Friday, 21 August 2026

Health Talk on World Senior Citizens Day held at Max

By 121 News

Chandigarh, Aug.21, 2026:-To mark World Senior Citizens Day, an informative health talk on ortho and neurology-related health concerns affecting senior citizens to mark World Senior Citizens Day was held at Max Super Speciality Hospital, Mohali on Friday. The members from senior citizens from the community and various Senior Citizen Associations participated in the talk which focused on the common health concerns associated with ageing, including joint pain, arthritis, mobility issues and neurological conditions, while highlighting the importance of preventive healthcare and timely medical consultation.

Speaking during the talk, Dr. Gaurav Saini, Associate Director – Ortho & Joint Replacement said that arthritis is a common condition among senior citizens and can significantly affect mobility and quality of life. Symptoms may include joint pain, stiffness, swelling, tenderness and reduced flexibility. Early evaluation and appropriate treatment can help manage symptoms and support mobility. Regular physical activity, maintaining a healthy weight and seeking timely medical advice can help senior citizens stay active and independent.

Dr. Sawan Kumar Verma, Associate Director – Neurology said that ageing can bring changes in the nervous system, making older adults more susceptible to neurological concerns such as stroke, memory problems, seizures, difficulty in walking and speech-related changes. Maintaining a healthy lifestyle, managing conditions such as diabetes and high blood pressure, staying physically active and seeking medical attention when new neurological symptoms appear can help in timely diagnosis and management.

शिक्षकों ने भरी हुंकार, शिक्षक दिवस पर ब्लैक डे मनाया जाएगा;  4 सितंबर को प्रोटेस्ट और गवर्नर हाउस मार्च की घोषणा

By 121 News
Chandigarh, Aug.21, 2026:-यूटी कैडर के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड), भारतीय मजदूर संघ से (BMS) से संबद्ध की मीटिंग हुई और कार्यकारिणी ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जे ए सी (JAC) ने घोषणा की है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सरकारी स्कूलों में “ब्लैक डे” के रूप में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा 4 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे सेक्टर-17 परेड ग्राउंड पार्किंग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं मार्च निकाला जाएगा, जो गवर्नर हाउस/लोक भवन की ओर जाएगा।

जे ए सी (JAC) के अध्यक्ष रणबीर राणा और महासचिव शिव मुरत यादव ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न जायज़ मांगें लंबे समय से प्रशासन के समक्ष लंबित हैं। लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनका अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इससे यूटी कैडर के शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी रोष और निराशा है।

जे ए सी (JAC)  ने प्रमुख रूप से गेस्ट/कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के लंबित 58% एवं 60% डी ए तथा एस एस ए शिक्षकों के 60% डी ए की तत्काल अदायगी, यू टी कैडर के शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए एम ए सी पी (MACP) और सी जी एच एस (CGHS) लागू करने, कैजुअल लीव में वृद्धि, 01.04.2022 से मेडिकल एवं हाफ पे लीव की बहाली, समान सेवा नियम लागू करने तथा गेस्ट, कॉन्ट्रैक्ट और एस एस ए शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग उठाई है तथा मांग की गई कि केंद्रीय नियम चण्डीगढ़ में लगे 4 साल बीत गए पर अभी शिक्षा विभाग नए नियम तैयार नहीं कर पाया, मांग की गई है किकेंद्रीय नियमों के हिसाब से रिक्यूक्रूटमेंट रूल जल्द तैयार किए जाए।

इसके साथ ही एस एस ए वोकेशनल टीचर्स, एस टी टी टीचर्स एवं काउन्सलर के लिए नौकरी की सुरक्षा, 12 महीने का वेतन, मातृत्व लाभ एवं वार्षिक वेतन वृद्धि, 2015 बैच के शिक्षकों को प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद सभी लंबित लाभ शीघ्र जारी करने, सी आर सी एवं यू आर सी स्टाफ का वेतन पूर्व व्यवस्था के अनुसार बहाल करने तथा एस टी सी शिक्षकों का न्यूनतम वेतन ₹21,000 प्रति माह करने की मांग भी रखी गई है।

वित्त सचिव की रिपैट्रिएशन और स्वतंत्र जांच की मांग जे ए सी ने प्रशासनिक निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के हित में वर्तमान वित्त सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन की रिपैट्रिएशन करने तथा वित्त सचिव का पद उपयुक्त UT-कैडर IAS अधिकारी को सौंपने की मांग भी उठाई है।

जे ई सी ने मांग की है कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवश्यक समझे जाने पर उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णयों, वित्तीय मामलों, फाइलों एवं कार्यों की सी बी आई अथवा किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।

 साथ ही, लागू कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, जहां आवश्यक हो, संपत्तियों एवं देनदारियों की भी जांच/सत्यापन कराया जाए।

शिक्षक दिवस पर ब्लैक डे जे ए सी ने कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों में शिक्षक काले कपड़े एवं काली पट्टी पहनकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से “ब्लैक डे” मनाएंगे। यह कदम शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के प्रति शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक होगा।

जे ई सी ने स्पष्ट किया कि 4 सितंबर का प्रदर्शन और मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं अनुशासित रहेगा। संगठन ने प्रशासन एवं पुलिस से कार्यक्रम के दौरान आवश्यक यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

जे ई सी ने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की है कि वह शिक्षकों की लंबित मांगों पर तत्काल गंभीरता से विचार करे और जे ई सी प्रतिनिधिमंडल के साथ शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।

कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 4 सितंबर 2026
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: सेक्टर-17 परेड ग्राउंड पार्किंग, चंडीगढ़
मार्च: सेक्टर-17 → गवर्नर हाउस/लोक भवन
Uploaded Image

न्यायिक व्यवस्था भी जनता का विश्वास खोने लगी है: मनीष तिवारी

By 121 News
Chandigarh, Aug.21, 2026:-देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमज़ोर किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने आज वकील समुदाय से आह्वान किया कि वे आगे आएं और इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सक्रिय कदम उठाएं।

वे सेक्टर 42 कम्युनिटी सेंटर में जिला अदालत, चंडीगढ़ के वकीलों के एक बड़े समागम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम अधिवक्ता भाग सिंह सुहाग और अधिवक्ता पवन शर्मा द्वारा आयोजित किया गया था।

तिवारी ने कहा कि मुख्यधारा का ऑडियो-विज़ुअल मीडिया जैसी संस्थाएं तो अपनी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग के कारण पहले ही लोगों के गुस्से का सामना कर रही हैं, लेकिन अब न्यायिक व्यवस्था भी जनता का विश्वास खोने लगी है। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि इसका कारण साफ़ दिखाई देता है — अधीनस्थ अदालतों में 4.92 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं, देश भर के उच्च न्यायालयों में करीब 65 लाख मामले फ़ैसले की प्रतीक्षा में हैं, और लगभग 85,000 मामले सर्वोच्च न्यायालय में निर्णय के इंतज़ार में पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मामलों के लंबित होने का सीधा अर्थ यही है कि वादियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा, और इसी देरी के चलते लोगों का न्याय व्यवस्था से भी भरोसा उठने लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संविधान के इन महत्वपूर्ण स्तंभों से जनता के विश्वास के इस क्षरण को रोका नहीं गया, तो इसके देश के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

साथ ही तिवारी ने दुनिया भर के समाजों में वकीलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जब भी कोई देश अपनी दिशा भटकता है, तो वकील ही आगे आकर उसे सही रास्ता दिखाते हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ता डीपीएस रंधावा, चंद्रमुखी शर्मा, राजीव शर्मा, एनके नंदा और हरमेल केसरी ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन अधिवक्ता पवन शर्मा ने किया।
Uploaded Image

किन्नर का दिया आशीर्वाद कभी बहु व्यर्थ नही जाता: आचार्य डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

By 121 News
Chandigarh, Aug.21, 2026:- डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी —आचार्य महामंडलेश्वर, इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा, आज जय माता किन्नर मंदिर, सेक्टर 26 में पहुंचीं। यहाँ परम पूज्यपाद पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी एवं श्री श्री किन्नर अखाड़ा के अन्य संतों ने उन्हें सम्मान अंगवस्त्र व पुष्पों से स्वागत किया। मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित 19वें वार्षिक महोत्सव में शहर के गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ पुण्य नंदगिरी जी — बारडोली, गुजरात से महामंडलेश्वर और  श्री महंत ऋषिकेश नंदगिरी जी — नासिक, महाराष्ट्र, इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा भी पहुंचे थे ।

इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि किन्नरों का आशीर्वाद अत्यंत भाग्यशाली होता है। उन्होंने कहा कि किसी का दिया आशीर्वाद बेकार हो सकता है। लेकिन किन्नर का दिया आशीर्वाद कभी बहु व्यर्थ नही जाता। किन्नर की दुआ हमेशा रंग लाती है। उन्होंने आगे कहा कि किन्नर कभी भी भेदभाव नही करते। किन्नर के सभी धर्म सभी जाति एक समान है।उनका मानना है कि किन्नर समाज को दया नहीं, बल्कि मुख्यधारा में बराबरी, आत्म-सम्मान और संवैधानिक अधिकार मिलने चाहिए। उनका कहना है कि समाज को उन्हें किसी अलग नजरिए से देखने के बजाय एक इंसान मानना चाहिए और उनके मानवीय अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमलीनन्द गिरी को जो अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि समाज की सेवा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

माँ कमली ने बताया कि 19वें वार्षिक महोत्सव पर चर्चा करते हुए कहा कि किन्नर मंदिर में वैदिक रीति रिवाज और धार्मिक परंपराओं अनुसार पूजा अर्चना के साथ सभी अनुष्ठान किए जा रहे हैं। 15 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त को सम्पन्न होने वाले 10 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में रोजाना ही धार्मिक आयोजन किये जा रहे है।
Uploaded Image

DHL Express’ Rakhi Express is Back with 50% Off on International Shipments from India

By 121 News
Chandigarh, Aug.21, 2026:- Distance doesn't have to mean missing out on the little things that make Raksha Bandhan special. DHL Express has brought back Rakhi Express, offering customers a flat 50% discount on international shipments* from India to send rakhis and gifts to loved ones around the world from India

The offer is valid from 27 July to 28 August 2026 and can be utilized with the promo code DHLRAKHI50. Customers can book through DHL Express and Blue Dart Retail Service Points across India, MyDHL+ or DHL Express Customer Service.

For families living across countries and continents, a rakhi, a gift or even a small festive surprise can carry significance far beyond physical value. Rakhi Express is designed to make sending these personal moments easier, more accessible and more affordable.

Sandeep Juneja, Vice President of Commercial for India, DHL Express said that Raksha Bandhan is one of those occasions where distance can be felt a little more. A rakhi or a gift sent across the world may be a small package, but it carries a lot of emotion. At DHL Express, we see this every year. Families across India continue to find ways to celebrate with loved ones who live far away. With Rakhi Express, we want to make that connection a little easier, with the reliability of our international network and a flat 50% discount on international shipments from India. Whether it's a rakhi, a gift or simply a reminder that someone is thinking of you, we are happy to help take that feeling across borders.

DHL Express connects India to more than 220 countries and territories, with end-to-end shipment visibility and services such as shipment tracking, SMS and email notifications, and On Demand Delivery, giving customers greater control over their international shipments.

Customers can enquire about the offer through the DHL Express toll-free number 1800 30 345, visit the DHL enquiry page or get a quote and book their shipment through MyDHL+.
Uploaded Image

Thursday, 20 August 2026

Park Grecian Hospital Gives New Lease of Life to 32 Year-Old Woman

By 121 News

Mohali, Aug.20, 2026:- A 32-year-old woman with type 2 diabetes and severely uncontrolled blood glucose levels got a new lease of life after a treatment at Park Grecian Hospital, Mohali recently. The woman successfully treated for extensive deep vein thrombosis (DVT) of the right lower limb complicated by life-threatening pulmonary embolism (PE).

She was brought to Park in a severely elevated blood glucose level, along with significant swelling, numbness, discoloration and severe pain in her right lower limb.

She was initially managed by Dr. Neeraj Garg, consultant–endocrinology, with aggressive management of her uncontrolled diabetes along with appropriate anticoagulation. Given the extensive nature of the thrombosis and the limb-threatening clinical presentation, she was subsequently evaluated by Dr. Syed Wahid, vascular surgeon, and Dr. Sankalp Sharma, associate director–interventional cardiology.

Further evaluation revealed a massive pulmonary embolism with approximately 90% clot burden/obstruction, placing the patient at significant risk of rapid deterioration and potentially fatal cardiovascular compromise.

Dr. Sankalp Sharma and the interventional team performed advanced catheter-based therapy, including catheter-directed thrombolysis and mechanical embolectomy, following appropriate systemic thrombolytic therapy. An Inferior Vena Cava (IVC) filter was also implanted to reduce the risk of further thromboembolic migration to the lungs.

Following the procedure, the patient was closely monitored and managed by the multidisciplinary team. She responded well to treatment and is currently stable and recovering.

Uploaded Image

Debate Mohali Tri-City Round-2026 Successfully Hosted at Shemrock School, Mohali

By 121 News
Uploaded Image

GJIMT Begins New Academic Session with Sukhmani Sahib Path

By 121 News

Mohali,  August 20, 2026:-The new academic session at Gian Jyoti Institute of Management and Technology, Phase 2, Mohali, commenced with great enthusiasm and religious devotion. A sacred Sukhmani Sahib Path was organized on the campus, followed by the Bhog, with the primary objective of seeking the blessings of the Almighty for the success of the upcoming academic session and the bright future of the students.

Students, faculty members and staff participated enthusiastically in the religious ceremony. Following the Path, an Ardas was offered for the well-being and prosperity of all. Karah Prasad was distributed among the attendees. The campus was beautifully decorated with flowers and lights, adding to the festive and spiritual ambience of the occasion.

To make the beginning of the new academic session more engaging and memorable, several special activities were organized on the campus. These included a ‘Welcome Cum Hunt’ game for students, a colourful cultural programme presented by young artists, and a special ‘Planter Distribution’ drive. Through the plantation initiative, students were encouraged to spread the message of environmental conservation and greenery. A special ‘Ice-Breaker’ session was also organized for freshers to help them interact comfortably and become familiar with the campus environment.

Gian Jyoti Group Chairman J.S. Bedi, while congratulating the students and staff, said that the beginning of a new academic session marks the start of a journey filled with renewed enthusiasm and fresh goals. He expressed hope that with the blessings of the Almighty, the students would move forward confidently in every field and bring laurels to the institution.

On the occasion, Institute Director Dr. Aneet Bedi shared her thoughts and said that the institution strives to equip students not only with academic knowledge but also with strong moral values and a well-rounded personality. She said that the beginning of the new session fills everyone with renewed energy and inspires the entire team to work with dedication towards helping students realise their dreams. The programme concluded with the serving of Karah Prasad, followed by an uninterrupted Langar for everyone present.

