Friday 16 July 2021

कांग्रेस पूर्वांचल सेल ने की मांग-प्रवासियों से माफ़ी मांगे शिप्रा बंसल

By 121 News

Chandigarh July 16, 2021:- चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल सेल ने चंडीगढ़ नगर निगम की मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल से माइग्रेंट्स से माफी मांगने की अपील की है, कांग्रेस के पूर्वांचल सेल ने कहा है कि अगर मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल माफी नहीं मांगती तो जल्द ही उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा।

आज चंडीगढ़ कांग्रेस पूर्वांचल सेल ने आज एक प्रेस वार्ता की। जिस में उन्होंने कहा था कि शहर को माइग्रेंट्स लोग ही खराब करते हैं। दरअसल 14/07/2021 को एक निजी न्यूज़ चैनल द्वारा चंडीगढ़ में मानसून के ऊपर एक डिबेट रखी गई थी। उस डिबेट में चंडीगढ़ की चरमराई हुई सफाई व्यवस्था के बारे में वार्तालाप हुई। इस डिबेट में कांग्रेस की तरफ से महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे एवं बीजेपी की मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल रहे और चंडीगढ़ के आर.के गर्ग  जो कि आरटीआई एक्टिविस्ट चंडीगढ़ की है, वह भी शामिल थे। जब शिप्रा बंसल से पुछा गया की चंडीगढ़ मे मानसून आ गई है और चंडीगढ़ की सड़क ,सिवरेज, रोड गली, एवं पार्कों व पेड़ों का बुरा हाल है। इस पर शिप्रा बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ "सिटी ब्यूटीफुल" में आने वाले माइग्रेंट (प्रवासी) लोग ही खराब कर रहे हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस पूर्वांचल सेल ने आज शिप्रा बंसल के उस बयान का विरोध किया, जिसमे उन्होंने  और कहा कि अगर आप किसी का सम्मान नहीं कर सकते तो किसी को भला बुरा कहने का भी कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस महासचिव   शशी शंकर तिवारी ने कहा कि जिस लोगों को शिप्रा बंसल माइग्रेट कह रही है, उन्हीं के बलबूते पर आज यह सत्ता में है। इस शहर को सुंदर बनाने में इनका सबसे ज्यादा योगदान है। शिप्रा बंसल को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस कलोनी सेल चेयरमैन मुकेश राय ने कहा कि अगर इस गलती के लिए शिप्रा बंसल ने जल्द माफी नही मांगी तो कांग्रेस कालौनी सेल जल्द उनका पुतला जलायगा और रोष प्रदर्शन करेगा।

कांग्रेस पूर्वांचल सेल के चेयरमैन रमेश शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को माइग्रेट कह कर अंग्रेजी भाषा में गाली देने से काम  नही चलेगा काम करना पड़ेगा। और ऐसे पल्ला झाडने से चंडीगढ़ की जनता इस बार नही बख्शेगी। अगर दो दिन के अंदर शिप्रा बंसल सार्वजनिक रूप से माफी नही मांगी तो बहुत जल्द इनके घर के आगे शिप्रा बंसल का पुतला दहन किया जायेगा और शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी इनका पुतला दहन किया जायेगा और प्रवासियों को लेकर इनके द्वारा दिए गए विवादित ब्यान का विरोध किया जायेगा ।और शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी पुतला दहन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment