Sunday 3 May 2020

400 लेबर के लोगों ने घर वापसी के लिए को सौंपा पत्र: दीपक शर्मा

By 121 News
Chandigarh May 03, 2020:-चंडीगढ़ में रहने वाले लेबर के 400 लोगों ने *नेशनल करप्शन कन्ट्रोल & ह्यूमन वेलफ़ेयर ऑर्गेनाइजेशन* (भारत) के नेशनल चेयरमैन, उद्योगपति व बीजेपी टैनामेंट कॉलोनी सेल के कन्वीनर दीपक शर्मा को अपने गांव वापिस जाने के लिए एक पत्र सौंपा। यह लोग बुडैल सेक्टर45, सेक्टर 47, रामदरबार  में रहने वाले हैं। 
दीपक शर्मा को बताया कि बिहार राज्य के जिला मधुबनी के  400 लेबर लोगों ने पत्र सोपा और कहा कि हमें हमारे गांव भेजने का बंदोबस्त करवाया जाए।
 दीपक शर्मा ने बताया कि यह 400 लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं और जब इन लोगों से पूछा गया इतनी सारे लोग एक साथ चले जाएंगे। चंडीगढ़ के कामकाज पर फर्क पड़ेगा और गांव जाने के बाद रोजी रोटी कैसे चलेगी। क्या आप वापस आएंगे। क्या आप यहां रुकना नहीं चाहते। तो लेबर के लोगों ने जवाब दिया कि हम यहां पर रुकना चाहते हैं। हां यदि लॉक डाउन जल्दी खुलता है और  फैक्ट्रियां और चंडीगढ़ के सारे काम चालू हो जाते हैं, तो फिर हम नहीं जाएंगे। यदि चंडीगढ़ खुलने को अभी और 15-20 दिन लगने हैं। तो हम अपने गांव में जाकर फिर वापस आ जाएंगे।
 दीपक शर्मा ने बताया कि लोग यह कह रहे हैं कि लेबर यहां से बाहर चली जायेगी तो काम कैसे चलेगा। तो यह धारणा बिल्कुल गलत है। लेबर से बात करने पर उन्होंने कहा हम कुछ ही दिन में गांव से वापस आ जाएंगे। वहां पर रहकर हम क्या करेंगे। हमने रोजी रोटी कमा कर बच्चे भी तो पालने हैं।

No comments:

Post a Comment