Uploaded Image

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत: पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

By 121 News
Panchkula, Aug.20, 2026:- पारस हेल्थ पंचकूला के डॉक्टरों ने 66 वर्षीय सरोज उप्पल के गंभीर माइट्रल वाल्व लीकेज का सफलतापूर्वक माइट्राक्लिप प्रक्रिया से इलाज किया। मरीज को गंभीर माइट्रल रिगर्जिटेशन, बार-बार हार्ट फेलियर और कमजोर हृदय की समस्या थी। अधिक सर्जिकल जोखिम के कारण उनके लिए पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी उपयुक्त नहीं थी।

मरीज को डायबिटीज थी और दो बार हार्ट अटैक के बाद एंजियोप्लास्टी व स्टेंटिंग हो चुकी थी। बाद में माइट्रल वाल्व में गंभीर लीकेज विकसित हुआ और हार्ट फेलियर के कारण उन्हें तीन बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जांच में पता चला कि कमजोर और बढ़े हुए हृदय के कारण वाल्व ठीक से बंद नहीं हो पा रहा था, जिससे खून पीछे की ओर जाने लगा था।

पारस हेल्थ पंचकूला के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि यह एक हाई-रिस्क मरीज थी, जिसका हृदय काफी कमजोर था और बार-बार हार्ट फेलियर हो रहा था। ऐसे मामलों में माइट्राक्लिप एक महत्वपूर्ण मिनिमली इनवेसिव इलाज विकल्प हो सकता है। इस प्रक्रिया से मरीज का गंभीर वाल्व लीकेज बहुत कम स्तर तक आ गया और तीन महीने में उनकी स्थिति में अच्छा सुधार देखा गया।

मरीज का ट्रांसकैथेटर माइट्रल वाल्व रिपेयर माइट्राक्लिप तकनीक से किया गया। 3डी  ट्रांसइसोफेगल इकोकार्डियोग्राफी और एक्स-रे इमेजिंग की मदद से लगभग डेढ़ घंटे में प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ओपन-हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।

प्रक्रिया के बाद माइट्रल वाल्व का गंभीर लीकेज बहुत कम होकर नगण्य स्तर पर आ गया। तीन महीने के फॉलो-अप में मरीज को सांस लेने में परेशानी नहीं थी और ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर भी बेहतर नियंत्रित रहे। उनकी जीवन गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ।

पारस हेल्थ ग्रुप के सीओओ विनीत अग्रवाल ने कहा कि पंचकुला में माइट्राक्लिप प्रक्रिया की शुरुआत स्ट्रक्चरल हार्ट केयर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने इसे अस्पताल की एडवांस्ड कार्डियक सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

माइट्राक्लिप एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है, जिसमें कैथेटर के जरिए माइट्रल वाल्व पर एक छोटी क्लिप लगाई जाती है। इससे वाल्व को बेहतर तरीके से बंद होने में मदद मिलती है और खून के पीछे की ओर बहने को कम किया जाता है। यह प्रक्रिया ऐसे चुनिंदा मरीजों के लिए महत्वपूर्ण इलाज विकल्प है, जिनमें पारंपरिक सर्जरी का जोखिम अधिक होता है।
Uploaded Image

गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 46 डी की मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव सम्पन्न कुलदीप सिंह निर्विरोध चुने गए प्रेसिडेंट

By 121 News
Chandigarh, Aug.20, 2026--गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 46 डी चंडीगढ़ की मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुए।  जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज के दिशा निर्देशों के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक ज्ञानी राजपाल सिंह और ज्ञानी सतनाम सिंह ने संगत के समक्ष मैनेजमेंट कमेटी के चयन के लिए प्रस्ताव रखा। जिसे संगत ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए नई कमेटी का गठन किया।

चुनाव प्रक्रिया में सरदार कुलदीप सिंह को मुख्य सेवादार एवं प्रधान चुना गया। सरदार गुरजसविंदर सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सरदार बलजीत सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह और सरदार करमजीत सिंह को भी विभिन्न सेवाओं की जिम्मेदारियां दी गईं। सरदार करमजीत सिंह को लंगर सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त प्रधान सरदार कुलदीप सिंह जी ने समस्त संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब की धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं को और अधिक समर्पण एवं तनदेही से आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने भाई सुरजीत सिंह जी, भाई कुलदीप सिंह जी, सरदार कुलविंदर सिंह जी तथा समस्त स्टाफ का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
उन्होंने संगत से अपील की कि गुरुद्वारा साहिब की सभी सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए मिल- जुलकर सहयोग करें और गुरु घर की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दें।




 लंगर सेवा के लिए मुख्य सेवादार एस. कर्मजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी एस. गुरजसविंदर सिंह, एस. बलजीत सिंह, एस. कुलविंदर सिंह, एस. करमजीत सिंह चुने गए। इस दौरान हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, टीपी सिंह, निर्मल सिंह, अमृतपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, बीबी सुरिंदर कौर, धर्म कौर, दलजीत कौर और सरबजीत सिंह सिद्धू सहित हरदीप सिंह व मनमोहन सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

 नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह ने सौंपी गई जिम्मेदारी को तनदेही, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया और कहा कि सिख व पंथ की रहत-मर्यादा  के लिए वो सभी से अपील करते है कि सब साथ मिल कर चले।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित भाई सुरजीत सिंह, भाई कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह और संगत के सभी स्टाफ को खास धन्यवाद दिया और सभी से और ज़्यादा लगन से सभी सेवाएं देने में सहयोग करने की रिक्वेस्ट की।
Uploaded Image

Wednesday, 19 August 2026

रक्तदान शिविर में 74 फोटोग्राफर्स ने किया रक्तदान

By 121 News
Chandigarh, Aug.19, 2026:-विश्व फोटोग्राफी दिवस है। इस अवसर पर चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (सीपीए) ने सुख फाउंडेशन के सहयोग से वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता सीपीए के चेयरमैन जेपीएस गर्चा ने प्रेसिडेंट सरोज चौहान एवं जनरल सेक्रेटरी सुनील भट्ट की उपस्थिति में की।

सुख फाउंडेशन के संस्थापक अमित दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुण्य कार्य में बड़ी संख्या में सीपीए के सदस्यों और शहरवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग और सुख फाउंडेशन की मेडिकल टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। शिविर में 74 फोटोग्राफर्स ने  रक्तदान किया। 

इस रक्तदान शिविर की खास बात ये रही कि इसमें फोटोग्राफी के पेशे से कई वर्षों से जुड़े इन्दर वर्मा ने 77वीं बार रक्तदान किया। 

सीपीए ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चेयरमैन जेपीएस गर्चा ने इस मौके पर कहा कि कहा कि फोटोग्राफी के साथ-साथ समाज सेवा भी सीपीए का मुख्य उद्देश्य है। रक्तदान महादान है  इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सीपीए के सभी पदाधिकारी, एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे। और केक काट कर वर्ल्ड फ़ोट डे मनाया गया मीडिया एडवाइजर अजय कुमार ने बताया की इसमें सभी फोटोग्राफर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
Uploaded Image

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी द्वारा फोटो प्रदर्शनी 'दृष्टि-2026' शुरू 

By 121 News
Chandigarh, Aug.19, 2026:- ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी(तपस) द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर वार्षिक फोटो प्रदर्शनी 'दृष्टि-2026' का आयोजन किया। बुधवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन,  पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पश्चात विधानसभा स्पीकर संधवां ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि उन्हें इस प्रदर्शनी में ट्राईसिटी के फोटो कलाकारों का उत्कृष्ट आर्टवर्क देखने का मौका मिला। इसके लिए उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि तस्वीरों द्वारा हम जीवन की सुंदरता को अपने-अपने नजरिए से देखते हैं। प्रदर्शनी देखकर उन्हें एहसास हुआ कि चंडीगढ़ तो खूबसूरत है ही, इसका आसपास का क्षेत्र भी उतना ही सुंदर है। यहां लगी तस्वीरों को देखकर उन्हें खुशी हुई कि यहां बहुत ही खूबसूरत पक्षीयों का रेन-वसेरा भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कला क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी संस्थाओं को हमेशा निरंतर कार्यरत रहना चाहिए।

यह पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी पंजाब ललित कला अकादमी के सहयोग से पंजाब कला भवन, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में 19 से 23 अगस्त तक लगाई गई है। प्रदर्शनी दौरान छायाचित्र कला को समर्पित विभिन्न विषयों पर तीन कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी जो 20, 21 और 22 अगस्त को होंगी। फोटो प्रदर्शनी सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक निशुल्क अगंन्तुकों के लिए खुली रहेगी।

