By 121 News
Chandigarh, Apr.18, 2026:-चंडीगढ़ के वार्ड में जनता की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए पार्षद गुरबक्श रावत सीधे लोगों के बीच पहुंचीं और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान करवाया। शनिवार को सेक्टर-40ए में आयोजित पब्लिक मीटिंग में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए, जहां उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं पार्षद के सामने रखीं।
मीटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सीवरेज जाम, टूटी सड़कों, गली-मोहल्लों की खराब हालत और सफाई व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। कई निवासियों ने बताया कि मंडी ग्राउंड की सफाई बड़ी समस्या बनी हुई है, जिससे गंदगी फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद गुरबक्श रावत ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान रावत ने कहा कि वह वार्डवासियों के साथ हर समय खड़ी हैं और उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन समस्याओं को उठाया गया है, उनका जल्द निपटारा किया जाएगा और आवश्यक कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
पब्लिक मीटिंग में मौजूद लोगों ने पार्षद की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह सीधे संवाद से न केवल समस्याएं सामने आती हैं, बल्कि उनका समाधान भी तेजी से होता है।
गौरतलब है कि पार्षद गुरबक्श रावत समय-समय पर वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर इस तरह की जनसुनवाई करती रहती हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
No comments:
Post a Comment