Friday, 22 May 2026

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित अवसर पर राजवीर कौर गिल व सिमरत गिल ने लंगर और छबील का किया आयोजन


By 121 News
Mohali, May 22, 2026:- धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व को समर्पित वार्ड नंबर 19 की उम्मीदवार राजवीर कौर गिल और वार्ड नंबर 16 की उम्मीदवार सिमरत गिल द्वारा संयुक्त रूप से भाईचारे का संदेश देते हुए लंगर और ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई।सुबह से ही छबील स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया था। बढ़ती गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की छबील लोगों के लिए बड़ी राहत बनी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा कार्यकर्ता और इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। संगत ने पंगत में बैठकर कढ़ी-चावल और हलवे का लंगर प्रसाद छका। 
इस मौके पर संबोधित करते हुए राजवीर कौर गिल और सिमरत गिल ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता सेवा का है। हम हमेशा अपने वार्ड के सुख-दुख में खड़े रहे हैं। हमारा वार्ड ही हमारा परिवार है।
सिमरत गिल ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ वोट मांगना नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ना है। उन्होंने अपील की कि आपने हमें पहले भी सेवा का मौका दिया है, अब वार्ड के बाकी बचे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए दोबारा मौका दें।
इस आयोजन के माध्यम से दोनों उम्मीदवारों ने वार्डवासियों से सीधा संपर्क बनाया। आए हुए लोगों ने दोनों उम्मीदवारों के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत तक संगत का उत्साह बना रहा और "सेवा-सिमरन" का माहौल बना रहा।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment