Thursday 22 July 2021

असंवैधानिक तरीके से जासूसी कराये जाने के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने मोदी सरकार किया के खिलाफ रोष प्रदर्शन

By 121 News

Chandigarh July 22, 2021:-  हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के माध्यम से असंवैधानिक तरीके से जासूसी कराये जाने के विरोध में वीरवार को रोष प्रदर्शन का आयोजन किया। यह विरोध प्रदर्शन चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हरियाणा के राजभवन तक जाना था, परंतु पुलिस प्रशासन ने भाजपा के दबाव में रोष प्रदर्शन को रास्ते में ही रोक दिया और पार्टी नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार करके विभिन्न थानों मे ले गए।

रोष प्रदर्शन से पहले बैठक को संबोधित करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, सम्मानित न्यायधीशों, पत्रकारों तथा संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की मोदी सरकार द्वारा जासूसी करवा कर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा खुलासा किये जाने के बाद पता चला है कि मोदी सरकार ने केवल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके कार्यालय के कर्मचारियों के टेलीफोन हैक किए बल्कि अपने मंत्रियों के सेल फोन भी हैक किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसा करके केवल भारतवर्ष की छवि धूमिल की है बल्कि निजता के अधिकारों का भी हनन किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। जिस लोकतंत्र को कांग्रेस ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए मजबूत किया, भाजपा द्वारा उसी लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतने शॉर्ट नोटिस पर हजारों की संख्या जुटना आने वाले समय में पार्टी के लिए बहुत अच्छा शुभ संकेत हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने तौर पर मोदी सरकार पर जासूसी कराने का आरोप नहीं लगा रही है, इस जासूसी खेल का खुलासा समाचारपत्रों, पोर्टल की खबरों आदि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामने आया है। कांग्रेस पार्टी तो सिर्फ इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अथवा जेपीसी द्वारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रही है और देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह का इस्तिफा मांग रही है ताकि जांच बाधित हो और देश की जनता के सामने सच्चाई उजागर हो सके। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी की मांग नहीं मानती है तो स्पष्ट हो जायेगा कि भाजपा की नीयत में खोट है औन इसने जानबूझ कर असंवैधनिक तरीके से देशवासियों की निजता के अधिकारों का हनन किया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि स्पाईवेयर पेगासस का प्रयोग 2019 के लोक सभा चुनावों में सैल फोनों को हैक करने तथा चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि पेगासस स्पाइवेयर और सभी एनएसओ उत्पाद विशेष रूप से केवल सरकार को बेचे जाते हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि भारत सरकार और इसकी एजेंसियों ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, वकीलों और एक्टिविस्टज़ के फोन हैक करने के लिए यह स्पाइवेयर खरीदा था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संविधान और कानून का गला घोंट कर देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है कि ऐसे गंभीर मामले में भी भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं और न्यायिक जांच की मांग करने वाली कांग्रेस पार्टी को देशद्रोही बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब से भाजपा सरकार लोगों को झूठे वादे करके सत्ता पर काबिज हुई है तब से जायज मांग करने वालों को देशद्रोही बताया जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो केवल गरीबों, पीडि़तों आम जनता की आवाज को सडक़ से लेकर संसद तक उठा रहे हैं, बल्कि भाजपा ने देश में जो दमनचक्र चलाया हुआ है उसका भी डटकर मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा सरकार कुछ धनाढ्य लोगों की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जनहित के मुद्दे उठाये हैं और देश सेवा ही हमारे लिए सर्वोपरी है। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में भी सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व में मोदी सरकार के तानाशाही रवैये का डटकर मुकाबला करती रहेगी और इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों देनी पड़े, हम डरे हैं   डरेंगे। उन्होंने मोदी सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि भारत की जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है, इसके दोहरे चरित्र को भलिभांती समझ चुकी है और भाजपा का सफाया करने का मन बना चुकी है।

इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस द्वारा भारत के राष्ट्रपति के नाम हरियाणा के राज्यपाल के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा, जिस द्वारा इस जासूसी कांड की निष्पक्ष जांच कराने गृह मंत्री श्री अमित शाह को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की गई है।

इस अवसर पर कुलदीप बिश्रोई, विधायक एवं कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य, चौ. आफताब अहमद, डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, श्रीमती गीता भुक्कल, राव दान सिंह, जगबीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह, प्रदीप चौधरी, श्री शमशेर सिंह गोगी, धर्मसिंह छौक्कर, श्रीमती शकुंतजला खट्टक, बीबी बत्तरा, श्रीमती शैली चौधरी, श्रीमती रेणु बाला, बी एल सैनी, अमित सिहाग, सुरेन्द्र पंवार, वरूण चौधरी, शीशपाल केहरवाला, मेवा सिंह, नीरज शर्मा, बलबीर बाल्मीकि, सुभाष देसवाल इंदुराज नरवाल, समस्त विधायक,   चंद्रमोहन, पूर्व उपमुख्यमंत्री, चौ. अकरम खान, पूर्व डिप्टी स्पीकर, सुशील इंदौरा चरणजीत सिंह रोड़ी, दोनों पूर्व सांसद, कैप्टन अजय यादव, अशोक अरोड़ा, सुभाष बत्तरा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, परमवीर सिंह बिजेन्द्र सिंह कादियान, पूर्व मंत्री, चौ. रामकिशन गुज्जर, प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा रामकिशन फौजी, समस्त पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, बलवान दौलतपुरिया, जसबीर मलौर, दयानंनद शर्मा, अत्तर सिंह सैनी भीम सैन मेहता, सभी पूर्व विधायक, डॉ. अजय चौधरी, महासचिव रोहित जैन, कोषाध्यक्ष, डॉ. विनीत पुनिया, मीडिया सचिव, एआईसीसी, निलय सैनी, मीडिया इंचार्ज, रणधीर राणा, श्रीमती सुधा भारद्वाज, अध्यक्षा, हरियाणा महिला कांग्रेस, डॉ. पूनम चौहान, मुख्य संगठक, हरियाणा कांग्रेस सेवा दल, संजीव भारद्वाज, बालमुकुंद शर्मा, अमरदीप सिंह बराड़, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, हरिओम कौशिक, श्री विरेन्द्रपाल शाह, चक्रवर्ती शर्मा, श्री बलजीत कौशिक, श्रीमती निर्मल चौहान, श्रीमती रेणु सिंगला अग्रवाल, रामनिवास राड़ा, होशियारी लाल शर्मा, श्याम सुंदर बत्तरा, धर्मवीर गोयत सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment