Thursday 6 August 2020

चंडीगढ़ पुलिस का ए एस आई गाने गाकर लोगों को कोरोना के प्रति करता रहा जागरूक : अब खुद ही आ गया कोरोना की चपेट में : ए एस आई भूपिंदर सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

By 121 News

Chandigarh August 6, 2020:- अपने गीतों से दूसरे लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने वाले चंडीगढ़ पुलिस के ए एस आई भूपिंदर सिंह अब खुद इसकी गिरफ्त में आ गए है। भूपिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई भूपिंदर सिंह को कोरोना ने जकड़ लिया है।

 बता दें कि एएसआई भूपिंदर सिंह बीते लंबे समय से  ट्रैफिक रूल्स पर गाने लिखते हैं और अनोखे अंदाज में गाते भी हैं और शहर की जनता को जागरूक करते हैं। कोरोना काल में भी वो अपने गीतों के जरिये लोगों को जागरूक करने का काम करते रहे हैं। कोरोना को लेकर उन्होंने अपने लिखे गाने गा कर लोगों को जागरूक किया। लेकिन लोगों को जागरूक करते करते वो खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए। भूपिंदर सिंह चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क सेक्टर 23 में कार्यरत थे। अब उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही उनके परिजनों के भी कोरोना के सेंपल लिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment