Sunday 28 May 2023

संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति की उपेक्षा के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित

By 121 News
Chandigarh, May 28, 2023:-चंडीगढ़ बगर निगम पूर्व मेयर कमलेश के नेतृत्व में नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति की उपेक्षा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। सेक्टर 35 कांग्रेस भवन के बाहर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा और भाजपा नीत केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।
इस मौके पर पूर्व महापौर कमलेश बनारसी दास ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही दलितों और आदिवासियों का केवल अपने हितों के लिए राजनीतिक इस्तेमाल किया है। नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देश के राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद का भी भाजपा ने सिर्फ अपने हित साधने के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में दलित आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्म को उम्मीदवार बनाना भाजपा का सिर्फ राजनीतिक हथकंडा था। इसलिए आज राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के सम्मान व अधिकार के लिए विपक्ष एक जुट दिखा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ के दलित समुदाय इनके विपक्षी दलों का आभारी भी है। बता दे हम एक 25 मई को हमने दलितों के एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के नाम एक ज्ञापन भी राजभवन में दिया था। इसमें देश के नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाए जाने की मांग करते हुए चंडीगढ़ के दलितों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की आग्रह भी किया था। कमलेश ने कहा कि राष्ट्रपति की उपेक्षा को लेकर चंडीगढ़ में भारी रोष है और इसे देश की पहली दलित आदिवासी महिला राष्ट्रपति के साथ पूरा दलित समुदाय अपना अपमान मानते हैं। इसके साथ दलितों का शोषित वर्गों का आज अपमान हुआ है। यह ठीक नहीं लोकतंत्र है परंतु आज लोकतंत्र के इस मंदिर में लोकतंत्र ही नजर नहीं आया।

No comments:

Post a Comment