Friday 21 May 2021

रामदरबार में पूर्व मेयर कमलेश ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए


By 121 News
Chandigarh May 21, 2021:-पवन कुमार बंसल, कैशियर, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी औऱ सुभाष चावला, प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस के आदेशानुसार कमलेश बनारसीदास पूर्व महापौर चंडीगढ़ एवं राम दरबार के कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा आज रामदरबार फेज-2 वार्ड न. 19 मार्किट में स्व. राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। साथ ही उन्होंने जो देश के लिए कुर्बानी दी, उसको याद किया गया। राजीव गांधी ने ही महिलाओं को पंचायती राज में रिजर्वेशन देकर नगर पंचायतों और नगर निगमों में चुनाव लड़ने का मौका दिया और राजीव गांधी ने ही 18 साल के युवाओं वोट का अधिकार दिया। जबकि पहले अधिकार 21साल की उम्र वालों से शुरू होता था। इस अवसर पर चंडीगढ़  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला भी उपस्थित हुए।स्व. राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके इसके बाद सुभाष चावला के हाथों मास्क वितरण की शुरुआत कराई गई। कोरोना से बचाव के बारे लोगो को जगृत किया गया और राम दरबार कॉलोनी में मास्क बांटे गए। इस अवसर पर डी डी जिंदल, भूपिंदर सिंह बढ़ेडी,  पूर्व मेयर श्रीमति कमलेश बनारसी दास, बिरेन्द्र रॉय, पूर्व चेयरमैन, सी टी सी सी (कॉलोनी सेल), मुकेश रॉय, चौधरी तारा चंद, सुभाष पाल, डॉ.  कंवलजीत सिंह, डॉ. चोपड़ा, बनारसी दास ,रतन गोयल,  चरणजीत कौर,सरोज शर्मा, हीरा लाल कुंद्रा, रोशन मिश्रा,  निकिता मिश्रा,रिंकू कुमार, राम सुमेर सिंह,  पवन श्रीवास्तव,  कुलदीप सिंह, दीनदयाल गोसाई, रवि कुमार,राम निवास, राजू के अलावा काफी संख्या में रामदरबार निवासी के भी उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment