Saturday 24 October 2020

औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 में चलाया स्वच्छता अभियान

By 121 News

Chandigarh Oct. 24, 2020:- नगर निगम में वार्ड 20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में नगर निगम के विभिन्न विभागों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।   इस अभियान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुरमुकेश चनालिया, परमजीत लकी, रतन कँवल सिंह मठारू के अतिरिक्त बागवानी विभाग के सब डिविज़नल  इंजीनियर अंग्रेज सिंह, हरिमोहन मीणा, सनी ठाकुरउमेश यादव, सोहन सिंह  आदि उपस्थित रहे।

इस अभियान में  नगर निगम के अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए स्वच्छता को लेकर सड़कों एवं पार्कों की सफाई, पेड़ों की कटाई, फुटपाथ की सफाई, मलबे की सफाईखाली पड़े स्थानों पर उगी घास की कटाई, स्ट्रीट लाइट से सम्बंधित जैसे कार्य सामूहिक रूप से किये।  

पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने स्वच्छता को  अभियान प्रारम्भ किये हैं।   उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सर्दी, गर्मी, बरसात और धूप में भी अपने कार्य को कर्मचारियों द्वारा निष्ठापूर्वक किये जाने के कारण ही चंडीगढ़ की स्वच्छता कायम है और हम स्वच्छ वातावरण में रह रहे हैं।

No comments:

Post a Comment