Sunday 15 September 2024

कांग्रेस ने हमेशा किया महिलाओं का सम्मान और उत्थान: नंदिता हुड्डा

By 121 News
Chandigarh, Sept.15, 2024:- चण्डीगढ़ महिला कांग्रेस ने सैक्टर 35 में स्थानीय अध्यक्षा नन्दिनी हुडा के नेतृत्व में भारतीय  महिला कांग्रेस  का 40वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ  मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सांसद मनीष  तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने की। इस अवसर पर अखिल  भारतीय  महिला कांग्रेस  की महासचिव नीतू वर्मा खास तौर  पर मौजूद थीं।

कार्यक्रम में शहर के कोने कोने से आई महिलाओं को सम्बोधित  करते हुए  मनीष  तिवारी ने कहा कि जब प्रशासन शहर में नई बेस्ड चेंजज़ पर हर मांग खारिज  करता है। उद्यमियों और व्यापारियों को भारी भरकम पेनल्टी लगाने के नोटिस  भेजता है या गरीबों को आवंटित  मकानों को मालिकाना हक नहीं देता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को होता है। उन्होंने प्रशासन फ़ैसले लेते समय मानवीय पहलुओं को ध्यान  में रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर एच.एस लक्की ने शहर के विकास मे महिलाओं के योगदान  की प्रशंसा करते हुए  कहा कि हम शीघ्र ही हर बूथ पर कम से कम बीस महिलाओं की भर्ती कर पाएंगे।

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर बोलते हुए चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदिता हुडा ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस के सुंदर सुनहरे एवं गौरवमयी इतिहास के पन्नो में साल 1984 में महिला कांग्रेस की इकाई की स्थापना हुई। वैसे तो महिलाओं की भागीदारी कांग्रेस में देश के स्वंतंत्रता संग्राम में अति महत्वपूर्ण रही है । बात चाहे रानीलक्ष्मीबाई की हो या सरोजिनी नायडू या कमला नेहरू या अरुणा आसफ अली या ऊषा मेहता इन सभी महान विभूतियों का अतुलनीय योगदान हमारे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है ।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने 1984 में महिला कांग्रेस की नींव रखी। इस प्लेटफार्म को बनाने का उनका उद्देश था, महिलाओं को समाज में एक मजबूत स्थान देने का, उन्हें आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने का।
 इंदिरा गांधी जी के बाद प्रधानमंत्री राजीव गांधी हमेशा महिलाओं के पक्ष में रहे, उनका मानना था कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा है उन्हें उनका अधिकार मिले, समान अवसर मिले और इसी नियत से उन्होंने पंचायती राज में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए 33 परसेंट स्थान आरक्षित किए और आज कई राज्यों में तो पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 50% तक है।
हम सभी जानते हैं कि जहां भी महिलाओं को मौका मिला है उन्होंने बेहतर करने का प्रयास किया है।  कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, पहली महिला मुख्यमंत्री, पहली महिला स्पीकर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं को जगह देने काम किया है।
 वर्तमान समय में जब हम देखते हैं कि महिलाओं की स्थिति निरंतर गिर रही है, आज समाज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है ना वह घर में सुरक्षित है, ना कार्यालय में। आए दिन रेप जैसी घटनाएं आम हो गई है और आलम यहां तक आ पहुंचा है कि महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़कों पर भी दौड़ाया गया और रेपिस्टों को 15 अगस्त के दिन रिहा करके फूलमाला से उनका स्वागत किया गया। देश के लिए गौरव लेकर आने वाली हमारी खिलाड़ी बेटियों को सड़कों पर घसीटा जाता है।
इस लिए अब समय आ गया है जब महिलाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई खुद से लड़नी होगी, हमें पूरी हिम्मत से अपनी आवाज उठाने की जरूरत है और यह तभी संभव होगा जब महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। महिला कांग्रेस ने माननीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी के नेतृत्व में यह संकल्प लिया है कि जहां कहीं भी महिलाओं के खिलाफ कोई अन्याय होगा तो हम सब एकजुट होकर आवाज उठाएंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता अपने हक की यह लड़ाई सड़क से संसद तक हम जारी रखेंगे। मेरी बहनों के लिए एक और खास सूचना है कि आज हमने मेंबरशिप ड्राइव शुरू की है। हम सारी बहनों को निवेदन करेंगे कि महिला कांग्रेस की सदस्यता लें और उसे मजबूत करने का काम करें क्योंकि हम लड़ेंगे और जीतेंगे यही हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर अन्यों के अलावा महिला नेता शीला फूल सिंह, सरोज शर्मा, कुलजीत कौर, सोनिया, सुमन वैद, ममता और संगीता भी मौजूद थीं।

No comments:

Post a Comment