Saturday 12 June 2021

देवशाली ने औद्योगिक क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

By 121 News
Chandigarh June 12, 2021:-चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज वार्ड 20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया।   इस अवसर पर नगर निगम के  राजबीर सिंह, अर्जुन पुरी, सनी ठाकुर, प्रवीण कुमार, संजीव सिहाग के अतिरिक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, मुकेश चनालिया, विकास गुगनानी, परमजीत सिंह, अरुण कुमार, रणजीत आदि उपस्थित रहे।  नगर निगम के हॉर्टिकल्चर, रोड, पब्लिक हेल्थ, इलेक्ट्रिकल आदि विभाग के कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।
पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया है और आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हो चुका है। चंडीगढ़ नगर निगम भी माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता अभियान चला रहा है।  उन्होंने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी एक टीम की भांति कार्य करते हुए चंडीगढ़ को स्वच्छ रखने में प्रशंसनीय प्रयास कर रहे हैं। 
देवशाली ने सभी शहरवासियों से भी अपने घर और कार्यस्थल के आस पास स्वच्छता रखने एवं अन्य सभी को प्रेरित करने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment