Saturday 14 September 2024

बिंदु सिंह को पंजाब चंडीगढ जर्नलिस्ट यूनियन की चंडीगढ़ इकाई की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित

By 121 News
Chandigarh, Sept.14, 2024:-बिन्दु सिंह को आज सर्वसम्मति से पंजाब चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की चंडीगढ़ इकाई की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगतार सिद्धू और तरलोचन सिंह को संरक्षक, जय सिंह छिब्बर को चेयरमैन और बलविंदर सिंह सिपरे को सह-चेयरमैन बनाया गया। इसी तरह भूपिंदर मलिक को महासचिव, दर्शन सिंह खोखर और गुरुउपदेश भुल्लर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरएस लिब्रेट और अजैब सिंह औजला को उपाध्यक्ष, नंदप्रीत सिंह और संदीप लाधुका को सचिव, मुकेश अटवाल को संगठन सचिव और आतिश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुखविंदर सिंह सिद्धू, उज्ज्वल सतनाम, कुलवंत कौर, दया नंद शर्मा, सुरजीत सती, राकेश शर्मा, सुधीर तंवर, नवदीप छाबड़ा, मुनीश कटारिया, जसविंदर सिंह रंधावा, हरबंस सोढ़ी, सतिंदरपाल सिद्धू, गुरमिंदर बब्बू, दीपक शर्मा चनारथल और मदनदीप शामिल हैं।
इससे पहले यूनियन की चंडीगढ़ इकाई के महासचिव बिंदू सिंह ने यूनियन द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की और कोषाध्यक्ष भूपिंदर मलिक ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की।
 इस अवसर पर बोलते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह झंडू ने कहा कि पत्रकारों के साथ हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ पत्रकारों को एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है।
यूनियन के संरक्षक जगतार सिंह सिद्धू और तरलोचन सिंह ने कहा कि समय-समय पर सरकारें पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए सभी का एकजुट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के अस्तित्व पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जिसे बचाने के लिए सभी को आवाज उठाने की जरूरत है। 
इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष जय सिंह छिब्बर ने उनकी अध्यक्षता में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सभी से एक मंच पर एकत्रित होकर वर्तमान समय में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment