Wednesday 16 September 2020

कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर आवाज़ उठाती रहेगी: सुष्मिता देव

By 121 News

Chandigarh Sept. 16, 2020:- महिला कांग्रेस के 38 वें स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास की सामग्री वो अतीतकालीन तथ्य है जो इतिहास व् वर्तमान का प्रतिनिधत्व करता है ,और महिला कांग्रेस का इतिहास वो आईना है जिसके सामने हम खड़े होकर अतीत की खूबसूरत स्मृतिओं के ज़रिये वर्तमान व् भविष्य का प्रतबिम्ब देख सकते है |

चंडीगढ़ शहर की सांसद किरण खेर और नगर निगम को आड़े हाथो लेते हुए सुष्मिता देव ने कहा कि बड़े अफ़सोस की बात है जो शहर देश में खूबसूरती के लिए जाना जाता है आज वो शहर अपनी बेरुखी पर आंसू बहा रहा है | कांग्रेस के कार्यकाल में शहर एक नंबर पर होता था आज वो शहर 16 वे स्थान पर है | जगह जगह गन्दगी का आलम है ,सड़को में खड्ढे है, पार्कों का बुरा हाल है और सांसद का अता पता नहीं है | किरण खेर पर उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीति में लोगों को सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है पर सांसद का कहाँ है किसी शहरवासी को खबर नहीं | इस मौके पर सुष्मिता देव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को कांग्रेस पार्टी की अति महत्त्वपपूर्ण ज़िम्मेदारी पर बधाई एवं शुभकामनाये दी |

कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन ,सी डब्लू सी के सदस्य पवन कुमार बंसल ने कहा की राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है ,उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जितना काम किया आज तक किसी ने नहीं किया | बंसल ने कहा की आज महिलाये अंतरिक्ष में पहुंच गयी है ,कांग्रेस के कार्यकाल में भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी बानी ,पहली राष्ट्रपति प्रतिभा पटेल बनी,पहली लोक सभा की स्पीकर मीरा कुमार बनी और आज कांग्रेस की अध्यक्ष भी सोनिया गाँधी है | बंसल ने कहा कि आज देश बुरी आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर आवाज़ उठाती रहेगी |

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस की महिलाओं ने नगर निगम में जनता की आवाज़ बनी हुयी है |

चंडीगढ़ कांग्रेस महिला अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि आज चंडीगढ़ में महलाये सुरक्षित नहीं ,जगह जगह छीना झपटी की वारदातें हो रही है ,महंगाई के वजह से घर में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है | कोरोना संकट में रोज़गार छीन गए,आर्थिक संकट है और नगर निगम पानी के दाम बढ़ा दिए | चारो और त्राही माम मचा हुआ है | दीपा दुबे ने स्थापना दिवस पर सभी महिला कांग्रेस के नेताओं एवं स्थानीय कांग्रेस के नेताओं का धन्यवाद किया |

स्थापना दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने गरीब बच्चों को मोबाइल फ़ोन भेंट किये ताकि आज के दौर में वो ऑनलाइन शिक्षा में अपनी पढ़ाई निरंतर कर संके | इसके साथ साथ लॉक डाउन में जिन जिन महिला पत्रकारों ने अपनी रिपोर्टिंग के ज़रिये लोगों को लगातार खबरों से अवगत कराये उन्हें भी सम्मानित किया गया |

इस मौके पर मधु बंसल ,कांग्रेस महिला की प्रभारी नीतू वर्मा सोइन ,महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नंदिता हूडा ,सविता शेखावत ,परमिंदर कौर,ममता दत्ती ,सुधा भारद्धाज सहित चंडीगढ़ की महिला पार्षद शीला फूल सिंह ,गुरबक्श रावत,रविंदर गुजराल तथा स्थानीय कांग्रेस के नेता,चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ,एन एस यू आई ,सेवा दल व् महिला कांग्रेस की ढेरों कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रही |

No comments:

Post a Comment