Saturday 27 May 2023

3 आर अभियान: थाना 36 पुलिस कर्मियों ने डोनेट किया घरेलू सामान

By 121 News
Chandigarh, May 27, 2023:-चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे 3 आर आर आर- रिड्यूस,रीयूज और रीसायकल अभियान के तहत शनिवार को सेक्टर 42 के कंम्यूनिटी सेन्टर में पार्षद जसबीर सिंह बंटी की उपस्थिति में सेक्टर 36 थाना अतिरिक्त प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने घरेलू जरूरत का डोनेट किया और  जरूरतमंदों में डिस्ट्रीब्यूट भी किया।

      पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की एस एस पी के मार्गदर्शन में शनिवार को सेक्टर 36 थाने के अतिरिक्त एस एच ओ कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने निगम द्वारा चलाये जा रहे 3 आर अभियान के तहत घरेलू सामान जैसे कपड़े, स्कूल- कॉलेज बुक्स,क्रोकरी और स्पोर्ट्स की आइटम्स डोनेट की। वहीं इनके द्वारा इन वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों को साथ साथ बांट भी दिया गया। बंटी ने कहा कि निगम द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास निस्संदेह प्रशंसनीय है। अब लोग इस नेक कार्य मे स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। उन्होनें कहा कि लोगों को चाहिए कि जरूरतमंद की मदद हेतु हमेशा ही आगे आएं। 

इसी मौके पर गांव इटावा के पूर्व सरपंच  गुरुचरण सिंह एवं त्रिलोचन सिंह बंटी प्रधान यूथ क्लब इटावा ने वी समान डोनेट किया।

No comments:

Post a Comment