Thursday 15 July 2021

अरुण सूद ने अनुसूचित जाति मोर्चा को मीटिंग में दिए निर्देश

By 121 News

Chandigarh July 15, 2021:- अनुसूचित जाति मोर्चा चंडीगढ़ की मीटिंग मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा मोर्चा के महामंत्री पार्षद भरत कुमार और सनी कुमार और चंडीगढ़ मोर्चा की पूरी टीम ने भाग लिया।

इस मौके पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव नजदीक है, जिसमें की मोर्चा को उसकी तैयारी के लिए अपनी कमर कस लेनी चाहिए। आज तक जितना काम भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार ने किया है, उसका प्रचार लोगों के बीच में करना चाहिए। क्योंकि उतना काम और किसी भी सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के नहीं किया और चंडीगढ़ में भी मोर्चा में एक अहम भूमिका रखता है। आने वाले नगर निगम चुनावों में सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे और उसमें मोर्चा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी।

 इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रभारी नरेश अरोड़ा ने कहा की हम पूरी तरह कोशिश करेंगे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जो प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा से जो उम्मीद रखते हैं उसको पूर्ण करेगें।

No comments:

Post a Comment