Monday 21 June 2021

7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योग शिविरों का आयोजन

By 121 News
Chandigarh June 21, 2021:- 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा सभी 35 वार्डों में 87 स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया| इन योग शिविरों में प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा योग आसन करवाए गए | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय कमलम् , सेक्टर 40 और सेक्टर 38 में जाकर लोगों के साथ योग आसन किये | इस अवसर पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी, संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनीष भसीन, नरेश पंचाल, जितेन्द्र मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष और पदाधिकारी ,प्रकोष्ठ संयोजक और पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया |

इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पार्टी ने जिला, मंडल स्तर तक कार्यक्रम संयोजकों और सह संयोजकों को नियुक्त किया हुआ था और सभी पार्षदों को अलग अलग वार्डों में जाकर कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया गया था | जिला नंबर 2 में अरुण सूद, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और उनके साथ राजेश कालिया और फार्मिला देवी ने अलग अलग वार्डों में जाकर लोगों को योग सीखने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोगों को इसको लगातार करने का आह्वान भी किया |  

कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक चन्द्रशेखर ने बताया कि योग शिविरों में कोरोना की रोकथाम हेतु जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखा गया | इनमें भाग लेने वाले सभी लोगों ने विशेष प्रकार की सावधानियों को बरतते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंस आदि का पूरा पूरा ध्यान रखा हुआ था | बड़ों के साथ साथ महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया और योग आसन किये |

इस अवसर पर सभी चंडीगढ़वासियों को योग दिवस की बधाई प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 7 वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल करते हुए हमारे देश से शुरू हुए योग को ख्याति दिलवाने का बीड़ा उठाया था और ऋषि मुनियों द्वारा प्रचारित विज्ञान से सभी लोगों को अवगत करवाने और रोगों का उपचार करने हेतु योग को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया | आज हमारे देश में ही नहीं वरन विदेशों में भी योग के माध्यम से लोग बड़ी से बड़ी बीमारी का उपचार कर रहे हैं | योग में ताकत है | वर्तमान समय में कोरोना को मात देने के लिए योग अहम भूमिका निभा रहा है | योग से लोगों की इम्युनिटी ताकत तो बढती ही है साथ ही सांस को संतुलित रखने में भी कारगर साबित हो रहा है | योग से लोग निरोगी हो रहे हैं | योग ने आज विश्व में क्रान्ति ला दी है | मानसिक शान्ति और तनाव दूर करने के लिए भी योग रामबाण साबित हुआ है |

उन्होंने कहा कि योग से आदमी की दिनचर्या भी ठीक होती है और इस से व्यक्ति के शरीर में दिन भर स्फूर्ति रहती है | उन्होंने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस योग के सही मायने तभी होंगे जब हम अपने साथ साथ अपने बच्चो और भावी पीढ़ी के बीच ये ज्ञान बांटे | क्योंकि किसी भी प्रकार का ज्ञान बांटने से और अधिक बढ़ता है |

No comments:

Post a Comment