Friday 22 December 2023

भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस का भारी प्रदर्शन पुलिस द्वारा बलप्रयोग के बाद सौ से ज़्यादा गिरफ्तार

By 121 News
Chandigarh, Dec.22, 2023:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज देश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की भाजपा की लगातार कार्रवाइयों का विरोध करने के लिए एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। भाजपा पर देश में संसदीय परम्पराओं को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के अलोकतांत्रिक रवैये का ताजा उदाहरण उनके द्वारा मनमाने ढंग से विपक्षी दलों के 145 सांसदों को संसद से निलंबित करना है। कांग्रेस ने भाजपा पर संगीन आरोप लगाया कि लोकसभा में अवैध रूप से घुसपैठ करने वालों पर तो यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन संसद में उन्हें आमंत्रित करने वाले भाजपा नेता और सांसद को बिना किसी जांच के छोड़ दिया गया है। पार्टी ने मांग की कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की गहरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी अध्यक्ष एच.एस. लक्की सहित 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर सेक्टर 39 के पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। 
इससे पहले, आज सुबह, काले कपड़े पहने सैकड़ों कांग्रेसी प्रदर्शनकारी सेक्टर 35 चंडीगढ़ में एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने लगे। उत्तेजित कांग्रेस कार्यकर्ता, जो काले झंडे और सरकार विरोधी नारों वाली तख्तियां लिए हुए थे लगातार भाजपा विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री, जो आज शहर के दौरे पर हैं, के विरोध में काले गुब्बारे छोड़े और सरकार द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्ष की संयुक्त आवाज को दबाने के लिए गृह मन्त्री की आलोचना की।

 प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए  चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की ने कहा कि अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से अर्जित भारत का लोकतंत्र आज भाजपा की तानाशाही और विभाजनकारी नीतियों के कारण गंभीर खतरे में है। लक्की ने आगे आरोप लगाया कि गृह मंत्री के रूप में अमित शाह संसद की सुरक्षा के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज शहर के दौरे के मौके पर उनके खिलाफ  के तौर पर उन्हें प्रतीकात्मक रूप से काले झंडे दिखा रहे थे तो  प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की एक बड़ी टुकड़ी ने भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी बैरिकेडिंग कर  उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिससे कुछ  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें भी आई हैं। 
महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के नेतृत्व में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता, मनोज लुबाना के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी और सचिन गालव के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों में अन्यों के अलावा पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, कमलेश, गुरचरण दास काला, एच.सी कल्याण, पार्षद गुरप्रीत गाबी, तरूणा मेहता, जसबीर बंटी और सचिन गालव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों, परवीन नारंग बंटी, रवि ठाकुर और वरिष्ठ नेता भूपिंदर बडहेड़ी, अच्छे लाल गौड़, बरिंदर रावत, यादविंदर मेहता, नसीब जाखड़, भजन कौर, मनोज लोबाना, दीपा दुबे, संजय भजनी, हरमेल केसरी, सादिक मोहम्मद, एस ए खान, सोनिया, गुरचरण सिंह, आनंद वालिया, राहुल राय, सतबीर सिंह सांगवान, सोनिया जायसवाल, भजन कौर, बलविंदर कौर, धर्मवीर, ज़ाहिद परवेज़ ख़ान,  राजदीप सिद्धू, मुकेश राय, मनीष लांबा, विक्टर सिद्धू, राम कुमार, दविंदर गुप्ता, अशोक कुमार, सरबजीत कौर, सुनीता देवी, अंजू सोढ़ी, हरीश कुमार, प्रमोद कुमार और लव कुमार शामिल थे। 

No comments:

Post a Comment