Tuesday 14 January 2020

मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में उद्योगपतियों ने भंडारे का किया आयोजन



By 121 News
Chandigarh 14th Jan:-मकर सक्रांति और पोंगल पर्व के पावन अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में उद्योगपतियों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया।
 उद्योगपति दीपक शर्मा ने बताया कि आज इंडस्ट्रियल एरिया फेज 02 के 11 उद्योगपतियों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य मेंआज के दिन भंडारे की शुरुआत के साथ साथ प्रण लिया की हर महीने भंडारे का आयोजन औद्योगिक क्षेत्र  के साथ-साथ चंडीगढ़ के अलग अलग  स्थानों पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया मानवता के इस कार्य में हरिंदर सिंह स्लैच, पंकज खन्ना, दीपक अरोड़ा, संजय टंडन, अशोक बंसल, करण वासुदेवा, दीपक शर्मा, मोहित महाजन, गुरप्रीत सिंह, अनिल धीमान, अरुण कुमार, अनुराग शर्मा अपना योगदान प्रभु इच्छा तक देते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment