Saturday, 30 January 2021

चंडीगढ़ सपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

By 121 News

Chandigarh Jan. 30, 2021:- चंडीगढ़ सपा अध्यक्ष विक्रम यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ यादव ने चरखा चलाया।  गाँधी स्मारक चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष ने बापू  की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और चरखा चलाया।

यादव ने बापू को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा के विचार एवं प्रयोग आज भी किसान-आंदोलन में शक्ति प्रदान कर रहे हैं। इस संघर्ष में सबसे बड़ी शक्ति ये विश्वास ही है कि असत्य पर सत्य की ही जीत होती है और ऊपरवाला अंततः सच का ही साथ देता है।

सपा प्रदेश महासचिव सुरिंदर ठाकुर ने किसान आंदोलन में हुई हिंसा की निंदा की और कहा कि किसान-आंदोलन समर्थकों को प्रदर्शन से रोकने, गिरफ्तार करने बदसलूकी की घटनाओ की निंदा करते हुए  किसान आंदोलन को जारी रखने के लिए अपनी वचनबद्धत्ता दोहराई और आश्वासन दिया की वह कानून व्यवस्था का पूर्ण पालन करेंगे।    

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राज नारायण यादव, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष पंकज यादव सहित अन्य कार्यकर्त्ता रहे उपस्थित।

पारस हॉस्पिटल्स पंचकुला में अब एडवांस हार्ट फ़ेल्यर सेंटर: डॉ. एच.के. बाली

By 121 News

Chandigarh Jan. 30, 2021:- सर्दियाँ आते ही हार्ट फेल होने के मामले भी बढ़ने लगे हैं. यूँ तो इन मामलों में अधिकतर मरीज़ बुजुर्ग हैंलेकिन युवाओं में भी हार्ट फेल होने के मामले अब आम तौर पर सामने आने लगे हैं. चिंता का विषय यह है कि हार्ट फेल होने के बारे में और इसके लक्षणों के बारे में लोगों में जागरूकता का स्तर बेहद नीचे हैं.

पारस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियक साइंसेज़ के चेयरमैन डॉक्टर एचके बाली के मुताबिक़ देश में हार्ट फ़ेल्यर से मरने वालों की तादाद बढ़ रही है. यह इसलिए भी हो रहा  है कि  आम तौर पर लोगों को हार्ट फेल होने और हार्ट अटैक में अंतर नहीं पता. लोगों में हार्ट फेल होने के लक्षणों के प्रति जानकारी नहीं है.

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बाली को हृदय रोगों के इलाज का तीस वर्ष का अनुभव है और वे अब तक 15 हज़ार से अधिक दिल की गम्भीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए इंटरवेंशन कर चुके हैं.

हार्ट फ़ेल्यर से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पारस अस्पताल ने एक विशेष 'हार्ट फ़ेल्यर क्लिनिककी शुरुआत की है. यह क्लिनिक हर वीरवार को काम करेगा और हार्ट फ़ेल्यर या उसके ख़तरे के दायरे में आने वाले मरीज़ों को विशेष समुचित इलाज मुहैया कराएगा. यह हार्ट फेलियर के मरीजों के लिए एक ऐसा स्टॉप सॉल्यूशन हैजहां मरीजों का मूल्यांकन किया जाता है और एआईसीडीसीआरटी- डीसीआरटी-पी जैसे थेरेपी दी जाती हैं।

इस सम्बंध में आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर बाली ने बताया कि  हार्ट फेल्योर एक मेडिकल स्थिति है जहाँ हृदय की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं और शरीर को कुशलता से रक्त पंप नहीं कर पाती.

डॉक्टर बाली ने बताया कि इस समय देश में  हार्ट फ़ेल्यर के लगभग 10 मिलियन  मरीज़ हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी से पता चला है कि देश में हार्ट फेल का डायग्नोज होने के एक साल के भीतर लगभग 23% मरीज़ों की मृत्यु हो जाती है।यह मॉर्टैलिटी (मृत्यु दर) प्रतिशत दुनिया भर में हार्ट फ़ेल्यर के रोगियों की तुलना से बहुत  अधिक है।

