Thursday 10 June 2021

यमुनानगर के दौरे पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं कुमारी सैलजा

By 121 News

Chandigarh June 10, 2021:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा आज अपने यमुनानगर के दौरे पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

कुमारी सैलजा ने हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं तीन बार प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रही डॉक्टर कमला वर्मा के निधन पर उनके  निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा की यमुनानगर के विकास में डॉ. कमला वर्मा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह सादगी और स्पष्टवादी राजनीति के लिए प्रदेश में सदैव याद रखी जाएंगी।

अपने दौरे के दौरान कुमारी सैलजा ने कांग्रेस नेता एवं अंबाला रेलवे मंडल के सदस्य रहे यमुनानगर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चितकारा के अचानक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके परिजनों के बीच पहुंची।

कुमारी सैलजा ने वेद प्रकाश एडवोकेट मेहरामपुर के चाचा प्रेमचंद के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा जिला परिषद के पूर्व सदस्य रहे इस्लामुद्दीन नगली, कांग्रेस नेता पंडित जय भगवान शर्मा, रामपुर खादर एवं लेदी के कांग्रेस नेता सुभाष चंद्र के पिता स्वर्गीय सिंघ राम के निधन पर परिजनों के बीच शोक प्रकट करने पहुंची।

इस दौरान उनके साथ असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी, साढौरा विधायक रेणु बाला, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, मीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनी, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज कपिल खेतरपाल, प्रवक्ता राय सिंह गुर्जर, जिला कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर बत्रा, देवेंद्र चावला, राकेश शर्मा काका, सतीश तेजली, राजेश शर्मा, निर्मला चौहान, सचिन शर्मा, नरपाल गुर्जर, मनोज जयरामपुर, देवेंद्र सिंह पार्षद, भूपेंद्र राणा पार्षद, अमरजीत कोहली, विनय कंबोज, मेम सिंह दहिया, संदीप राणा, मोहन वर्मा, नरसिंह पाल, महिंद्र हरदोल, सुरेश ढांडा सहित जिला के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment