were Bhai Gurmeet Singh, Secretary of the trust and Dr Gagandeep Singh, CEO of Sohana Hospital Mohali.
One will not need to visit the hospital for getting breast cancer screening anymore. The mammography bus will visit at multiple places in tricity and peripheral areas and objective is to detect breast cancer at an early stage. The aim is to screen over 5000 women through the mobile unit this year free of cost," said Gurmeet Singh, Secretary of the Shri Guru Harkrishan Sahib (E) Eye Hospital Trust, Sohana.
The set-up of the mobile mammography van is very similar to what is found in any clinic. In addition to the mammography equipment and workstation for the radiology technologist, there is a small waiting area, washroom, and a simple check-in process. 
Dr. Sandeep Kukkar, Senior Consultant, Medical Oncology, Sohana Hospital Mohali said that recent studies had found that cancer cases are on a rise in tricity as compared to metro cities like Mumbai and New Delhi.  An increase in weight, lack of exercise, hormone replacement therapy, the combined oral contraceptive pill, stress, and probably late work shifts are some factors that increase the risk of breast cancer. The mammography bus has one specialist oncologist along with Technical staff for real time diagnosis of Breast Cancer."
Speaking on the occasion, Lalit Sharma, General Manager – S&M said, "The mobile Mammography Bus will be on the go throughout the week including Sundays. Initially, the objective is to screen tricity women in association with various RWAs, NGOs and corporates in the area. Sohana Hospital has a pledge to screen every strata of women against breast cancer and nip it in the bud."

कालीबाड़ी चंडीगढ़ 28 मई को मनाएगी रविन्द्र नाथ टैगोर की 162वीं जयंती

By 121 News
Chandigarh May 25, 2022:-चंडीगढ़ के सांस्कृतिक धार्मिक और धर्मार्थ संगठन कालीबाड़ी चंडीगढ़ द्वारा आगामी 28 मई, 2022 को आइकोनिक कवि रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई जा रही है।

  असंख्य विचारों वाले कवि की दो उत्कृष्ट कृतियाँ इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।  बच्चों का नाटक गुप्तोधन और नृत्य नाटक बिदाय अभिषेक का भी मंचन होगा।

 इन दो प्रोजेक्ट में स्कूल जाने वाले बच्चों सहित कुल मिलाकर लगभग 45 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है और टैगोर के इन्हें शानदार रूप से मंचित करने के लिए एक पूर्वाभ्यास का कठोरता से पालन किया गया है।

 बच्चों का नाटक "गुप्तोधन" भौतिक धन के लिए शाश्वत जोर और उसकी शून्यता की अंतिम प्राप्ति को दर्शाता है।

 नृत्य नाटिका बिदय अभिसाप महाभारत का एक अंश है।  कोच और देबजानी के बीच शाश्वत प्रेम और अलगाव की गाथा।

Tuesday, 24 May 2022

देव भूमि कुल्लू की पावन धरा में गूंजा मानवता का संदेश

By 121 News
Chandigarh/Kullu, May 24,  2022:- ''मनुष्य योनि सर्वश्रेष्ठ है जिसका परम लक्ष्य ब्रह्मज्ञान से परमात्मा को जानकर भक्तिमार्ग पर समर्पित भाव से चलते चले जाना है।'' यह पावन प्रवचन सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा आज दिनांक 24 मई को अटल सदन, कुल्लू में आयोजित एक विशाल निरंकारी संत समागम में व्यक्त किये गए। 

सत्गुरू माता जी ने अपने दिव्य प्रवचनों में कहा कि मानुष जन्म अनमोल है और यह सभी योनियों में श्रेष्ठ है। इसका प्रमाण यही है कि हमारे पास चेतनता, बुद्धि, विवेक है जो अन्य योनियों में नहीं। अतः इसका सदुपयोग करते हुए परमात्मा को जानकर भक्तिमार्ग की ओर अग्रसित हुआ जा सकता है। फिर जीवन में श्रद्धा, भक्ति और प्रेम के समावेश से ही आनंद की प्राप्ति हो जाती है तब किसी भी प्रकार की कोई पीड़ा हमें प्रभावित नहीं करती।

सत्गुरू माता जी ने भक्ति की अवस्था का ज़िक्र करते हुए बताया कि भक्ति ईश्वर से जुड़कर ही प्राप्त हो सकती है। जिस प्रकार एक मनुष्य का विवरण हम किसी को देते है तो दूसरे व्यक्ति के मन में केवल उसकी छवि ही बनेगी किन्तु उसका पूरा चित्रण उससे मिलकर ही जाना जा सकता है। ठीक उसी प्रकार यह अमलोक वस्तु जो हमें प्राप्त हुई है इसका सहारा लेते हुए अपने जीवन में निरंकार को जाना जा सकता है। भक्ति करने का माध्यम भिन्न भिन्न हो सकता है, गृहस्थ में रहते हुए या कोई अन्य कार्य करते हुए भी भक्ति संभव है। 

मन की अवस्था का ज़िक्र करते हुए सत्गुरू माता जी ने कहा कि मन में यदि नकारात्मक विचारांे का प्रभाव है तो समर्पित भक्ति संभव नहीं। किन्तु इसके विपरीत यदि मन में सकरात्मक गुणों का समावेश है तो यह संभव है। हर पल में इस प्रभु परमात्मा को सुमिरण रूप में स्मरण किया जा सकता है। परमात्मा को याद करने के लिए कोई समय का बंधन नहीं कि केवल कुछ क्षणों के लिए ही उनकी स्तुति की जाये। जिस प्रकार एक कंपनी में कार्य करने वाला कर्मचारी केवल अपनी कंपनी तक ही सीमित नहीं, अपितु वह घर आने पर भी कर्मचारी ही रहता है। ठीक उसी प्रकार से सेवा, सत्संग सुमिरण करते हुए संत का जीवन भक्तिमय हो जाता है तब वह केवल कुछ क्षणों के लिए नहीं अपितु हर पल ही भक्त कहलाता है। अंत में समस्त संतों के लिए सत्गुरू माता जी ने भक्तिमय जीवन होने की कामना करी। 

कुल्लू के संयोजक श्री भूरी राम रवि ने सत्गुरु माता जी का स्वागत किया एवं हृदय से उनका आभार प्रकट किया। साथ ही हिमाचल सरकार का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। इस समागम में कुल्लू एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से सभी संतों ने हिस्सा लेकर सत्गुरु माता जी के पावन प्रवचनों द्वारा स्वयं को निहाल किया तथा उनके दिव्य दर्शनों के उपरांत सभी के हृदय में अपने सत्गुरू के प्रति कृतज्ञता का भाव था।

खेर ने सुनी शहर के लोगों की समस्याएं

By 121 News
Chandigarh May 24, 2022:-शहर की सांसद किरण खेर ने मंगलवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई सत्र में शहर के लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याएं सुनने के बाद खेर ने मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें इन समस्याओं को दूर करने को कहा। राजीव विहार आर्मी वेल्फेयर सोसाइटी, मनीमाजरा के अध्यक्ष कर्नल जीएस ढिल्लों के नेतृत्व में सोसाइटी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटी में सड़क की मरम्मत करवाने के लिए खेर से एमलैड से राशि की मांग की। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की सड़कों की हालत खराब है और नगर निगम सोसाइटी के अंदर की सड़कों का रखरखाव नहीं करती है। वहीं, दीप कांपलेक्स, हल्लोमाजरा के निवासियों ने देवी सिंह के नेतृत्व में खेर से स्टार्म वाटर पाइपलाइन बिझाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पाइपलाइन के बिछने के बाद लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। पूर्व मेयर आशा जसवाल के नेतृत्व में सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने खेर से मिलकर अपनी मांगे रखीं और कहा कि सीटीयू को निजी हाथों में न दिया जाए। सेक्टर-23 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खेर से मार्केट में वाटर कूलर, हाईमास्ट लाइट व बेंच लगवाने की मांग की। उन्होंने दुकानदारों को भेजे जा रहे नोटिस का मुद्दा भी उठाया। मिल्क कालोनी, धनास के साथ अमन, चमन, अंबेडकर कालोनी धनास के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने  कुलजीत संधू के नेतृत्व में खेर से मिलकर कानून व्यवस्था को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। वहीं, मिल्क कालोनी के निवासियों ने खेर को बताया कि उनकी लीज मनी में 40 गुणा बढ़ोतरी की गई है और यह बढ़ोतरी 2011 से की गई है। लोगों पर पेनल्टी भी लगाई गई है। लोगों ने कहा कि यह गलत है और इससे लोगों पर काफी बोझ पड़ेगा।

शार्प ने नया किफायती ए3 मोनो मल्टीफंक्शनल प्रिंटर (एमएफपी) किया पेश

By 121 News
Chandigarh May 24, 2022:- शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) प्रा। लिमिटेड, ने एक नया मोनोक्रोम मल्टीफ़ंक्शनल प्रिंटर-एआर-7024 लॉन्च किया है, जो शार्प द्वारा दस्तावेज़ और कार्यक्षेत्र समाधान के विस्तारित पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट है। नया 3 इन 1 डॉक्यूमेंट सॉल्यूशन, शार्प का एक एंट्री-लेवल एमएफपी, छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए है, जो अपनी नियमित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक कॉम्पैक्ट और लागत प्रभावी दस्तावेज़ प्रणाली की तलाश कर रहे हैं - जिसमें कॉपी करना, प्रिंट करना, और दस्तावेजों की स्कैनिंग। नयी पेशकश का उद्द्घाटन हैदराबाद में शार्प के नेशनल डीलर मीट में किया गया, जिसमें पूरे भारत के 100 से अधिक चैनल पार्टनर मौजूद थे।
नया एमएफपी बिल्ट-इन फुल-कलर ए3 स्कैनर और एक बटन मैनेजर के साथ आता है जो दोहराए जाने वाले कार्यों को अनुकूलित करने और समग्र उत्पादकता और दक्षता में सुधार करने में मदद करता है। बटन मैनेजर आपको स्कैन रिज़ॉल्यूशन जैसी सेटिंग्स को समायोजित करने देता है और उपयोगकर्ताओं को एमएफपी नियंत्रण कक्ष पर छह मेनू बटनों को ईमेल, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और ओसीआर जैसे अनुप्रयोगों को पूर्व-असाइन करने की अनुमति देता है। एमएफपी 24 पीपीएम की प्रिंट गति के साथ आता है, जो एक व्यस्त छोटे कार्यालय की जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है। एंट्री-लेवल कैटेगरी में एआर-7024 की शुरुआत के साथ, शार्प न्यू प्रोडक्ट लाइनअप में आठ अलग-अलग मॉडल शामिल हैं, जिनमें 22 पीपीएम से लेकर 35 पीपीएम तक, एसएमई, बड़े कॉरपोरेट्स और उद्यमों के लिए अलग-अलग दस्तावेज़ आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शामिल हैं। ये नए मॉडल ऊर्जा कुशल होने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और बीएफएसआई, सरकारी संस्थानों, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स वर्टिकल के लिए दस्तावेज़ आवश्यकताओं को सर्वोत्तम रूप से पूरा करते हैं।
लॉन्च पर बोलते हुए, शिंजी मिनातोगावा, प्रबंध निदेशक, शार्प बिजनेस सिस्टम्स (इंडिया) प्रा। लिमिटेड ने कहा कि शार्प में, हम एक स्मार्ट ऑफिस-अनलॉकिंग उत्पादकता और दक्षता बनाने में मदद करने के लिए अभिनव व्यावसायिक समाधानों की एक श्रृंखला बनाने पर काम करना जारी रखते हैं। वर्षों से, हमने हर दिन कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए उत्पादों का एक व्यापक पोर्टफोलियो बनाया है और एक सुरक्षित कार्य वातावरण को सक्षम करने के लिए। ईमानदारी और रचनात्मकता के व्यापार पंथ के साथ, हम हर छोटे कार्यसमूह, एसएमई, कॉर्पोरेट और बड़े उद्यमों की पहुंच के भीतर उन्नत कार्यक्षमता, प्रभावशाली गुणवत्ता और उत्पादकता सुविधाओं की मेजबानी ला रहे हैं, जिससे उन्हें अपने वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिल रही है। क्षमता। इस वर्ष, हम दस्तावेज़ व्यवसाय की 50वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं, यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो केवल हमारे उपयोगकर्ताओं और व्यावसायिक भागीदारों के अथक समर्थन से संभव हुआ है।
AR-7024 क्षमता को 1,850 शीट तक बढ़ाने के विकल्प के साथ एक विस्तार योग्य कागज की आपूर्ति प्रदान करता है। कॉपी करना प्रिंटिंग जितना ही तेज़ और आसान है। 6.4 सेकंड का पहला कॉपी-आउट समय कई शॉर्ट-रन नौकरियों से अनावश्यक देरी को समाप्त करता है। इसके अलावा, एमएफपी डिवाइस प्रबंधन के लिए आईडी कार्ड कॉपी, रोटेशन सॉर्ट, और एडमिन यूटिलिटी सॉफ्टवेयर - शार्प रिमोट डिवाइस मैनेजर (एसआरडीएम) सहित उपयोगी प्रतिलिपि कार्यों के साथ आता है।
इवेंट में लॉन्च किए गए अन्य मल्टीफंक्शनल प्रिंटर में BP-20M22T / BP-20M24T / BP- 20M28T / BP-20M31T शामिल हैं जो नेटवर्क और डुप्लेक्स की क्षमताओं के साथ BFSI, लॉजिस्टिक्स, ई कॉमर्स और सरकार को पूरा करते हैं। इसके अलावा शार्प ने BP-30M28T/ BP-30M31 और BP-30M35T मॉडल भी पेश किए, जो कॉरपोरेट्स, संस्थानों और सरकार के लिए टच, वाईफाई, क्लाउड कनेक्ट और उन्नत डेटा सुरक्षा सुविधाओं की क्षमताओं के साथ हैं। एमएफपी की नई रेंज की कीमत 81884 रुपये एमआरपी से शुरू होती है और यह सीधे खरीद के लिए और अधिकृत चैनल भागीदारों के माध्यम से उपलब्ध होगी।नेशनल डीलर्स मीट में शार्प ने स्मार्ट ऑफिस, स्मार्ट विजुअल और 3डी सिक्योर- टोटल वर्कस्पेस प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस सहित संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो का प्रदर्शन किया। शार्प पोर्टफोलियो में डायनाबूक लैपटॉप की एक श्रृंखला के साथ-साथ एंट्री-लेवल से लेकर उन्नत एमएफपी, कार्यक्षेत्रों के लिए इंटरएक्टिव और गैर-इंटरैक्टिव डिस्प्ले और वाणिज्यिक साइनेज तक मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर की एक श्रृंखला शामिल है।

वार्ड नंबर 24 में एरिया पार्षद ने लगवाया राशन कार्ड कैम्प

By 121 News
Chandigarh May 24, 2022:- वार्ड नम्वर 24 के अधीन आते गांव और कॉलोनी क्षेत्र निवासियों की सुविधा हेतु राशन कार्ड कैम्प लगवाया गया है। यह कैम्प एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी और फ़ूड एंड सप्लाई विभाग के फ़ूड इंस्पेक्टर ललित गौतम की देखरेख में लगाया गया।
 पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि यह कैम्प आज 24 मई से लेकर 30 मई तक सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में चलेगा। इस दौरान वार्ड में रहने वाले निवासी अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। बंटी ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र, 2 संयुक्त फैमिली फोटोग्राफ और बैंक एकाउंट नंबर की कॉपी के साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट अवश्य लेकर आएं।

सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप ने इंवेस्टर्स अवेयरनेस प्रोग्राम किया आयोजित

By 121 News
Chandigarh May 24,2022:- सिक्युरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के सहयोग से सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप ने मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक इंवेस्टर्स अवेयरनेस प्रोग्राम (आईएपी) का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को प्रतिभूति बाजार(सिक्युरिटीज मार्किट) में उपलब्ध निवेश के अवसरों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें फाइनेंस मार्किट में डिलिंग करते समय अधिकारों और दायित्वों से अवगत कराना था। प्रतिभागियों को  सिक्युरिटीज   ट्रेड और ट्रांसफर, फ्रोड इन हॉलिडिंग सिक्युरिटीज इन डिपॉजिटरी और धोखाधड़ी के जोखिम और डिपॉजिटरी सिस्टम में शेयरों के बदले बैंक से ऋण की उपलब्धता से संबंधित प्रक्रिया पर उन्हें अपनी पसंद के बैंक के पक्ष में गिरवी रखने के बारे में बताया गया।

सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमेन सुरिंदर वर्मा ने कहा कि हर कोई विशाल बाजार में निवेश करके पैसा कमाना चाहता है। विभिन्न कंपनियों ने शिक्षित युवाओं को रोजगार दिया है और उन्हें बड़ा लक्ष्य दिया है। लेकिन एक निवेशक यह जानने में विफल रहता है कि उसके पैसे का क्या हुआ है। लोगों को पैसा लगाने के लिए अच्छी कंपनियों की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि निवेश करते समय उन लक्ष्यों को समझना चाहिए जिन्हें वे प्राप्त करना चाहते हैं।

सेबी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मोहिता एस दहिया ने कहा कि सेबी जैसे बाजार नियामकों की उपस्थिति और विभिन्न स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा अपनाए गए सुरक्षित विनियमन के कारण, बाजार छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए कहीं अधिक सुरक्षित हो गया है। यदि निवेशक उस कंपनी के बारे में मौलिक ज्ञान से लैस बाजार में प्रवेश करता है जिसमें वे निवेश करने का इरादा रखते हैं, तो उनके पास स्थिर लाभ कमाने का काफी अच्छा मौका होता है। दहिया ने पूंजी बाजार के कई पहलुओं जैसे निवेशकों के कर्तव्यों, निवेशक संरक्षण दिशानिर्देश व्यापार और जोखिम प्रबंधन आदि पर ध्यान देने की बात कही।

एनएसई के सीनियर मैनेजर संजीव तालुकदार ने कहा कि इक्विटी निवेश का सबसे अच्छा वर्ग है और मुद्रास्फीति के खिलाफ एक प्रभावी बढ़त है। उन्होंने मजबूत अर्थव्यवस्था के विकास के लिए वित्तीय बाजारों को जनता तक ले जाने के महत्व पर प्रकाश डाला और निवेश करते समय निवेशकों द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की व्याख्या की। उन्होंने सलाह दी कि संबंधित कंपनी की परफॉरमेंस पर पूरी तरह से अध्ययन करने के बाद ही शेयरों को खरीदना चाहिए।

कार्यक्रम में लगभग 100 निवेशकों ने भाग लिया और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर पैनलिस्टों द्वारा सत्र के दौरान दिया गया। मोहिंदर कटारिया ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और निवेशकों को सलाह दी कि अन्य निवेशों की तुलना में इक्विटी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और यह लंबी अवधि के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।

Monday, 23 May 2022

पानी की समस्या को लेकर नया गांव निवासियों ने नगर कौंसिल के आगे लगाया धरना

By 121 News
Chandigarh May 23, 2022:-नया गांव मे काफी लंबे समय पानी की समस्या की वज़ह से लोग बहुत परेशान चल रहे थे। बार बार अधिकारियों को फोन करके लोग थक चुके थे, हर रोज़ लोगो को झुठे आश्वासन दिए जा रहे थे। 
लाइन मेन को लोग फोन करते हैं उनके द्वारा भी लोगों से सीधे मुंह बात तक नही की जाती। 
इसी से परेशान होकर सोमवार को आदर्श नगर, गोबिंद नगर, दशमेश नगर के निवासियों ने मिलकर पानी की समस्या से निजात पाने के इरादे से रवि बिष्ट की अगवाई मे संघर्ष का रास्ता अपनाया ओर नगर कौंसिल कार्यालय के आगे लगभग 4 घंटे तक धरना लगाया। लोगो ने सभी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की ओर जनता ने साफ साफ अधिकारियों को चेताया कि अगर उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वो पक्का डेरा नगर काउंसिल के आगे डाल देंगे। 
जनता द्वारा सभी लोगो को कहा गया है एक जुट होकर ही उनके मसले हल होंगे। अगर हम आज भी एक ना हुए तो सारी उम्र हम ऐसी छोटे छोटे मुद्दों को कभी हल नही कर पाएंगे।