Saturday 5 June 2021

शिव सेना ने किया पौधा रोपण, शहर को हरा भरा रखने के लिए किया जागरूक

By 121 News
Chandigarh June 05, 2021:- पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर शिव सेना, चंडीगढ़ ने सेक्टर 39 स्थित वाटर वर्क सोसायटी में शिव सेना, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत के दिशानिर्देशानुसार पौधा रोपण किया। यह पौधा रोपण शिव सेना के यूवा मोर्चा के सचिव संदीप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उनके साथ अन्य सदस्यों में शिव मंगल, सन्नी, मन्नी, चंदू, दीपा, रमा देवी,जसविंदर सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर शिव सेना, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने कहा कि शहर को हरा भरा रखना व स्वच्छता को बनाये रखना हर नागरिक का कर्तव्य है जिसे शहरवासियों को जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिव सेना शहर के विभिन्न हिस्सों में शहर की हरियाली को बरकरार रखने के लिए जागरूता अभियान भी आयोजित करेगी।

No comments:

Post a Comment