By 121 News
Chandigarh August 16, 2021:-सेक्टर 36 मार्किट में न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज सावन के अंतिम सोमवार के उपलक्ष में खीर पूडे का लंगर लगाया गया।
इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष अनुज कुमार सहगल ने श्रावण मास की महत्ता बताते हुए कहा कि सावन प्रकृति के देवता महादेव की कृपा प्राप्ति का अवसर देता है! वर्षा - ऋतु में भोलेनाथ कैलाश पर्वत से उतरकर जब पृथ्वी पर आते हैं तो उत्सव का वातावरण बन जाता है! खुशी और आनंद के साथ मनुष्य की आस्था भी हिलोरें लेने लगती है, सूखते पेड़ों और बाग - बगीचों को नया जीवन मिल जाता है, चारों तरफ हरियाली छा जाती है! हरियाली का आशय ही *हरि* (पालनकर्ता श्री नारायण) की सत्ता है, जो पृथ्वी की सम्पन्नता का सूचक है! देवशयनी एकादशी को श्री हरि योगनिद्रा में जाते समय भगवान शिव को अपनी सत्ता का नेतृत्व सौंप देते हैं! शिव मूलत: दानी हैं, कोई कुछ भी मांग ले, सब *तथास्तु*! भगवान शिव के प्रिय मास में सोमवार का दिन महादेव के शीश पर विराजते चंद्रमा से ऊर्जा पाने का दिन है! चंद्रमा मन के देवता हैं! सावन मास प्रभु भक्ति का प्रभु मिलन का मास है. यही ऐसा मास है जिसमें महादेव के डमरू - वादन से सृष्टि के कोने - कोने से संगीत गूँजने लगता है, इस शिव के पवित्र मास में मार्केट कमेटी सेक्टर 36 चंडीगढ़ ने श्रृंखला अनुसार सावन माह के हर सोमवार को प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए कुल 121 पौधे लगाए गए थे और आज अंतिम सोमवार के उपलक्ष में 225 लीटर दूध से तैयार मेवे युक्त खीर और पूडे का लंगर लगाया गया ।
इस मौके पर संजय कुमार, सुधीर सिंह, संदीप बंसल, अशीष चौधरी, सुमित कथूरिया, दीक्षित छाबड़ा, राकेश उप्पल, रमेश पढ़ालिया, चेतन शर्मा, वरुण, सचिन, देवेंद्र सिद्धू, सुशील पांडे, अंकुश गुप्ता, दीपक शर्मा, मनीष बख्शी, सतिंदर, सतपाल, भारती, मनप्रीत, रचना, अमित बिंदल, भाविता चंडीगढ़ व्यापार मंडल से अजय गुप्ता, आनंद स्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment