Saturday 19 June 2021

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कड़ी चावल का लंगर लगाया

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कड़ी चावल का लंगर लगाया

By 121 News
Chandigarh June 19, 2021:-देश के हालात को देखते हुए राहुल गांधी ने इस वर्ष भी अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया। जिसको देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भी अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन न मनाते हुए समाजसेवा में योगदान दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने समाजसेवा करते हुए इसी उपलक्ष्य में आदर्श कॉलोनी में आज निस्वार्थ  सेवा करते हुए कड़ी चावल का लंगर लगाया एवम मास्क और सैनिटाइजर  बांटे।  इस कार्यक्रम में उनके साथ  चंडीगड़ कांग्रेस के प्रवक्ता हरमेल केसरी, सुमित चावला, ब्लॉक प्रधान विजय पाल मुंडे, पवन डोगरा, राज कुमार शर्मा, गुरदयाल सिंह, अनोखे लाल प्रधान आदर्श कॉलोनी, कीकर सिंह, मनोज, अनमोल, नोड्डी बैंस  आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment