Friday, 3 April 2026

क्राइस्ट दा किंग चर्च नया गांव ने गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर प्रार्थना सभा आयोजित गुड फ्राइडे का दिन मानव जाति के लिए क्षमा और पापों से मुक्ति लेकर आता है: लॉरेंस मलिक 

By 121 News
Chandigarh, Apr.03, 2026:-आज क्राइस्ट दा किंग चर्च नया गांव ने गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चर्च में सभी लोगों ने उपवास रख कर 12 बजे से  3 बजे तक प्रार्थना की गई। यह दिन मानव जाति के ऊदार, पापों की माफी और छुटकारे के लिए प्रभु यीशु मसीह को सलीब पे अपने आप को कुर्बान किया। यह दिन हमें प्यार, मोहब्बत, माफी, शांति और सदभावना का संदेश देता है।
 इस अवसर  पर  लॉरेंस मलिक ने कहा कि यह दिन सभी मानव जाति के लिए क्षमा और पापों से मुक्ति लेकर आया।  यह दिन हमें शांति और सदभावना का संदेश देता है। हम सब आपस मे मिलजुल कर रहें और अपने शहर के बेहतर भविष्य की कामना करें।
इस अवसर पर पादरी जैकब भट्टी, विजय कुमार, साहिल भट्टी, प्रमोद मसीह, सतिंदर पुरी, राजन, राजेश, हनुक, अल्फ्रेड मल, सैमुअल गिल, निशान, दीपक कश्यप हाजिर रहे।

No comments:

Post a Comment