Monday 9 January 2017

नई राजनैतिक पार्टी "समाज अधिकार कल्याण पार्टी" की हुयी घोषणा:शम्भू बनर्जी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

By 121 News

Chandigarh 09th January:-

राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में एक और राजनैतिक पार्टी का उदय हुआ है। रविवार कोचंडीगढ़ प्रेस क्लब में इस नई राजनैतिक पार्टी की विधिवत रूप से घोषणा हुई।  इस राजनैतिक पार्टी का नाम "समाज अधिकार कल्याण पार्टीरखा गया है और चंडीगढ़ की राजनीति में अपनी ख़ास पहचान रखने वाले शम्भू बनर्जी इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शम्भू बेनर्जी ने कहा कि इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अधिकारों की रक्षा  करना है।उन्होंने कहा की पार्टी में कार्यकर्ता हो या लीडर कोई भी बड़ा या छोटा नही होगा सभी बराबर का अधिकार रखेंगे और सभी का एक बराबर सम्मान होगा। शम्भू बनर्जी ने कहा की वो पहले भी समाज के अधिकारों के लिए  लड़ते आये हैलड़ेंगे भी और आगे भी लड़ते रहेंगे।

पंजाब में 04 फरबरी को होने वाले विधान सभा चुनावो के मद्देनज़र प्रदेश की राजनीति में भी प्रवेश करते हुए उन्होंने राज्य मेंचुनाव लड़ने की घोषणा की। इस मौके उन्होंने पंचायत यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह मावी को पंजाब पार्टी कासंयोजक बनाये जाने की भी घोषणा की। शम्भू बनर्जी ने इस मौके पंजाब में 14 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की भी घोषणा की।

No comments:

Post a Comment