Sunday, 12 April 2026

पार्षद हरदीप बुटेरला ने ऑडिट कॉलोनी में पेवर का काम शुरू करवाया

By 121 News
Chandigarh, Apr.11, 2026:-चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद और निगम में विपक्ष के नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाली सेक्टर 41-बी ऑडिट कॉलोनी के मकान नंबर 1515 के सामने स्थित पार्क के बाहर पेवर लगाने का काम शुरू करवाया।
इस अवसर पर बोलते हुए हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी पार्कों के बाहर पेवर लगाये जाएंगे। पेवरों का काम के पूरा होने से इस क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा; पुराने पेवर ब्लॉकों में मौजूद गड्ढे आदि ठीक हो जाएंगे और समतल हो जाएगा। इससे इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आस-पास का माहौल भी बेहतर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment