Thursday, 23 April 2026

खालसा कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

By 121 News
Mohali, Apr.23, 2026:-खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह–2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं कॉलेज की एनएसएस वालंटियर शाइना कौर को उनके उल्लेखनीय योगदान में  विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

इस अवसर पर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा के डीजीपी डॉ. अरशिंदर सिंह चावला तथा उनकी पत्नी मीनू चावला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी और समस्त लेक्चरर्स भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात डॉ. हरीश कुमारी ने इंटर-यूनिवर्सिटी, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। ये गतिविधियाँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा के डीजीपी डॉ. अर्शीन्दर सिंह चावला ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत का महत्व बताते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में, डॉ. हरीश कुमारी ने अपने संबोधन का समापन सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment