Tuesday 4 August 2020

राम मंदिर निर्माण आधारशिला महोत्सव के स्वागत में घर - घर जलाये दीप-लगाए श्री राम जयकारे: लुनिया

By 121 News

Indore, August 04, 2020:- अहिंसावादी पार्टी के नेता विनायक अशोक लुनिया ने देश की जनता से अपील की है कि 05 अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण आधारशिला महोत्सवपूर्वक मनाया जा रहा है। कोरोना काल के कारण देशवासियों के लिए अयोध्या पहुंचने की अनुमति नहीं है। ऐसे में हमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाना है और इस उल्लास के क्षणों को विश्व गुंजमान बनाने के लिए हर घर दीप जलाकर प्रभु श्री राम के जयकारों के देश को गुंजमान करना है। श्री राम के जयकारों के साथ हम 05 अगस्त शाम 07 बजे अपने अपने घरों के बाहर श्रद्धा और शक्ति अनुसार दीप प्रज्वलन करेंगे और श्री राम के नारे लगाएंगे। अशोक लुनिया ने सुप्रीम कोर्ट को पुनः एक बार धन्यवाद देते हुए श्री राम मंदिर निर्माण संघर्ष से जुड़े तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधु संतों को मंदिर निर्माण की शुभकामनाये दी।

No comments:

Post a Comment