डॉक्टर बाली ने बताया कि हार्ट फ़ेल्यर के मुख्य कारणों में अक्सर कोरोनरी आर्टरी रोग (CAD),  हार्ट वाल्व ख़राब होनेहृदय की मांसपेशियों का कठोर हो जानाजन्मजात बीमारीगठियाहाई ब्लड प्रेशर और इन्फ़ेक्शन आदि शामिल है।

हार्ट फेल होने के सामान्य लक्षण सांस फूलनासाँस की कमी (shortness of breath) और लगातार थकान बने रहना हैं। इसके अलावा दिल की अनियमित धड़कन (Arrhythmia) पैरों में सूजनलगातार खांसीभूख की कमी और शरीर में फल्यूड रिटेंशन हो जाना भी आम लक्षण हैं।

डॉक्टर बाली के मुताबिक़  हार्ट फ़ेल्यर के इलाज में  लाइफ़ स्टाइल  बदलाव के अलावा नमक के इस्तेमाल में कमीनियमित व्यायामवजन में कमीबीपी और ब्लड ग्लूकोज़ पर कंट्रोल और कोलेस्ट्रॉल, ACE  inhibitors, बीटा ब्लॉकर्सडायूरेटिक्स (पेशाब के ज़रिए बीपी कम करना) , ARNI और SGLT2 जैसी नई दवाएं शामिल की जाती हैं। दिल में रुकावट होने पर एआईसीडीसीआरटी-पी और सीआरटी-डी जैसी  डिवाइस थेरेपी भी शामिल की जाती है. हार्ट फ़ेल्यर की वजह रुकावट होने पर बैलून एंजियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी भी की जाती है।

डॉक्टर बाली ने कहा कि हालांकि हार्ट फ़ेल्यर में विशेष और समुचित इलाज के लिए डेडिकेटेड हार्ट फ़ेल्यर  क्लीनिक पश्चिमी देशों में सामान्य हैंलेकिन अपने देश में इसकी कमी है। भारत में हार्ट फ़ेल्यर के 50% से कम रोगियों को एक्सक्लुसिव ट्रीटमेंट मिल पाता है।

प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में पारस सुपर स्पेशीयलिस्ट अस्पताल के कार्डियोलोज़ी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर अनुराग शर्मावरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर कपिल क्षत्रिय,  और वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर गगनदीप सिंह भी मौजूद थे।

इस मौक़े पर अनुराग शर्मा ने कहा कि हार्ट फ़ेल्यर एक जटिल सिंड्रोम हैजहां दिल शरीर की पोषण और ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम नहीं है। यह दुनिया भर में लगभग 26 मिलियन लोगों को प्रभावित कर चुकी है और हार्ट फ़ेल्यर बुजुर्गों में महामारी के रूप में बढ़ रही है। बुजुर्ग आबादी विशेष रूप से इसके ख़तरे में हैं। समय पर बीमारी का पता लगाने और एक्सक्लुसिव ट्रीटमेंट हार्ट फ़ेल्यर से होने वाली से मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।

 पारस हॉस्पिटल्स पंचकूला के सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी डॉक्टर कपिल चटर्जी ने कहा कि आम जनता में गलत धारणा है कि हार्ट अटैककार्डिएक अरेस्ट और हार्ट फेल्योर एक ही है। ये अलग-अलग बीमारियाँ हैं.

डॉक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि हार्ट फ़ेल्यर के लक्षणोंएसेसमेंट और इलाज के बारे में जागरूकता इस   बीमारी का मुकाबला करने के लिए ज़रूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि किया कि पारस अस्पताल पंचकूला अब चिकित्सीय सुविधाओं के  लिए हिमाचल प्रदेश सरकारसीजीएचएससभी मुख्य टीपीएएस और कोरपोरेट्स के साथ-साथहरियाणा सरकार के साथ भी संबद्ध  है।

Bank of India Rolls Out Visa Signature International Contactless Debit Card

By 121 News

Chandigarh Jan. 30, 2021:- Bank of India (BOI) has rolled out Visa Signature International Contactless Debit Card for its customers in both metal and plastic variants.

With introduction of this new debit card, BOI customers shall enjoy higher per day spending limit of Rs 5.00 lacs at PoS, Rs.2.00 Lakhs for e-commerce transaction, Rs 1.00 lakh cash withdrawal from ATM and  Rs. 5,000 for contactless transactions.

The card comes with additional benefit of complimentary lounge access, rewards points on card PoS and e-commerce usage, insurance against unauthorized transaction and offers on travel, retail, dining, lifestyle, entertainment and luxurious hotels.

The new card is issued to high net worth customers maintaining average quarterly balance of Rs 10.00 lakhs and above in saving and current account.

किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार लगातार कर रही हैं शर्मनाक करतूत: कुमारी सैलजा

By 121 News

Chandigarh Jan. 30, 2021:- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार बेशर्मी की सभी हदों को पार कर रही है। किसानों की आवाज दबाने के लिए लगातार शर्मनाक करतूत भाजपा सरकार द्वारा की जा रही हैं। भाजपा द्वारा आज किसानों को देशद्रोही करार देने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। भाजपा की यह कैसी देशभक्ति है। भाजपा यह याद रखे कि इन किसानों के परिवारों ने ही देश के लिए अपना बलिदान दिया है। देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर इन किसानों के परिवार के सदस्य ही हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में तीन फरवरी से पांच फरवरी तक हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में शांति मार्च का आयोजन किया जाएगा। जो भाजपा द्वारा अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर फूट डालो और राज करो की नीति किसान आंदोलन में अपनाई जा रही हैउसे देखते हुए आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि शांतिआपसी भाईचारा व सौहार्द कायम रखने के लिए हरियाणा प्रदेश में यह शांति मार्च निकाले जाएंगे। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले कुमारी सैलजा ने  हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ जब से यह आंदोलन शुरू हुआ है। उसी दिन से भाजपा द्वारा षड्यंत्र रचकर इस आंदोलन को बदनाम करने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले 70 दिनों से हमारे किसान भाई दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। कहीं भी हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई। भाजपा के लोग धरना स्थल पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हमारे किसान भाइयों पर हमला कर रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा के इशारे पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलनरत किसानों को धमकाया और डराया जा रहा है। किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर जो शर्मनाक करतूत हुईउसमें भी भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आ रही है। जिस दीप सिद्धू नामक व्यक्ति ने वहां पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी ली है। उसकी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। लाल किले पर शर्मनाक करतूत करने वाले दीप सिद्धू ने सभी के सामने यह कबूल किया है कि इस कृत्य में वह शामिल है। लेकिन यह बेहद ही हैरान करने वाला है कि अभी तक उस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह व्यक्ति खुलेआम घूम रहा है। दूसरी तरफ निर्दोष किसान नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जिस लाल किले पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता उस जगह पर आखिर कैसे इन अराजक तत्वों को घुसने दिया गया। यह बड़ा सवाल है। दिल्ली हिंसा और लाल किले पर जो शर्मनाक करतूत की गई हैउसकी जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले चार महीने में किसान आंदोलन में 180 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। किसानों की जो जानें गई हैंउसके लिए भाजपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।केंद्र सरकार के इशारे पर हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार भी किसानों की आवाज को कुचलने के लिए हर कदम उठा रही है। हरियाणा प्रदेश में इंटरनेट बंद करना इसी का एक और जीता जागता सबूत है। यह अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और सुनियोजित हमला है। भाजपा सरकार चाहे कितनी भी साजिशें रच लेकिसानों की आवाज को नहीं दबा सकती है।

इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोईपूर्व मंत्री सुभाष बत्रापूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डापूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जरहरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरीहरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाजहरियाणा कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनीहरियाणा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित जैन समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

इंडिपेंडेंट हाउस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन 43 बी की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

By 121 News

Chandigarh Jan. 30, 2021:- इंडिपेंडेंट हाउस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 43 बी के चुनाव आज राजेश राय कन्वीनर  इलेक्शन कमेटी की देखरेख में आयोजित हुए नई कार्यकारिणी में पैट्रन हितेश पुरी प्रेसिडेंट करनैल सिंह, वाइस प्रेसिडेंट पूनम राय, जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र घई , ज्वाइंट सेक्रेट्री आस्था दवाल फाइनेंस सेक्टरी  एम के गर्ग  पीआरओ  आर एस दोसांझ  को निर्वाचित किया गया। निर्वाचन कमेटी के राजेश राय, एम एल गोयल एस के खन्ना के पदाधिकारियों ने धन्यवाद किया