Monday 19 October 2020

चण्डीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा देगा बिहार की चुनावी जंग में दस्तक

By 121 News

Chandigarh Oct. 19, 2020:- भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की महासचिव रुबी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं का दस्ता चुनावी प्रचार के लिए बिहार के लिए जल्दी ही कूच करेगा। रुबी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा विशेष चुनावी निमंत्रण पर भाजपा महिला मोर्चा इस चुनावी जंग में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कमर कस चुका है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए दर्जनों योजनाओं के संदेश का अभियान चलाकर जो काम किया है उसके बदले वोट मांगा जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा जिला भोजपुर जिला बक्सर में चुनावी कैंपेनिंग स्थानीय इकाइयों से तालमेल द्वारा आयोजित की जाएगी। चण्डीगढ़ में रह रहे प्रवासी बिहार के मतदाताओं के माध्यम से उनके परिचितों से कोआर्डिनेशन द्वारा संपर्क साधा जाएगा एवं सोशल मीडिया का उपयोग कर मतदाताओं से वोट देने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment