Monday 12 July 2021

वन विभाग चंडीगढ़ ने किया वन महोत्सव का आयोजन

By 121 News
Chandigarh July 12, 2021:-वन विभाग, चंडीगढ़ द्वारा वन महोत्सव का आयोजन फॉरेस्ट एरिया सेक्टर 26 चंडीगढ़ में किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि वीपी सिंह बदनौर राज्यपाल "पंजाब" व एडमिनिस्ट्रेटर चंडीगढ़ थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण की महत्ता बताना था। कार्यक्रम में चंडीगढ़ ग्रुप की वन चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी सीनियर विंग की 22 कैडेट्स और 04 स्टाफ ने भाग लिया। कैडेट्स ने बहुत ही उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया।  कार्यक्रम के बाद जलपान का भी प्रबंध था। यह कार्यक्रम वन विभाग द्वारा अतिव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया था।

No comments:

Post a Comment