Friday 22 December 2023

नए पारित किये गए कानूनों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है: देवशाली

By 121 News
Chandigarh, Dec.22, 2023:-
भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण विभाग के संयोजक एवं पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गए भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता विधेयक-2023और  भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 बिल पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाये गए कानूनों को बदल कर भारतीयों द्वारा भारतीयों के लिए बनाये गए कानूनों को लागू करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का स्वागत योग्य कदम है। 
देवशाली ने कहा कि इससे पूर्व अंग्रेजों द्वारा बनाये गए जिन कानूनों का अनुसरण हम कर रहे थे, वे न्याय देने के लिए नहीं अपितु दंड देने के लिए बनाये गए थे। यही कारण था कि अधिकतर मामलों में न्याय नहीं मिलने का मलाल अकसर लोगों के मन में रहता था।  नए पारित किये गए कानूनों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा तीनों बिलों को प्रस्तुत करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लगभग 150 वर्ष पुराने कानूनों को आमूल-चूल परिवर्तन कर उन्हें भारतीय संविधान, भारतीयता और भारत की जनता के हित में बनाया गया है। 
देवशाली ने कहा की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु मोदी सरकार ने जहाँ मॉब लिंचिंग और आतंकवाद पर सख्त कानून बनाये हैं वहीं न्याय सुनिश्चित करने हेतु महिला सुरक्षा और देशद्रोह जैसे अपराधों में लिप्त रहने वालों द्वारा कानून की कमजोरियों का लाभ उठाने का अवसर समाप्त कर दिया है।

No comments:

Post a Comment