Monday 28 November 2022

राजनैतिक पद का लाभ ले बेटा बूढ़े बाप को कर रहा परेशान बाप की एग्रीकल्चर जमीन हथियाई

 By 121 News
Chandigarh, Nov.28, 2022:-उम्र की जिस दहलीज पर पहुंच माँ बाप औलाद से सुख की उम्मीद करते हैं। उसी उम्र में एक बाप को अपने राजनैतिक पद का फायदा उठाते हुए बेटे ने केवल उसे घर से महरूम कर दिया, बल्कि उसके मकान पर बुलडोजर चलवा कर बाप के रहते अरमानों पर भी पानी फेर दिया।

      मामला है पंजाब के जिला भटिंडा के अधीन आते गांव गुरुसर सैने वाला का। यहां के 76 वर्षीय निवासी नत्था सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे सुखपाल सिंह सरा, जोकि भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव हैं, ने अपने पद का राजनैतिक लाभ और केंद्र में अपनी सरकार होने का फायदा उठाते हुए उन्हें तंग परेशान और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी निगाह उनकी कृषि योग्य 19 किले जमीन पर थी। उसने धोखे से जाली कागज़ तैयार करवा उनकी जमीन को छीन लिया। हाइवे पर जमीन होने के चलते जमीन के दाम ज्यादा मिल रहे हैं। इसके अलावा सुखपाल सिंह ने उनकी उम्र को भी दरकिनार करते हुए उन्हें उनके अपने ही साढ़े 4 कनाल से बाहर निकाल दिया और उस पर हद तो तब हो गई जब उस पर उसने बुलडोजर चलवा कर पूरे मकान को धराशायी कर दिया। नत्था सिंह ने आगे बताया कि वहां से निकाले जाने के बाद वो अपनी पुत्री परमजीत कौर के पास लुधियाना चले गए। यहां पर भी उनके बेटे द्वारा उन्हें डराने- धमकाने का सिलसिला जारी रहा। उनके बेटे सुखपाल ने केवल उन्हें बल्कि उनकी बेटी परमजीत को भी धमकाना शुरू कर दिया की वो उन्हें इतना परेशान करेगा कि वो जी पाएंगे और ही मर पाएंगे। उन्होंने इसकी शिकायत तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री भगवंत मान, डी सी, डी जी पी, एस एस पी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, ऑब्ज़र्वर श्रीनिवास सहित मानवाधिकार आयोग को भी लिखित शिकायत दी, लेकिन अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाते हुए वो किसी भी शिकायत पर कार्रवाई होने ही नही दे रहा। वो उन सभी अधिकारियों को भी डरा धमका देता है कि किसी ने भी अगर उसके खिलाफ आई शिकायत पर कोई एक्शन लिया तो उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

नत्था सिंह और उनकी बेटी परमजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही सुखपाल ने एक्सीडेंट कर उन्हें जान से भी मारने की कोशिश की। जिसमे वो बाल बाल बचे। उन्होंने बताया कि सुखपाल के खिलाफ उनकी शिकायतों के अलावा 8-9 मामले दर्ज हैं। लेकिन वो अधिकारियों को डरा धमका कर अपने ऊपर कार्रवाई ही नही होने दे रहा। बल्कि शिकायतकर्ता के अपडेट को लेकर अधिकारियों को भी टाल मटोल की नसीहत देता है।

परमजीत कौर ने कहा कि उसकी धमकियों से तंग अब उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डी जी पी को दुबारा से शिकायत भेजी है। वो चाहते हैं कि उन्हें सुखपाल सिंह की धमकियों से जल्द से जल्द छुटकारा मिले और बाकी की रहती ज़िंदगी को वो सुकून से जी सकें।


       वहींअपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए सुखपाल सिंह ने कहा कि उनके पिता और बहन झूठ बोल रहे हैं। उन पर मर्डर के मामले चल रहे हैं। वो दोनों उनकी छवि को बदनाम कर रहे हैं। इस प्रॉपर्टी पर उनका कोई हक नही है। वो यह बेच चुके हैं। अब वो बस उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment