Sunday 14 April 2024

प्रशासन ने छठ पूजा के अवसर पर आम आदमी की आस्था से किया खिलवाड़

By 121 News
Chandigarh, April 14, 2024:-चंडीगढ़ प्रशासन ने छठ पूजा के शुभावसर पर आम आदमी की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया है। एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने एक्स ई एन नवराज सिंह से आग्रह किया था कि 13 और 14 अप्रैल को छठ पूजा के लिए सेक्टर 42 की न्यू लेक पर पानी खोल दिया जाए, ताकि लोग आस्था के  छठ पूजा पर अपनी पूजा अर्चना कर सके। लेकिन एक्स ई एन ने उनके आग्रह को दरकिनार कर दिया। चंडीगढ़ प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को बिना छठ पूजा किए ही न्यू लेक से वापिस जाना पड़ा। लोगों में प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ भारी आक्रोश है।

No comments:

Post a Comment