ज्ञातव्य है कि विश्व भर में प्रतिवर्ष फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को मनाया जाता है। तपस को स्थापित हुए 11 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान संस्था द्वारा क्षेत्र में फोटोग्राफी कला को बढ़ावा देने हेतु कई विशेष फोटो प्रदर्शनियां, कंप्टीशन, फोटो वॉक और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था का उद्देश्य फोटोग्राफी को शौक के अतिरिक्त कला के रूप में लोगों तक ले जाना है। इस प्रदर्शनी में संस्था के 25 सदस्यों की 61 फोटो प्रदर्शित की गई हैं। यहां फोटो लवर्स को लैंडस्केप, आर्किटेक्चर, स्ट्रीटलाइफ, नेचर, वाइल्डलाइफ, ग्लासवारे फोटोग्राफी और अन्य विषयों पर उत्कृष्ट कलात्मक तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

प्रदर्शनी हाल में आयोजित होने वाली फोटोग्राफी कार्यशालाओं में 20 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रैवलर फोटोग्राफर, विनोद चौहान द्वारा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, 21 अगस्त को कैनन एक्सपर्ट द्वारा बेसिक्स और पोट्रेट्यूर और 22 अगस्त को, फोटोग्राफी क्षेत्र में 40 साल के अनुभव वाले दीप भाटिया द्वारा ग्लासवारे फोटोग्राफी पर अपने अनुभव सांझे किए जाएंगे। इस के अतिरिक्त, प्रदर्शनी के दौरान गोडेक्स और फयूटेक कंपनियां द्वारा अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी भी दी जाएगी। सभी कार्यशालाओं का समय दोपहर बाद ढाई बजे रहेगा। 

फोटो एग्जिबिशन में दीप भाटिया, विनोद चौहान के अतिरिक्त प्रशांत वर्मा, हेमंत चौहान, पल्लवी पिंगे, प्रवीण नैन, सावन शर्मा, अनुज जैन, प्रवीण जागी, डॉ. अरुण खन्ना, राजेश आर्य, विकास कपिला, नवजोत सिंह, बीके जोशी, आर्यमन जैन, हार्दिक अग्रवाल, राहुल बक्शी, गगनदीप अरोड़ा,, मोहित कुमार, अशोक गोयल, संदीप सैनी, उपेंद्र गोस्वामी, अनुज कौशल, मोहम्मद स्लीक व तरनजीव सिंह की तस्वीरें लगाई गई हैं। ट्राईसिटी में आम लोगों और विशेष कर स्टूडेंट्स में फोटोग्राफी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए तपस ने प्रदर्शनी के दौरान विशेष मेंबरशिप छुट की घोषणा की है। इस के तहत आर्ट फोटोग्राफी में रुचि रखने वाला व्यक्ति 1999 रुपए में वार्षिक मेंबरशिप ग्रहण कर सकता है जबकि छात्रों के लिए 999 रुपए फीस रखी गई है।
Uploaded Image

सेक्टर 36 की  मार्किट में पुराने सार्वजनिक शौचालय के नवीनीकरण का शिलान्यास

By 121 News
Chandigarh, Aug.19, 2026:- सेक्टर 36 डी स्थित बूथ मार्केट में पुराने सार्वजनिक शौचालय के नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उप महापौर जसबीर सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए पार्षद जसबीर सिंह बंटी के निरंतर प्रयासों, अधिकारियों के साथ लगातार फॉलो-अप और क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इस अवसर पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि सेक्टर 36 डी के बूथ मार्केट के दोनों पुराने सार्वजनिक शौचालयों को चरणबद्ध तरीके से तोड़कर उनका पूर्ण नवीनीकरण किया जाएगा। नए शौचालय आधुनिक तकनीक और नए मास्टर प्लान के अनुरूप विकसित किए जाएंगे। इनमें पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधायुक्त शौचालय भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों शौचालयों के नवीनीकरण पर लगभग ₹50 लाख की लागत आएगी। कार्य को इस प्रकार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा कि पहले एक शौचालय का निर्माण पूरा किया जाए और उसके बाद दूसरे शौचालय का कार्य शुरू किया जाए, ताकि मार्केट में आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को शौचालय की सुविधा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पार्षद ने कहा कि बूथ मार्केट में शहर के साथ-साथ ट्राई-सिटी से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण प्रतिदिन काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में आधुनिक एवं स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण क्षेत्रवासियों तथा मार्केट में आने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।

मार्केट प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से पुराने शौचालयों की खराब स्थिति और बरसात के दौरान पानी जमा होने की शिकायतें मिल रही थीं। नए शौचालयों के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा तथा मार्केट के सौंदर्यीकरण में भी सुधार आएगा।

इस मौके पर मार्केट के प्रधान अनुज सहगल, आर डब्ल्यू ए सेक्टर-36 बी के प्रधान परमजीत सिंह , राम सिंह, राम बुक डिपो के प्रतिनिधियों ने नारियल तोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पवन सिंगला , आर ए तोमर, सुखविंदर सिंह सुखी एस  एस गुप्ता, एस डी ओ डॉक्टर संजीव चौहान, जे ई  सौरव ठाकुर, एसडीओ अजय मल्लिक तथा सेक्टर 36 की विभिन्न र डब्ल्यू ए के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी सेक्टर 36 एवं आसपास के क्षेत्रों में जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
Uploaded Image

रामदरबार में बरसात के दौरान नीम का पेड़ स्कूटी पर गिरा: निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

By 121 News
Chandigarh, Aug.19, 2026:-रामदरबार कॉलोनी में आज बरसात के दौरान एक बड़ा नीम का पेड़ अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में एक स्कूटी आ गई और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रामदरबार कॉलोनी में कई स्थानों पर बेहद पुराने और भारी-भरकम पेड़ खड़े हैं, जिनमें कई पेड़ 40 से 50 फुट तक ऊंचे हैं। इन पेड़ों से भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को लेकर वह कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं और खतरनाक पेड़ों की समय रहते जांच तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग कर चुके हैं।
कमलेश बनारसी दास ने कहा कि आज की घटना इस बात का प्रमाण है कि समय रहते शिकायतों और चेतावनियों पर कार्रवाई नहीं की गई। यदि निगम अधिकारियों ने पहले ही ऐसे खतरनाक और कमजोर पेड़ों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की होती तो आज एक नागरिक की संपत्ति को हुए नुकसान से बचाया जा सकता था।
उन्होंने मांग की कि जिस व्यक्ति की स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है, उसे हुए नुकसान की नगर निगम द्वारा उचित भरपाई की जाए तथा इस मामले में जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
पूर्व मेयर ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रामदरबार सहित शहर के उन सभी क्षेत्रों में जहां पुराने, सूखे, कमजोर अथवा खतरनाक पेड़ लोगों और वाहनों के लिए खतरा बने हुए हैं, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा, “नगर निगम प्रशासन अभी भी नहीं जागा तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। यदि ऐसी कोई घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की होगी। जान-माल के नुकसान की स्थिति में निगम को हर प्रकार की उचित भरपाई की जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।”
कमलेश बनारसी दास ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और रामदरबार कॉलोनी में सभी खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Uploaded Image

Tuesday, 18 August 2026

Porsche India Introduces Assured Buy-Back Program with guaranteed Future Value

By 121 News
Chandigarh, Aug.18, 2026:- Porsche India has introduced a new Assured Buy-Back Programme in association with a preferred company, offering customers greater ownership confidence, enhanced peace of mind and increased flexibility throughout their ownership journey. Customers have the option to opt for a guaranteed buy-back value of up to 70 per cent after 36 months.
 
Porsche India has announced the launch of its Assured Buy-Back Program, a new customer offering designed to provide greater peace of mind by establishing a pre-determined future value for eligible vehicles at the time of purchase.
 
Available through a strategic association with a preferred company, the programme offers customers the option to opt for increased financial certainty by protecting against fluctuations in vehicle resale values. The Assured Buy-Back Value Product covers the difference between the pre-agreed assured value and the actual resale value realised at the time of sale, subject to the terms and conditions of the  programme.
 
The initiative is available to private vehicle owners purchasing eligible Porsche models, including the Cayenne, Macan Electric and Taycan. By offering a pre-determined resale value, the programme aims to simplify ownership planning while providing customers with greater flexibility to continue their journey with the Porsche brand.
 
Ashutosh Dixit, Head of Porsche India, said that the introduction of the Assured Buy-Back Program provides our customers with greater peace of mind while offering the flexibility to continue their journey with the Porsche brand.
 
The coverage period extends for three years from the vehicle sale invoice date. At the end of the coverage period, customers benefit from a pre-agreed future value, providing greater clarity when planning their next vehicle purchase.

किन्नर मंदिर सेक्टर 26 में सुंदरकांड पाठ का आयोजन: मंदिर में 15 अगस्त से 24 अगस्त तक मनाया जा रहा है वार्षिक महोत्सव

By 121 News
Chandigarh, Aug.18, 2026:--सेक्टर 26 बापूधाम स्थित जय माता किन्नर मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ की शुरुआत से पहले प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की मूर्तियों का श्रृंगार कर धार्मिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात के सी वैष्णव एंड पार्टी की ओर से संगीतमय शैली में सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया। अंत में महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

प्रवचनों में पंडित के सी वैष्णव ने बताया कि किसी भी शुभकार्य को करने से पूर्व सुंदरकांड पाठ करने से वह कार्य अवश्य सफल होता है। सुंदरकांड सभी कार्यों को सुंदर बनाता है। इस पाठ की विशेषता यह है कि इसके आयोजन से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। कार्यक्रम के बीच बीच में भक्तों ने जय श्री राम और हर हर महादेव का पवित्र उद्घोष किया। पूरे वातावरण में "जय श्रीराम" एवं "जय बजरंगबली" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया तथा श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

किन्नर मंदिर की प्रमुख पुजारिन कमली माता ने बताया कि जनकल्याणर्थ सुंदरकांड पाठ किया जाता है। कार्यक्रम में के सी वैष्णव एंड पार्टी की ओर से सुंदरकांड पाठ किया गया। उन्होंने  कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है।

प्रमुख पुजारिन माँ कमलीनन्द गिरी जी ने बताया कि जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव के प्रथम दिन 15 अगस्त से 24 अगस्त तक वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 15 अगस्त को सुबह जन्म अष्टमी पूजन के साथ इसका शुभारंभ हुआ। 15 अगस्त की शाम को तीज का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद गुग्गा जाहरवीर जी नेजा पूजा आराधना की गई। 16 अगस्त को सुबह 9 बजे नगर खेडा का विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से श्रृंगार और अभिषेक पूजन किया गया। 
उन्होंने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए आगे बताया कि  बीते कल 17 अगस्त को शाम 5 बजे शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आज 18 अगस्त को मंदिर चौकी, माता का भोग एवं सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। इसी तरह से 19 अगस्त बुधवार को अखंड ज्योत प्रचंड, गणेश पूजन नेजा पूजन एवं गुणगान शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा। 20 अगस्त (गुरुवार) को शाम 4 बजे से धूना पूजन एवं पीर की चादर नियाज के बाद शाम 7:00 बजे बाबा जी का गुणगान होगा।  
प्रमुख पुजारिन माँ कमलीनन्द गिरी जी ने बताया कि महोत्सव के विशेष कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त (शुक्रवार) को सुबह 9.30 बजे मंडी मन्दिर से शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे माता का विशेष अभिषेक व प्रसाद होगा। शाम 5 बजे, मंडी मन्दिर से ही त्रिशूल यात्रा एवं अग्नि कलश यात्रा निकाली जाएगी। रात 9.00 बजे माता का झूला उत्सव होगा। 21 अगस्त को श्री श्री किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी और अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उन्होंने आगे बताया कि 22 अगस्त (शनिवार) को गुगा जाहरवीर जी का अभिषेक पूजा आराधना शाम 5 बजे और शाम 7 बजे बाला जी का संकीर्तन होगा। माता कमलानंद गिरी जी ने बताया कि रविवार 23 अगस्त को दोपहर 2 बजे रथ यात्रा और रात 9 बजे हरियाली पूजन आयोजित होगा। 24 अगस्त दिन सोमवार 24 अगस्त को शाम 6 बजे 108 ज्योत पूजन होगा और 108 सुहागिनों को सुहाग चूड़ा बांटा जाएगा।अंतिम दिन 25 अगस्त मंगलवार को शाम 8 बजे खेड़ा जी के गुणगान के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि 09 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया गया है।
Uploaded Image

Monday, 17 August 2026

एसआईआर में वोटों की भारी कमी पर कांग्रेस ने जताई चिंता, नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज

By 121 News
Chandigarh, Aug.17, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव गांधी भवन, सेक्टर-35 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चंडीगढ़ प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में तथा चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में पांचों जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। इसके साथ ही चंडीगढ़ में चल रही एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में सामने आए आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एसआईआर और प्री-एसआईआर प्रक्रिया के बाद चंडीगढ़ में मतदाताओं की संख्या लगभग 6.59 लाख से घटकर करीब 3.02 लाख रह गई है, जबकि लगभग 1.25 लाख लोगों को विभिन्न प्रकार के नोटिस जारी किए गए हैं। कांग्रेस ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित होना बेहद गंभीर विषय है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार समाप्त न हो।

हर नोटिस का जवाब दिलवाने के लिए मैदान में उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलए की मदद से बीएलओ के साथ लगातार संपर्क स्थापित करें और जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं, उन्हें पूरी सहायता उपलब्ध कराएं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा गया कि वे मतदाताओं की आपत्तियों और दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं को दूर करवाने में मदद करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दोबारा शामिल करवाने के लिए हर संभव प्रयास करें।
साथ ही, नए पात्र मतदाताओं के वोट बनवाने का अभियान भी समानांतर रूप से चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चंडीगढ़ का कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

रजनी पाटिल ने कहा—कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहें:-
बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी की चंडीगढ़ प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कांग्रेस आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतकर नगर निगम में अपना मेयर बनाएगी।
उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाता सूची की प्रक्रिया पर नजर रखने और आम लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

एच.एस. लक्की बोले—भाजपा के 10 में से 9 मेयर रहे, फिर भी चंडीगढ़ की हालत बद से बदतर:-

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस और सांसद मनीष तिवारी लगातार चंडीगढ़ से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले 10 मेयरों में से 9 मेयर भाजपा के रहे हैं। इसके बावजूद आज चंडीगढ़ की सड़कों, पार्कों, पार्किंग व्यवस्था और बुनियादी नागरिक सुविधाओं की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और अब बदलाव चाहती है।
लक्की ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि हर बूथ को मजबूत करना, हर पात्र मतदाता का वोट सुनिश्चित करना और जनता के मुद्दों को चुनाव के केंद्र में लाना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पात्र व्यक्ति के नाम से संबंधित समस्या को दूर करवाने में उनकी सहायता करेंगे।

मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा—हर मतदाता की मदद करना प्राथमिकता

सांसद मनीष तिवारी ने सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों की मदद करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन लोगों को एसआईआर के दौरान नोटिस मिले हैं, उन्हें नोटिस का जवाब देने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा उनकी आपत्तियों का समाधान करवाने में हर संभव सहायता दी जाए।
उन्होंने कहा कि नए पात्र मतदाताओं के वोट बनवाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, ताकि कोई भी नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर न रह जाए।
मनीष तिवारी ने कहा कि वे संसद के अंदर चंडीगढ़ से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी शिद्दत के साथ उठा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाएं, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।

एसआईआर सहायता कैंप लगाएगी कांग्रेस


बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव अच्छेलाल गौड़ ने कहा कि जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर सहायता कैंप लगवाने हैं, वे अपने नाम पार्टी को उपलब्ध करवाएं। ऐसे क्षेत्रों में सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस पार्टी की ओर से सहायता कैंप लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिकों को वोट से संबंधित आपत्तियों, नोटिस और नए वोट बनवाने की प्रक्रिया में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में पूरी गंभीरता से जुटेगा और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि कोई भी पात्र नागरिक प्रशासनिक प्रक्रिया, जानकारी के अभाव या दस्तावेजी परेशानी के कारण अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
बैठक में नगर निगम चुनावों की तैयारियों को बूथ स्तर तक तेज करने, संगठन को मजबूत करने तथा एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आम जनता की सहायता के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे पहली सीढ़ी मताधिकार है और पात्र नागरिक के वोट की रक्षा करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
Uploaded Image

Desh Bhagat University Celebrates 80th Independence Day with Patriotism and a Collective Resolve

By 121 News
Mandi Gobindgarh, Aug.17, 2026:- On the occasion of the 80th year of India’s Independence, Desh Bhagat University, Mandi Gobindgarh, celebrated Independence Day on its campus with great enthusiasm, patriotic fervour and a strong sense of national pride. This year’s theme was ‘Viksit Bharat @ 2047’, with the inspiring motto ‘Sankalp Se Siddhi’.

The programme was organised at the Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh Memorial and Sardar Lal Singh Memorial on the university campus. The ceremony was graced by Chief Guest and Hon’ble Chancellor Dr. Zora Singh, Distinguished Guest Pro-Chancellor Dr. Tejinder Kaur, Vice Chancellor Prof. (Dr.) Harsh Sadawarti, Dr. Ravi Bedi, along with all Deans, Heads of Departments, faculty members, staff and hundreds of students.

The programme commenced with the arrival of the dignitaries. First, everyone visited the memorial of Shaheed-e-Azam Sardar Bhagat Singh and paid floral tributes to the great freedom fighter. A two-minute silence was observed in memory of all the brave martyrs who sacrificed their lives for the freedom of the country.

Thereafter, all staff members, students and dignitaries proceeded to the memorial of Sardar Lal Singh. Sardar Lal Singh was a great freedom fighter, educationist and social worker of Punjab. Hon’ble Chancellor Dr. Zora Singh, Pro-Chancellor Dr. Tejinder Kaur, Dr Sandeep Singh President, Dr Harsh Sadawarti Vice Chancellor and other dignitaries paid floral tributes to Sardar Lal Singh.

Hon’ble Chancellor Dr. Zora Singh unfurled the National Flag. As the Tricolour fluttered proudly, the entire campus reverberated with the slogans of “Bharat Mata Ki Jai” and “Vande Mataram.” Following the flag hoisting, everyone sang the National Anthem in unison.

On the occasion, Dr. Ajaypal Singh said that the saffron colour of the Tricolour symbolises sacrifice and courage, white symbolises peace and truth, and green symbolises prosperity.

After the flag hoisting, Vice Chancellor Prof. (Dr.) Harsh Sadawarti addressed the gathering. He said that today, we are celebrating the Amrit Kaal of Independence. Our Prime Minister Narendra Modi has set the vision of making India a developed nation by 2047. Educational institutions have the most important role to play in fulfilling this vision.

He further said that Desh Bhagat University also aims not merely to provide degrees to its students, but to develop them into responsible citizens and nation-builders. Our motto is ‘Sankalp Se Siddhi’. If we resolve to build a corruption-free, clean and self-reliant India, no force can stop us. Today’s youth are tomorrow’s India. He urges all of you to strive for excellence in your respective fields and contribute to the development of the nation.

During the programme, awards and certificates of appreciation were presented by the Hon’ble Chancellor and other dignitaries to officers and employees who had demonstrated excellence in academic and cultural fields, including Dr. Ajay Gupta and Dr. Rajnish Parimu, among others.

Hon’ble Chancellor Dr. Zora Singh said that the success of any institution is largely attributed to the dedicated efforts of its hardworking employees. He extended heartfelt congratulations and best wishes, on behalf of the entire university family, to all the award winners.

This was followed by a vibrant patriotic cultural programme featuring patriotic songs, dances, poetry and speeches.

At the conclusion, everyone sang the National Song “Vande Mataram” and the Desh Bhagat University anthem. Thereafter, sweets were distributed by the dignitaries. Students of NSS, NCC and various university clubs played an important role in maintaining discipline throughout the programme.

At the end of the programme, Prof. (Dr.) Ajaypal Singh, who conducted the proceedings, expressed gratitude to all the guests, faculty members, staff and students. He said that today reminds us that freedom was not achieved easily. We must protect this freedom and take our nation to new heights. The Programme concluded with the spirited slogans of “Jai Hind! Bharat Mata Ki Jai! Vande Mataram!
Uploaded Image

VFS Global-Pune Becomes Home to Maharashtra's First Model Sub-Registrar Office Streamlining and Transforming Property Registration

By 121 News

Chandigarh, August 17, 2026:-VFS Global, the global leader in trusted technology services, empowering secure global mobility for governments and citizens, in consortium with WE Excel Software Pvt. Ltd., has launched Maharashtra's first Model Sub-Registrar Office (SRO) in Pune to streamline and digitally transform property registration into a fast, transparent, and citizen-centric system.
The inauguration of the new Model SRO in Pune was done on 13 August 2026 by Chandrashekhar Bawankule, Minister of Revenue, Government of Maharashtra, in the presence of Ravindra Binwade, Inspector General of Registration (IGR), Government of Maharashtra; Jiten Vyas, Chief Commercial Officer and Head of Business Development, VFS Global, and other dignitaries from the Government of Maharashtra.
Chandrashekhar Bawankule, Minister of Revenue, Government of Maharashtra, said that the launch of Maharashtra’s first Model Sub-Registrar Office in Pune marks an important milestone in our efforts to modernise property registration and make public services more citizen-centric. Through this initiative, we are combining strong government oversight with modern infrastructure, digital systems and efficient service delivery to create a faster, more transparent and more convenient experience for citizens. The Model SRO programme is designed to address longstanding challenges such as overcrowding and long waiting times, while maintaining the highest standards of governance and regulatory compliance. We are pleased to see the first centre become operational and look forward to expanding this model across the state in a phased manner.

Uploaded Image

Gian Jyoti Kindergarten Wing Celebrates Independence Day in Patriotic Spirit

By 121 News

Mohali, Aug.17, 2026:-The Kindergarten Wing of Gian Jyoti Global School, Phase 2, Mohali, celebrated Independence Day with great enthusiasm and patriotic fervour. The little learners made the occasion memorable through a colourful and cheerful programme. The event began with dance performances by students from all the classes. Dressed in tricolour outfits, the young learners performed with confidence and thoroughly enjoyed every moment of the celebration. Their enthusiastic participation added to the spirit and charm of the occasion.

A poetry competition was also organised for the students, providing them with an opportunity to recite patriotic poems and showcase their confidence and artistic talent. The young participants took part enthusiastically and won appreciation with their impressive performances. Following the Independence Day celebrations, a prize distribution ceremony was held for the poetry competition. The winners were felicitated for their hard work and excellent performances. The moment filled the students with immense joy and enthusiasm.

Addressing the students, Gian Jyot, Principal of Gian Jyoti School, said that the young children had celebrated the day with tremendous enthusiasm and confidence. He said, “It was wonderful to see our little ones dressed in the colours of our national flag, performing on stage and participating so joyfully. Such celebrations create beautiful memories for children and help instil a sense of pride in the nation.” The celebration concluded on a cheerful note, with the young students thoroughly enjoying the performances, prizes and festive spirit of Independence Day.

Uploaded Image

चंडीगढ़ में शिवाश्री ऋतु कहेंगी 'कथा मेरे महादेव की' भव्य शिव उत्सव 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21 प्राचीन शिव मंदिर में होगा आयोजन

By 121 News
Chandigarh, Aug.17, 2026: भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवश्री ऋतु एक बार फिर अपने लोकप्रिय आध्यात्मिक आयोजन "कथा मेरे महादेव की (द रिदम ऑफ शिवा)" के साथ श्रद्धालुओं के बीच चंडीगढ पहुंच रहीं हैं। इस भव्य शिव उत्सव का आयोजन 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।
यह आयोजन भगवान शिव की आराधना, आध्यात्मिक चिंतन और शिव तत्व के गहन ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ साथ महादेव शिव व ज्योतिष के आपसी संबध पर भी केंद्रित रहेगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल हो रहे हैं जिनके बीच शिवाश्री ऋतु अपने विशेष शिव सूत्र प्रवचनों के माध्यम से उन्हैं आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगी।

इस भव्य आयोजन से  चंडीगढ़ की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां जुड़ी हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में शामिल हैं: सुमिता कोहली –प्रेसिडेंट एवं को फाउंडर द लास्ट बेंचर,अमिता मित्तल वाईस प्रेसिडेंट-भारत विकास परिषद ईस्ट 1, अंजू अग्रवाल–श्री राम भंडारा समिति, श्रीमती आशा मलहोत्रा (संयोजक) इन महिला नेत्रियों ने बताया कि यह शिव महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहे इस समारोह को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिक प्रवचन और सामूहिक आराधना के माध्यम से भक्तों को एक दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।
शिवाश्री ऋतु का मानना है कि भगवान शिव का संदेश मानवता, आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी उद्देश्य के साथ "कथा मेरे महादेव की" (द रिदम ऑफ शिवा) देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शिव तत्व से जुड़ सकें।
Uploaded Image

प्रवीण शर्मा टीटू ने नागपंचमी के उपलक्ष्य में लगाया  खीर और मालपुड़े का लंगर कांग्रेस प्रधान लक्की ने भी लंगर वितरण सेवा निभाई 

By 121 News
Chandigarh, Aug.17, 2026:--नागपंचमी और सावन माह के तीसरे सोमवार के शुभ अवसर पर सेक्टर 37 स्थित परशुराम भवन के सामने खीर और मालपुड़े और आलू की सब्ज़ी का लंगर लगाया गया। लंगर प्रसाद का यह आयोजन भगवान शिव के अनन्य भक्त और समाजसेवी प्रवीण शर्मा टीटू और उनके परिवार की तरफ से लगाया गया था। लंगर प्रसाद वितरण से पहले प्रवीण शर्मा टीटू और उनके परिवार द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और प्रसाद का भोग लगाने के बाद भक्तों में बांटा गया। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की भी इस अवसर पर भी विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होंने भी लंगर प्रसाद वितरण में सेवा निभाई। लोगों ने भी लंगर प्रसाद श्रद्धाभाव से ग्रहण किया और हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।
इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों श्रीमती संगीता शर्मा,प्रवेश क़ुर्ल, श्रेया आहलूवालिया, समीर गुप्ता, दीप्ति शर्मा, कांग्रेस नेता अच्छे लाल और विक्टर सिद्धू सहित वेंकटेशन ने भी लंगर सेवा में योगदान दिया।

समाजसेवी प्रवीण शर्मा टीटू ने बताया कि पवित्र सावन माह चल रहा है। आज तीसरे सोमवार के दिन नाग पंचमी का भी संयोग बना है। इसी पावन अवसर पर आज प्रभु भक्तों के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। आज श्रद्धा के साथ खीर- मालपुड़े और आलू की सब्ज़ी का लंगर व प्रसाद बांटा गया है, जो सावन महीने का एक पारंपरिक और लोकप्रिय प्रसाद है।
Uploaded Image

Sunday, 16 August 2026

सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन:  मोहित जंड व भानू समर्थकों समेत पार्टी में शामिल

By 121 News
New Chandigarh, Aug.16, 2026:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विराट नेतृत्व एवं उनके राष्ट्र निर्माणकारी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर सैंकड़ों युवाओं की टीम भाजपा में शामिल हुई। न्यू चंडीगढ़ में रविवार को मोहित जंड  के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए पार्टी में सम्मिलित होने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल सभी युवाओं का स्वागत गले मे पटका पहना कर करते हुए पार्टी में शामिल होने पर मुबारकबाद दी। वरिष्ठ नेता फतेहजंग सिंह बाजवा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।

न्यू चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में वरिष्ठ भाजपा नेता फतेहजंग सिंह बाजवा के नेतृत्व में मुल्लांपुर क्षेत्र के पंच मोहित जंड और भानू 
अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। 

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भाजपा में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हए कहा कि आज का युवा भाजपा की विचारधारा और नीतियों से उत्साहित है। उन्होंने कहा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ कौशल विकास योजनाओं के जरिए उन्हें खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। आज का युवा मजबूत रणनीति के साथ देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है।” उन्होंने ने कहा कि भाजपा को ऐसे ऊर्जावान युवाओं की जरूरत है, जो नई सोच के साथ संगठन और समाज को आगे ले जाएं। उन्होंने राज्य सरकार की

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों के कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। ये भाजपा की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।  देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व भर में अपनी धाक जमा चुका है। देश मे चंहुमुखी विकास हो रहा है।

मोहित जंड और भानू ने कहा कि आने वाले 2027 के विधासनसभा चुनावों में वह भाजपा के साथ डट कर खड़े रहेंगे और जो जिम्मेदारी भाजपा की लीडरशिप उन्हें देगी। उसे वो पूरी तनदेही और ईमानदारी से निभाएंगे। मोहित ने आगे कहा कि मौजूदा समय मे पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। उनके कार्यकाल में राज्य की स्थिति बदतर ही हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी देखने को मिली।  युवाओं में नशाखोरी और बेरोजगारी चरम सीमा पर रही। राज्य में अगर विकास और बेहतर हालात ला सकता है तो वो भाजपा ही है। माननीय प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की जनकल्याणकारी और विचारधारा से प्रभावित होकर ही आज वो सब भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस मौके पर सांसद सतनाम सिंह संधू, मोहाली भाजपा जिला प्रधान संजीव वसीष्ठ, भानु राणा,संजय राणा, हिमांशु जंड, सुमित सिंह, लक्की मिश्रा,समादर्श वेद जोसफ, सकेंदर चौधरी, साहिल राणा, गोनी सोफत,जतिन जंड ,निखिल गौतम आदि उपस्थित रहे|
Uploaded Image

Saturday, 15 August 2026

Government College of Education Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour

By 121 News

Chandigarh, August 15, 2026:-The 80th Independence Day was celebrated with traditional fervour at Government College of Education, Sector 20-D, Chandigarh, with the unfurling of the National Flag. Chief Guest Ms. Urmil unfurled the Tricolour in the presence of the Principal, faculty members, office and administrative staff, students and children.

Principal Dr. Sapna Nanda extended warm greetings to everyone on the occasion and highlighted the significance of Independence Day. In her address, she emphasised the role of educational institutions in nurturing responsible, compassionate and patriotic citizens. She encouraged students to uphold the ideals of democracy, unity, inclusivity and service to the nation, and to contribute meaningfully towards building a progressive and developed India.

Students from the Music Department and staff members presented patriotic songs, filling the atmosphere with national pride. The young participants also showcased their creativity and talent through colourful cultural performances, adding joy and enthusiasm to the celebration.

Sweets were distributed among those present to mark the occasion. The programme was conducted by Staff Secretary Dr. Lilu Ram and NSS Programme Officers Dr. Balwinder Kaur, Dr. Aarti Bhatt and Dr. Upasna Thapliyal.

The function was attended by faculty members, office and administrative staff, students and children. The celebration concluded with the singing of the National Anthem.

Uploaded Image

Independence Day Celebrated at GJIMT with Great Enthusiasm

Uploaded Image

80th Independence Day Celebrated with Patriotism and Enthusiasm at CGC University Mohali

By 121 News

Mohali, 15 August, 2026:-The 80th Independence Day of India was celebrated with great enthusiasm, patriotism, pride and a deep sense of national responsibility at CGC University, Mohali. The university community came together to honour the nation’s journey, celebrate its remarkable progress and reaffirm its collective commitment towards building a strong and progressive India.

Major General Ajay Sood (Retd.) graced the occasion as the Chief Guest, making the celebrations even more special and inspiring. The ceremony commenced with the flag-hoisting ceremony. As the Tricolour soared high in the sky, a deep sense of pride filled the hearts of everyone present, reminding them of the sacrifices that paved the way for the country’s freedom. Following the flag hoisting, an impressive parade was presented by the NCC cadets, who marched with discipline, determination and precision. Their synchronised movements reflected the values of courage, discipline and service, which form the foundation of responsible citizenship.

Addressing the gathering, CGC University, Mohali Managing Director Arsh Dhaliwal inspired the students to recognise their role in shaping the future of the nation. Chancellor Rachpal Singh Dhaliwal urged the students to acquire knowledge, uphold integrity, foster a spirit of innovation and make meaningful contributions towards the vision of a ‘Viksit Bharat’. He further emphasised that the celebration serves as a reminder that freedom is not merely a historic achievement but an enduring responsibility. It inspires every citizen, particularly the youth, to transform opportunities into progress and contribute towards the nation’s growth. The celebrations concluded on a patriotic note, instilling renewed enthusiasm among the university community to uphold and advance the values of freedom, unity and service.

Uploaded Image

Sri Guru Harkrishan Senior Secondary Public School Celebrates Independence Day with Great Patriotic Fervour, Enthusiasm and Pride

By 121 News
Chandigarh, Aug.15, 2026:-Sri Guru Harkrishan Senior Secondary Public School, Sector 40-C, Chandigarh, celebrated India’s 80th Independence Day with great patriotic fervour, enthusiasm and pride. The celebration commenced with the hoisting of the National Flag, followed by the soulful rendition of the National Anthem, filling the school campus with a deep sense of patriotism and national pride.

The programme was graced by the esteemed presence of Dr. Paramjit Singh- President, Local Management Committee; S. Inderjeet Singh- Vice-President, Local Management Committee; S. Hardeep Singh- Member, Local Management Committee; and S. Ravinder Singh-Member, Local Management Committee, whose presence added dignity and grandeur to the occasion.

The cultural programme began with the National Song, followed by inspiring speech. The students presented a vibrant array of patriotic songs, group songs, musical and dance performances, creating an atmosphere filled with national pride and enthusiasm.

The highlight of the celebration was a powerful theatrical presentation titled “Je Azadi Bol Sakdi”, which beautifully portrayed the true essence of freedom and reminded everyone of the immense sacrifices and struggles endured by countless brave souls to secure the freedom we cherish today. The poignant performance captivated the audience and left a lasting impression.

Addressing the gathering, Dr. Paramjit Singh President, Local Management Committee, congratulated the students and staff for presenting a meaningful and inspiring programme. He appreciated the dedication, creativity and hard work of the entire school fraternity and encouraged the students to become responsible citizens who value the freedom bestowed upon them by the sacrifices of our great national heroes.
The Principal, Mrs. Shama Kukkal also extended her heartfelt congratulations to the students, teachers and the entire staff for their commendable efforts. She appreciated the wonderful presentation and teamwork that made the celebration memorable and reiterated that the spirit of patriotism must be nurtured in every young mind.
Uploaded Image

श्री हरकृष्ण स्कूल, सेक्टर 40 में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

By 121 News
Chandigarh, Aug.15, 2026:--श्री हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 40-सी, चंडीगढ़ में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान की मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर डॉ. परमजीत सिंह प्रधान स्थानीय प्रबंधन समिति, सरदार इंदरजीत सिंह उप-प्रधान स्थानीय प्रबंधन समिति, सरदार हरदीप सिंह सदस्य स्थानीय प्रबंधन समिति तथा सरदार रविंदर सिंह सदस्य स्थानीय प्रबंधन समिति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ जिसके पश्चात प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, समूहगान, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति से भर दिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति ‘जे आज़ादी बोल सकदी’ रही। इस प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने उन असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को जीवंत किया, जिनके अथक प्रयासों और कुर्बानियों के कारण आज हम स्वतंत्रता की इस अनमोल विरासत का आनंद ले रहे हैं। भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी के मन पर गहरी छाप छोड़ी।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. परमजीत सिंह प्रधान स्थानीय प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को प्रेरणादायक एवं सार्थक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, समर्पण एवं मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि हमें अपने महान राष्ट्रीय नायकों के बलिदानों से प्राप्त स्वतंत्रता का सदैव सम्मान करना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शमा कुक्कल ने भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शानदार प्रस्तुतियों एवं बेहतरीन टीमवर्क की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा मन में देशभक्ति, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को निरंतर पोषित करना आवश्यक है।
समारोह ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया तथा सभी के मन में स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए दिए गए महान बलिदानों की स्मृति को पुनः जीवंत कर दिया।
Uploaded Image

Friday, 14 August 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

By 121 News
Chandigarh, Aug.14, 2026:-चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में आज राजीव गांधी भवन, सेक्टर-35 के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लकी ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी के पार्षदों ने इसमें भाग लेकर इस घटना के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरें हाथों में लेकर सामाजिक समानता, संविधान और दलित सम्मान के पक्ष में नारे लगाए। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। , इसके दो दिन बाद कुछ संगठनों द्वारा वहां ‘शुद्धिकरण’ का कार्यक्रम किया गया और गंगाजल का छिड़काव किया गया। यह मामला  संसद में भी उठा ।
 
धरने को संबोधित करते हुए एच.एस. लकी ने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने देश के सामने एक बेहद गंभीर सवाल खड़ा किया है—क्या आज भी किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके स्पर्श अथवा उसके आने से किसी सार्वजनिक स्थान को ‘अपवित्र’ मानने की मानसिकता जिंदा है?
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और देश के वरिष्ठतम जन नेताओं में शामिल हैं। वे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम के बाद किसी स्थल का कथित ‘शुद्धिकरण’ किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि सदियों से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने वाले करोड़ों दलितों और वंचितों के सम्मान पर चोट है।
लकी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान के माध्यम से हर भारतीय को समान अधिकार, समान सम्मान और समान नागरिकता दी, उस संविधान के भारत में किसी इंसान के आने से किसी जगह के ‘अपवित्र’ होने की सोच के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मानसिकता के खिलाफ देशभर में आवाज उठाएगी और तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई नहीं की जाती। किसी व्यक्ति के कारण स्थान को अपवित्र बताना सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है ।
लकी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसी धर्म की आस्था या धार्मिक परंपराओं के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है जो किसी इंसान को उसकी जाति के कारण कमतर समझती है।”
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की असली पहचान समानता, भाईचारा और सर्वधर्म सम्मान है। किसी व्यक्ति के आने के बाद सार्वजनिक स्थल का ‘शुद्धिकरण’ करने जैसी घटना सामाजिक समरसता के लिए बेहद चिंताजनक है।

लकी ने कहा कि इस घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वयं राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए इसे छुआछूत की पीड़ा से जोड़ा। , उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें अपमान और अस्पृश्यता की भावना का अनुभव हुआ।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वास्तव में सामाजिक न्याय और संविधान में विश्वास करती है तो उसे इस मामले को केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करे। 

एच.एस. लकी ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है—
हल्द्वानी की घटना की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो।
‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम में शामिल लोगों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
दोषी लोगों की राजनीतिक अथवा सामाजिक पहचान चाहे जो भी हो, उन्हें किसी प्रकार का संरक्षण न मिले।
इस कृत्य के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे से ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।
केंद्र और राज्य सरकार यह स्पष्ट करें कि भारत में जाति आधारित भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान की नहीं है। यह हर उस भारतीय के सम्मान की लड़ाई है जिसे संविधान ने बराबरी का अधिकार दिया है। यह बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा की लड़ाई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चंडीगढ़ से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

लकी ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो चंडीगढ़ कांग्रेस अपने आंदोलन को और व्यापक करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने या चुप बैठने वाली पार्टी नहीं है। सामाजिक न्याय, संविधान और दलित सम्मान पर जब भी हमला होगा, कांग्रेस सबसे आगे खड़ी मिलेगी। अगर केंद्र सरकार ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा तथा इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाया जाएगा।
धरने को संबोधित करने वाले अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी हल्द्वानी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के संविधान के भारत में जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। नेताओं ने कहा कि दलितों के सम्मान और सामाजिक समानता की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरे देश में मजबूती से आवाज उठाएगी।
चंडीगढ़ कांग्रेस ने अंत में स्पष्ट किया कि भारत को पीछे ले जाने वाली जातिवादी और भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा तथा संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Uploaded Image