Thursday, 9 April 2026

राज्यपाल के आश्वासन का सम्मान, तोड़फोड़ अभियान टला-अवि भसीन

By 121 News
Chandigarh, Apr.09, 2026:- इंडस्ट्रियल एरिया फेज–II, चंडीगढ़ में एक तोड़फोड़ (डिमोलिशन) अभियान निर्धारित किया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अवी भसीन को प्राप्त हुई, उन्होंने तुरंत सक्रिय होते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया।

विस्तृत चर्चा के उपरांत, उक्त तोड़फोड़ अभियान को स्थगित (पोस्टपोन) करवा दिया गया। इस दौरान अवी भसीन ने अधिकारियों को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा दिए गए उस आश्वासन से अवगत कराया, जिसमें कहा गया था कि नई औद्योगिक नीति के गठन तक कोई भी तोड़फोड़ या सीलिंग की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 अवी भसीन ने सभी संबंधित अधिकारियों का समय पर सहयोग और इस ज्वलंत मुद्दे को गंभीरता से सुनने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि शहर के उद्यमियों द्वारा किए जा रहे बदलाव आवश्यकता आधारित (Need-Based) हैं, ताकि वे अपने उद्योगों को सुचारू रूप से चला सकें। जगह की कमी के कारण उपलब्ध स्थान का सही उपयोग करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे सभी कार्य केवल प्लॉट की सीमाओं (Boundary Wall) के भीतर ही किए जा रहे हैं तथा सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण या उल्लंघन नहीं किया गया है। ये कदम उद्योगों को चोरी आदि से सुरक्षित रखने के लिए भी आवश्यक हैं।

 अवी भसीन ने प्रशासन से अनुरोध किया कि नई औद्योगिक नीति को जल्द से जल्द जारी किया जाए, ताकि उद्योग जगत को स्पष्टता और स्थिरता मिल सके।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment