Friday 23 October 2020

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; सफाई कर्मचारियों ने मेयर का फूंका पुतला

By 121 News

Chandigarh Oct. 23, 2020:- चंडीगढ़ नगर निगम सफाई कर्मचारियों की ओर से आज अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की गहै। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम ऑफिस के बहार भारी संख्या में एकत्रित होकर न केवल नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की बल्कि नगर निगम की मेयर राजबाला मलिक का पुतला भी फूंका। सफाई कर्मचारियों ने कहा  कि अगर निगम उनकी मांगों को नहीं मानता तो आने वाले दिनों में शहर की सफाई को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम के बाहर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए थे।  पुलिस की तरफ से निगम दफ्तर के बहार बैरिकेड लगाए गए थे और आंसू गैस व पानी फेंकने वाले वाहनों को तैनात किया गया था। सफाई कर्मचारी यूनियन के कृष्ण कुमार चड्ढा ने कहा कि वर्षों से निगम में कार्यरत डेलीवेज कर्मचारियों को पक्का किया जाए, इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को निगम की ओर से जो कलाई घड़ियां दी गई है उन्हें फौरन वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारियों को क्लर्क बनाया जाए। रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने की व्यवस्था की जाए। ठेकेदार पर कार्यरत कर्मचारियों को नगर निगम के अधीन किया जाए।

निगम कर्मचारियों की ओर से आज अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे रोष धरने के दौरान निगम मेयर राजबाला मलिक का पुतला बनाया गया था।  आलाधिकारी मौके पर थे और उन्होंने रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया और कहा गया कि उनकी मांगों को प्रशासन तक पहुंचा दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाऐं भी शामिल थे। बाद में रोष प्रदर्शन खत्म करने के पहले मेयर के पुतले को फूंक मेयर और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी ।

No comments:

Post a Comment