Sunday, 15 March 2026

एंजेल प्ले स्कूल ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव:  नन्हें नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

By 121 News
Chandigarh, Mar.15, 2026:--एंजेल प्ले स्कूल, मनीमाजरा, चंडीगढ़ का एनुअल फंक्शन सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में रविवार 15 मार्च 2026 को बड़े ही जोश और उत्साह से मनाया गया। स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनोरंजक डांस, स्किट और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को स्टेज पर थिरकता देख सामने बैठे अभिभावक भी बेहद खुश हो रहे थे। इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उनके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए।

स्कूल की प्रिंसिपल अमनप्रीत कौशल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षक और अभिभावक का भी आभार जताया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई।इसके बाद नन्हे नन्हे बच्चों ने प्रभु भक्ति की प्रस्तुति दे सबका मन मोह लिया। जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद, शिक्षकों और बच्चों के रिश्ते की गहराई को दर्शाते हुए गीत पर प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने परंपरागत नृत्य के साथ-साथ पश्चिमी संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की, जिससे भारतीय और वैश्विक संस्कृतियों का अद्भुत समागम दिखा।

कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के सभी बच्चों को मैडल पहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। वहीं परिजनों ने एंजेलज प्ले स्कूल द्वारा बच्चों में बचपन से ही दिए जा रहे संस्कार और मजबूत नींव की सराहना की।

No comments:

Post a Comment