Thursday, 19 March 2026

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46 में कार्यक्रम: नव संवत कैलेंडर का विमोचन

By 121 News
Chandigarh, Mar.19, 2026:-नव संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46 में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वज पूजन और मां भगवती के पूजन-अर्चन से हुई। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक महिलाओं द्वारा संकीर्तन किया गया, जबकि रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक आचार्य राहुल गोदियाल और आचार्य गोपाल शुक्ला के सानिध्य में सामूहिक श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया।
इस शुभ अवसर पर मंदिर की ओर से नव संवत 2083 का कैलेंडर भी जारी किया गया और श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान जितेंद्र भाटिया, जनरल सेक्रेटरी सुशील सोबत, अशोक भगत, डीडी शर्मा, राकेश जोशी, गुलशन- निरंकारी ज्वैलर्स, संदीप शर्मा, ओपी सचदेवा, पुजारी हरिकिशन जी,  पुजारी शैलेंद्र जी सहित अन्य सभासद और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment