Thursday 29 October 2020

राजीव गांधी"ब्रिगेड संस्था प्रदीप छाबड़ा को किया सम्मानित

By 121 News

Chandigarh Oct. 29, 2020:- "राजीव गांधी"ब्रिगेड संस्था ने चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को गुलदस्ता और सिरोपा से सम्मानित किया।

 संस्था के अध्यक्ष पटियाला से आए हुए हरीश शर्मा ने कांग्रेस को सब के लिए उपयोगी और देश के लिए जरूरी पार्टी बताते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा शुरू से ही एक अनोखा लगाव रहा है। जिसका प्रचार और प्रसार हमेशा करते रहेंगे।

वहीं दिल्ली से आए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महासचिव "स्पेशल डेलीगेट" रमन विज ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की मुख्यधारा में 100 से ज्यादा सालों से अपना महत्वपूर्ण योगदान देती चली रही है और इसे बदस्तूर जारी रखेगी।

कांग्रेस आईटी सेल दिल्ली के प्रशांत शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी एक विचारशील व्यक्ति थे। जिन्होंने देश की केवल आर्थिक ,राजनीतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक समानता के स्तर को बढ़ाने के लिए अपना योगदान दिया।

 चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने इस सम्मान के लिए सभी उपस्थित व्यक्तियों का तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए, धन्यवाद किया और कहा कि वह देश समाज के लिए हमेशा तत्पर और उपलब्ध रहेंगे। छाबड़ा ने कहा कि उनका सपना है। एक समृद्ध और शक्तिशाली देश, जिसका अन्नदाता किसान, कभी भी परेशान ना हो क्योंकि यदि किसान समृद्ध और संपन्न होगा तो देश अपने आप खुशहाल और समृद्ध हो जाएगा। वहीं कांग्रेस आर्ट एंड स्पोर्ट्स सेल के चेयरमैन परमजीत सिंह ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि देश मे केवल किसान ओर जवान ही नही बल्कि हर इंसान खुशहाल,यही तो है हमारा प्यारा हिंदुस्तान।

No comments:

Post a Comment