Saturday 2 April 2022

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh April 02, 2022:-सिविल अस्पताल फेस 6 मोहाली मे होम्योपैथिक डॉक्टर अमिता ने भारत सरकार द्वारा चलायमान पौष्टीक आहार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। 
डॉक्टर अमिता ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि अगर मां पौष्टिक आहार लेगी, तभी बच्चे स्वस्थ होंगे। यह सर्वविदित है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग का आपस में गहरा तालमेल है, यदि समाज की सबसे छोटी इकाई यानी "परिवार" के बच्चे स्वस्थ होंगे तो स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने में सक्षम होंगे और तभी स्वस्थ भारत का सपना पूरा होगा।

No comments:

Post a Comment