Sunday 18 October 2020

बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

By 121 News
Chandigarh Oct.18, 2020:- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े युवा चेहरे इंदुराज नरवाल को उम्मीदवार बनाया है। इंदुराज नरवाल इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि स्टार प्रचारकों में उनके अलावा पार्टी प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, हरिंदर मलिक, आशीष दुआ, वीरेंद्र राठौर, धर्मपाल मलिक, फूल चंद मुलाना, रघुवीर सिंह कादयान, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, जगबीर मलिक, शकुंतला खटक, जयवीर बाल्मीकि, भारत भूषण बतरा, राजेंद्र जून, धर्म सिंह छोकर, कुलदीप वत्स, शमशेर सिंह गोगी, सुरेंद्र पंवार, सुभाष देशवाल गंगोली, अशोक अरोड़ा, चक्रवर्ती शर्मा व अनिल सैनी शामिल हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के घोटालों, कृषि विरोधी काले कानूनों, बढ़ती बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, प्रदेश में पनपे भ्रष्टाचार, डूबती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को जोर शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि बरोदा की जनता इस उपचुनाव में भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी।

No comments:

Post a Comment